भाजपा के चुनावी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया के साथियों का अहम रोल – विष्णु देव साय

सोशल मीडिया के साथियों की मेहनत से हम प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने जा रहे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया टीम से कल भेंट-मुलाकात एवं अनौपचारिक चर्चा की। श्री साय ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने जिस तरीके से कांग्रेस सरकार के कारगुजारियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर किया उससे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में बेहद मदद मिली और अब यही टीम भाजपा…

Read More

विपश्यना ध्यान एवं आहार सुधार की सहायता से उच्च रक्त चाप प्रबंधन पर सेमिनार 30 को

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय डंगनिया में विपश्यना ध्यान एवं आहार सुधार की सहायता से उच्च रक्त चाप प्रबंधन पर सेमीनार का आयोजन 30 मई को किया गया है। इसमें विपश्यना ध्यान के आचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा और योग के विशेषज्ञ एवं मुख्य अभियंता (सिविल) श्री सीताराम साहू स्वस्थ जीवन शैली के बारे में व्याख्यान देंगे। इसका आयोजन पॉवर कंपनी के सेवा भवन के सभाकक्ष में शाम 4 से 6 बजे तक किया जाएगा। श्री साहू ने बताया कि भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति…

Read More

भा.प्र.सं. रायपुर के ईपीजीपी बैच 3 ने दूसरे कैंपस इमर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (भा.प्र.सं.रायपुर) में प्रबंधन में कार्यकारी स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ईपीजीपी) के बैच 3 ने 27 मई 2024 से अपना दूसरा कैंपस इमर्शन प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए एक समृद्ध और परिवर्तनकारी अनुभव की शुरुआत को चिह्नित करता है। ईपीजीपी बैच 3 में विभिन्न क्षेत्रों जैसे इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, वाणिज्य, विज्ञान, कला, और प्रबंधन से 82% पुरुष और 18% महिला प्रतिभागियों का विविध समूह शामिल है। प्रतिभागी 25 महीने से लेकर 61 महीने से अधिक के अनुभव के साथ…

Read More

गुणवत्ता युक्त शिक्षा वर्किंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा विषय पर गठित वर्किंग ग्रुप की प्रथम बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह की विशेष मौजूदगी में आज यहां नीति भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में वर्किंग गु्रप के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नीति आयोग के सदस्य डॉ. के.सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गठित कार्य समूहों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में…

Read More

खाद्यान्न गबन के मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सह संचालनकर्ता एजेंसी एवं विक्रेता उचित मूल्य दुकान क्रमांक 562001001 शहरी जशपुर को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खाद्य अधिकारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, सह संचालनकर्ता एजेंसी उचित मूल्य दुकान (शहरी) जशपुर एवं विक्रेता उ.मू.दु.कमांक 562001001 जशपुर शंकर गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की महत्वपूर्ण योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशनकार्ड हितग्राहियों को प्रतिमाह निर्धारित मात्रा एवं दर में माह के प्रथम दिवस से ही खाद्यान्न प्रदाय किये जाने के निर्देश है। खाद्य निरीक्षक द्वारा आदेश के परिपालन में 16 मई .2024 को उचित मूल्य दुकान क्रमांक 562001001 का भौतिक…

Read More

जशपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस : किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को दी गई माहवारी के विषय में विस्तृत जानकारी

नुक्कड नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन, रैली आदि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माहवारी की बात सबके साथ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को माहवारी के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सुरंगपानी निवासी मिथुन सिदार का सर्पदंश से 24 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पिता आनंद राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सालेकेरा निवासी करिश्मा बाई का तालाब के पानी में…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरगुजा पुलिस द्वारा किया गया सम्मानित,प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया प्रोत्साहित.

बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया प्रोत्साहित. रक्षित केंद्र अम्बिकापुर स्थित सभा-कक्ष में कार्यक्रम का किया गया था आयोजन, छात्र-छात्राओं के मानसिक तनाव को कम करने अनुभवी चिकित्सकों की देख-रेख में की गई कॉउंसलिंग. परिवार एवं बच्चों के बीच संवादहीनता की स्थिति को मानसिक तनाव का प्रमुख कारण बताते हुए सार्थक उपायों पर की गई चर्चा. पुलिस परिवार के समक्ष उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पुलिस परिवार के बच्चे एवं परिजन हुए उत्सुक,…

Read More

बिजली विभाग एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने कुनकुरी नगर में बिजली चोरी तथा ओवरलोड प्रकरण पर की बड़ी कार्यवाही

बिजली चोरी एवं ओवरलोड प्रकरण की जांच निरंतर रहेगी जारी – कार्यपालन अभियंता श्री भगत समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : बिजली विभाग जिले वासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है। कंट्रोल रूम भी प्रारंभ किया गया है जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण किया जा सके। इसी कड़ी में आज लगातार मिल रही बिजली चोरी और ओवरलोडिंग की शिकायत पर बिजली विभाग एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा कुनकुरी शहर में 2 विद्युत चोरी के प्रकरण और 12 ओवरलोड के प्रकरण बनाए गए है। आज…

Read More

मोटर सायकल चोरी के मामले में फरार एक चोर को मोटर सायकल सहित थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार !

पूर्व में अंतर्जिला खूंखार चार चोरों को 22 मोटर सायकल सहित किया गया था गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 26 मार्च 2024 को साप्ताहिक बाजार प्रतापपुर के पास से मोटर सायकल चोरी होने की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 29 मार्च 2024 को ग्राम मुरका निवासी दिल मोहम्मद जो ग्राम पोडिपा में एक मोटर सायकल रखकर मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करने की सूचना पर उसे मोटर…

Read More