अवैध मुरूम उत्खनन 1 जेसीबी एवं 6 हाईवा जप्त, अवैध रेत भंडारण करने पर 7 लोगों पर प्रकरण दर्ज

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बोदरी व तखतपुर तहसील में अवैध खनिज उत्खनन व संग्रहण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई। अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी, छह हाईवा जब्त करने के साथ ही अवैध रेत संग्रहण करने वाले 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मई माह में अब तक अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े 61 मामलों में 10.80 लाख समझौता शुल्क वसूल किया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तेलसरा तहसील बोदरी में…

Read More

दूरस्थ इलाकों के किसानों की संख्या के आधार पर प्राथमिकता से बीज, खाद का भण्डारण करें सुनिश्चित-कलेक्टर विजय दयाराम के.

लक्ष्य के आधार पर केसीसी बनाने के कार्य में लाए आवश्यक प्रगति, समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि खरीफ वर्ष 2024 हेतु दूरस्थ इलाकों बिंता, चंदेला, ककनार जैसे क्षेत्र के लिए किसानों की संख्या के आधार पर प्राथमिकता से बीज, खाद का भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्र के किसानों को खाद-बीज वितरण की जानकारी पहुंचाने के लिए मुनादी या अन्य सूचना तंत्र का उपयोग किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा…

Read More

भाजपा सरकार दुर्भावनापूर्वक स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही, 5 महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला ताकि स्कूल छोड़ दें – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा ताकि संविदा के आधार नियुक्त शिक्षक धनाभाव में स्कूल छोड़ दें और स्कूलों को बंद करने का बहाना खोजा जा सके। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना गरीबों और…

Read More

पंडरिया हादसे के मृतकों के परिजनों को 20 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजा दिया जाय – दीपक बैज

सरकार के संवेदनहीनता की पराकाष्ठा 11 शव एक ही चिता में जलाये गये लोग इतनी बड़ी संख्या में मालवाहक में रोज आते-जाते थे सरकारी अमला पुलिस कहां थी? समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पंडरिया सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 20 लाख रू. तथा घायलों को 5 लाख रू. मुआवजा देने की मांग किया है। सभी प्रभावित लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गये थे, आदिवासी वर्ग से है। इन सभी को  मुआवजे के साथ शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिक बीमा योजना के तहत भी लाभ…

Read More

दोपहिया वाहन एवं मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, चोरी किया गया दोपहिया वाहन एवं मोबाइल किया गया बरामद

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदेहियों/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी बादल लकड़ा साकिन गोरसीडबरा थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 13/08/23 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी अपने निजी कार्य से मोटरसायकल से दरिमा जा रहा था उसी दौरान बिक्कू नाम के युवक को दोपहिया वाहन में…

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा कैल्कुलेटर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के दिन मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग केल्कुलेटर प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा है।  मतगणना…

Read More

जशपुर : सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, बच्चों का टीकाकरण एवं लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

कुष्ठ रोगी की पहचान, मोबितयाबिंद की जांच एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का किया गया चिन्हांकन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़वाकानी के सीएचसी शब्दमुण्डा में ग्राम स्वास्थय स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक सह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ दल द्वारा मितानिनों के माध्यम से गांव के सरपंच, पंच, आंगनबाडी, समस्त समूह की महिला, शिक्षा मित्र, बिहान की महिलाएं, पोषण समिति के अध्यक्ष सचिव, स्वच्छता समिति के सदस्य एवं  गांव के समस्त महिलाओं के उपस्थिति में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति…

Read More

जशपुर : सर्पदंश से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी, सर्पदंश का मात्र एक ही उपचार है एंटी वेनम

सर्पदंश पीड़ित बैगा, गुनिया के पास न जाकर,अतिशीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे सर्पदंश से बचाव एवं लक्षण की जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं अधिक पाई जाती है। बरसात के मौसम में सर्प अक्सर बाहर निकल आते है, इसलिए इनसे बचाव करना जरूरी है। जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग सांप काटने से व्यक्ति को बैगा, गुनिया के पास झाड़-फूंक करवाने के लिए ले जाते है। अधिकांश ग्रामीणों का मानना है कि सर्पदंश पीड़ित को बैगा के पास ले…

Read More

नवगुरुकुल में प्रवेश के लिए जशपुर जिले की छात्राओं को सुनहरा मौका, बेहतर परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार ले लिए विशेष कक्षाएं शुरू

लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में संचालित हो रही रेमेडियल क्लासेस सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट की निशुल्क आवासीय कोर्स समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन की पहल पर नवगुरुकुल द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में जिले की छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और उनके बेहतर भविष्य को लेकर निशुल्क आवासीय कोर्स संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतगर्त कोडिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट व एजुकेशन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रम में…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतगणना का कार्य महत्वपूर्ण, गंभीरता के साथ एवं त्रुटिरहित कार्य करें पूर्ण – कलेक्टर

मतगणना अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने मतगणना कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए शतप्रतिशत सही एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मतगणना प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी…

Read More