समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 जुलाई 2024/ शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में समाजशास्त्र, अंग्रेजी और रसायन शास्त्र सहायक प्राध्यापक के एक-एक रिक्त पदो के विरूद्ध अध्यापन व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। आवेदक अपने समस्त प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन 26 जुलाई 2024 सायं 05.00 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड एवं…
Read MoreMonth: July 2024
टांगी से गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही. आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. थाना बतौली में अपराध क्रमांक 71/24 धारा 296, 115, 117(3), 351, 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 16 जुलाई 2024 | सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में…
Read Moreकुनकुरी पुलिस थाना में शांति समिति की हुई बैठक : हिन्दू समाज के लोगों ने ताजिया जूलुस के मार्ग पर दर्ज कराया विरोध, आपसी विवादों का कैसे हुआ निराकरण….देखें वीडियो….
मोहर्रम एवं अन्य पर्व को लेकर हुई बैठक में सौहार्द्रपूर्वक मनाने का लिया गया निर्णय समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 16 जुलाई 2024। आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन कुनकुरी पुलिस थाना में किया गया। पर्व का आयोजन शांति पूर्ण रूप से हो इस उद्देश्य से बुलाई गई बैठक में हिन्दू समाज से आये सदस्यों ने अनेक विषयों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध दर्ज कराया। मुस्लिम समुदाय से उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं व आयोजन को लेकर अपनी बात…
Read Moreदो दिनों से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को तमनार पुलिस ने खोजबीन कर किया स्वजनों के सुपुर्द.
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 16 जुलाई 2024 | दिनांक 14 जुलाई 2024 के रात्रि थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को बस स्टैण्ड के पास एक मानसिक रूप से कमजोर युवक द्वारा आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने के संबंध में सूचना मिलई थी। थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टॉफ को बस स्टैण्ड पहुंचने का पाइंट दिया गया। एएसआई खेमराज बस स्टैण्ड पहुंचे और युवक को काबू में लिये। युवक से पूछताछ करने पर उसकी मानसिक स्थिति उचित प्रतीत नहीं होने से एएसआई द्वारा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी…
Read MoreJASHPUR CRIME : साइबर फ्रॉड के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : साइबर फ्रॉड करने वाले चार अन्तर्राज्यीय आरोपियों को जामताड़ा से लाकर किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान एवं हरियाणा इत्यादि राज्यों में हजारों से अधिक साइबर फ्रॉड कर करोड़ों रुपया ठगी करने के हैं आरोपी, इनके द्वारा लाखों-करोड़ों रूपये ठगी कर की गई है हेरा-फेरी. पुलिस हेडक्वॉर्टर रायपुर स्थित सायबर थाना से इनके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के कुल 321 शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य में दर्ज होने की मिली है जानकारी. इनके विरुद्ध की जा रही है छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में दर्ज 321 साइबर फ्रॉड शिकायत की जांच. इनके विरुद्ध जशपुर जिले के थाना कासाबेल, पत्थलगांव एवं सिटी कोतवाली जशपुर में दर्ज है अपराध. थाना…
Read Moreहर नागरिक एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं : मंत्री श्री देवांगन
पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी को जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु किया प्रोत्साहित एक साथ एक ही समय पर सर्वाधिक पौधे रोपित कर जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024/ कोरबा जिले के ग्राम भालूसटका में वनमण्डल कोरबा द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा एक साथ एक ही समय पर, एक ही स्थान पर सर्वाधिक 2273 पौधे रोपित करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग व्यापार…
Read Moreराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य
नई शिक्षा नीति का लक्ष्य भारत को ज्ञान में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है: शिक्षाविद् डॉ. हेमलता एस मोहन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024/ शिक्षाविद् डॉ. हेमलता एस मोहन ने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य भारत को ज्ञान में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है किंतु उसकी जड़े भारत की संस्कृति एवं मूल्यों से बंधी हो। छत्तीसगढ़ की एस.सी.ई.आर.टी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य है। उक्त बाते शिक्षाविद् डॉ. हेमलता एस मोहन आज रायपुर के राज्य शैक्षिक…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5.36 करोड़ रुपए लागत के गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का किया लोकार्पण
नवगठित कोपरा नगर पंचायत के लिए 50 लाख और राजिम के विकास के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की अभिनंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव गरियाबंद जिले के ग्राम कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद संचालन समिति के गठन के मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में जिले के 21 गांवों में पांच करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित 200…
Read Moreमौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं : वन मंत्री केदार कश्यप
सुकमा जिले में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024/ वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बरसात के मौसम में मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया उन्मूलन के लिए मच्छरदानी वितरण, डीडीटी छिड़काव सुनिश्चित करें। श्री कश्यप आज सुकमा जिला मुख्यालय में राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर बैठक में लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप सहित जन प्रतिनिधि…
Read Moreप्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : हर वार्ड में लगेंगे शिविर, समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024/ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आगामी 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर स्थानीय समस्याओं का निदान किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को…
Read More