आरोपी हेमंत डनसेना पिता पूरन लाल डनसेना 26 साल निवासी ग्राम भालूनारा थाना खरसिया के विरुद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 266/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस क्षेत्र में जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर अंकुश लगाने अभियान स्तर पर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 09 मई 2024 को खरसिया…
Read MoreMonth: May 2024
भूपेश सरकार द्वारा शुरु किये गये आत्मानंद स्कूलो की सार्थकता दिखने लगी, स्वामी आत्मानंद स्कूल गरीब मध्यम वर्ग के लिये संजीवनी – सुशील आनंद शुक्ला
10वीं, 12वीं के टॉप 10 में 70 प्रतिशत बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूलों के भाजपा सरकार बंद करना चाहती है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा मध्यम वर्ग गरीबों के लिये शुरू किये गये आत्मानंद स्कूलो की सार्थकता दिखने लगी। भाजपा जिस स्वामी आत्मानंद स्कूल को बंद करना चाहती है। उसी स्वामी आत्मानंद स्कूलो के बच्चे 10वीं, 12वीं की प्रावीण्य सूची में 70 प्रतिशत से अधिक स्थान बनाया है। 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप टेन में 8…
Read Moreमोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है, 2011 के बाद जनगणना ही नहीं हुई फिर कैसे पता किसकी आबादी बढ़ी – दीपक बैज
मुस्लिम आबादी का डर दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के बयानों से साफ हो गया कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में आधे से अधिक सीटों पर हुये मतदान के बाद तय हार से वे डर गये है। मोदी ने अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है इसीलिये प्रधानमंत्री के बयानों के स्तर गिरते जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में जिस अडानी के लिये देश की सरकार चलाया,…
Read Moreजशपुर : महानिरीक्षक यातायात रायपुर की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की आनलाइन प्रविष्टि हेतु राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित
दुर्घटनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस महानिरीक्षक यातायात श्रीमती नेहा चंपावत तथा श्री संजय शर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक की रायपुर की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की आई रेड एप में आनलाइन प्रविष्टि के संबंध में राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक ली गई जिसमे जिला जशपुर से जिला सहायक नोडल अधिकारी श्री रामसाय पैंकरा निरीक्षक यातायात प्रभारी , श्री सुनेश्वर साय पैंकरा पुलिस निरीक्षक तथा श्री शशिकांत नायक जिला रोलआउट प्रबंधक आई रेड, एनआईसी जशपुर सम्मिलित हुए थे। बैठक के मुख्य बिंदुओं में…
Read Moreजशपुर जिले की बेटियों ने 10वीं, 12वीं में प्रदेश भर में किया नाम रोशन, पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर दी बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
जशपुर के एक साथ 7 विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में मेरिट स्थान प्राप्त किया, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जशपुर शहर की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सिमरन सबा ने 10वीं में 99.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक, आईपीएस शशि मोहन सिंह ने आज आत्मानंद स्कूल पहुंचकर सिमरन सबा सहित अन्य मेरिट में आए छात्र-छात्राओं 10 वीं में सिमरन…
Read Moreप्लांट से चोरी किये 250 मीटर कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…..आरोपित न्यायिक रिमांड पर भेजे गये जेल…!
पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपियों से चोरी के कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त जेसीबी वाहन किया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पूंजीपथरा पुलिस द्वारा स्थानीय बी.एस. पावर प्लांट तराईमाल से 07 मई को 250 मीटर कॉपर वायर की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को चोरी के अपराध में कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। कल 08 मई 2024 को प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज पंकज चतुर्वेदी द्वारा चोरी के संबंध में थाना पूंजीपथरा में संदेही प्लांट के मिनी जेसीबी वाहन चालक और उसके…
Read Moreअनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों के निराकरण में बरतें संवेदनशीलता – कमिश्नर श्याम धावड़े
विशेष शिविर आयोजन कर अनुकम्पा संबंधी सभी प्रकरणों का 10 जून तक शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश नक्सल पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में नियुक्ति के प्रावधानों पर भी चर्चा अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ पक्षकारों की समस्याओं को प्राथमिकता दें। इसके लिए कार्यालय प्रमुखों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी, ताकि मृत शासकीय सेवक के परिजनों को तत्काल सहायता मिल सके। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को…
Read Moreकक्षा 10वीं में कुमारी वंशिका साहू 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में छठवां स्थान, कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित जिले में कक्षा 10वीं में 76.76 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 83.57 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण समदर्शी न्यूज़, राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजनांदगांव जिले से कक्षा 10वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया की छात्रा कुमारी वंशिका साहू ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में छठवां एवं जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी…
Read Moreकक्षा 10 वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 10 वां स्थान किया प्राप्त, सभी विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर ने दी बधाई व शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 12.30 कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जांजगीर-चांपा के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 10 वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरन्वित किया। जागृति प्रजापति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अकलतरा की छात्र हैं। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले के जागृति प्रजापति…
Read Moreआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से खून जांच : संभावनाओं पर पैथोलॉजी विभाग में विचार-विमर्श
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में खून एवं मूत्र जांच की मशीन का प्रदर्शन किया गया। ए-आई आधारित कम्प्यूटेशनल पैथोलॉजी ने हाल ही में कई चिकित्सा क्षेत्रों में रोगियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल और निदान परीक्षणों की सटीकता और उपलब्धता दोनों को बढ़ाने की आशा जागृत की है। मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए खून और मूत्र सैंपल के माइकोस्कोपिक चित्रों को ऑटोमेट करता है और कृत्रिम विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार किया…
Read More