शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और पीएम आवास सहित अन्य विभागों के कार्यों की ली जानकारी जनसरोकार व जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी सामंजस्य से कार्य करें- ओपी चौधरी समदर्शी न्यूज़, जशपुर / वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, आर्थिक, सांख्यिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष…
Read MoreDay: July 6, 2024
CRIME NEWS : शेयर मार्केट में पैसा लगा कर कम समय में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
थाना पचपेड़ी-जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अपराध क्रमांक 186/24 धारा 420 भादवि एवं 187/24 धारा 420 भादवि समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर | प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 5 जुलाई 2024 को प्रार्थिया निर्मला रात्रे पति गोविंद राम निवासी पचपेड़ी एवं सुनीता भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज निवासी ध्रुवाकारी ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ध्रुवकारी निवासी राधिका भारद्वाज पति नागेंद्र भारद्वाज उम्र 35 साल ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर कम समय में पैसा दुगना…
Read Moreचोरी के मोबाईल फोन को बिक्री करने ग्राहक की तलाश में पकड़ा गया चोर, चंद घण्टों में कोतवाली पुलिस को पकड़ने में मिली सफलता, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
सिम्स अस्पताल में ईलाज कराने आये मरीज के परिजन से मोबाईल फोन किया गया चोरी. नाम आरोपी भास्कर पाण्डेय उर्फ गुड्डु पिता कृष्णा पांडेय उम्र 25 साल निवासी ग्राम टुंडा थाना गिधौरी बलौदा बाजार छ.ग.के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 282/2024 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध. जप्त सामग्री – एक मोबाईल फोन पोको मॉडल एम 6प्रो 5जी कीमत ₹ 16999/- रुपये. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर | प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी दिलहरण…
Read Moreबेतहाशा महंगाई से आम आदमी बेहाल हो गया, प्रधानमंत्री महंगाई पर बात करने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जनआंदोलन छेड़ेगी। मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार…
Read Moreविरासत की शुरुआत : IIM रायपुर ने 15 वें बैच के एमबीए और 13 वें बैच के डॉक्टोरल छात्रों के लिए उद्घाटन समारोह किया आयोजित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/ भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने 5 जुलाई को प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम के 15वें बैच और फेलो कार्यक्रम के 13वें बैच का स्वागत करते हुए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मनाया। उद्घाटन समारोह, जो भा.प्र.सं.रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार काकानी की उपस्थिति में आयोजित हुआ एवम सम्मानित मुख्य अतिथि श्रीमती गौरी त्यागराजन मुखर्जी, क्रेडिटमंत्रि की सह-संस्थापक और श्री सुरोजित मुखर्जी, मुधरा ब्लैंक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ द्वारा शोभायमान किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्रों को उनके नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने में…
Read Moreराजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : मंत्री टंकराम वर्मा
फौती, नामांतरण एवं बटवारा, जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए गांवों में लगेंगे शिविर अब तक 7 लाख दर्ज राजस्व प्रकरणों में से लगभग 6 लाख प्रकरणों का हुआ निराकरण सभी जिलों के गांवों में 6 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा राजस्व पखवाड़ा समदर्शी न्यूज़, रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रेसवार्ता लेकर राज्य में चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य राजस्व विषयों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में सुशासन स्थापित करने के…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति रामकुमार नाग को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बागबहार क्षेत्र के ग्राम काडरो पाकेरपारा की घटना रामकुमार नाग के विरूद्ध थाना बागबहार में अप.क्र. 104/2024 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़, जशपुर। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामनाथ नाग निवासी काडरो पाकेरपारा ने दिनांक 05.07.2024 को थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बड़ी दीदी मृतिका उम्र 27 साल की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व रामकुमार नाग के साथ हुआ था। रामकुमार नाग आये दिन अपनी पत्नी से शराब पीकर विवाद, मारपीट एवं लड़ाई-झगड़ा करता था तथा घटना दिनांक 04.07.2024…
Read Moreगेवरारोड में रेलकर्मियों को दिया गया अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का प्रशिक्षण
आपातकालीन स्थिति में आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के कोचों में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध कराए गए है समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियो को संरक्षित व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है । साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के कोचों में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध कराए गए है । साथ ही गाड़ियों व विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत रेलकर्मियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने में दक्ष…
Read Moreरेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने खरसिया स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग जैसे विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर । संरक्षा संगठन बिलासपुर मंडल के द्वारा निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके । इसी संदर्भ में दिनांक 05 जुलाई 2024 को बिलासपुर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु, परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार…
Read Moreबधवाबारा-घुनघुटी विद्युतीकृत तीसरी नई रेल लाइन का आयुक्त रेलवे सेफ्टी ने किया निरीक्षण
साथ गए निरीक्षण दल में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) सहित मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अनेक अधिकारी शामिल थे । समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर । इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गाड़ियों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेललाइन, दोहरीलाइन, तीसरीलाइन एवं चौथीलाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-कटनी स्टेशनों के मध्य 165.52 किमी विद्युतीकृत तीसरीलाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है | इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा…
Read More