डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित, प्रदान किया गया नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र.

पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा भी डायल 112 टीम का आभार व्यक्त करते हुए दिया गया था धन्यवाद. समदर्शी न्यूज़. रायपुर, 22 जुलाई 2024 | पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को डायल 112 के कर्मचारियों जिला रायगढ़ के राइनो-1 आरक्षक विपिन किशोर खलखो और चालक छोटू दास को किया गया सम्मानित। ज़िला रायगढ़ थाना कापू क्षेत्रांतर्गत ग्राम पारेमेर घुटरूपारा में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी, जिसकी सूचना पर ईआरव्ही कापू रायनो-1 को मौके पर तत्काल रवाना किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पोला महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 22 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दुर्ग विधायक ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में आये शास्त्री नवयुवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को पारम्परिक खुमरी पहना कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग जिले के मड़ियापार में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोला महोत्सव के 65वें आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शास्त्री नवयुवक मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और…

Read More

ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर : नया ट्रांसफार्मर लगने से जगमगाया रमेशपुर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 जुलाई 2024/ सूरजपुर जिले के अंतर्गत ग्राम रमेशपुर के ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई है, क्योंकि नए ट्रांसफार्मर लगने से पूरा रमेशपुर जगमगा उठा है। वहां के ग्रामीण लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रांसफार्मर का खराब हो जाने जैसी समस्या से लंबे समय से परेशान थे। यहां के किसानों द्वारा धान की बुवाई हेतु लगाए गए थरहा पर्याप्त वर्षा न होने के कारण सुख जा रहा था, किसानों का कहना था कि यदि बिजली रहेगी तो हम मोटर पंप के जरिए धान…

Read More

अब तय नहीं करनी होगी लंबी दूरी, पहाड़ी कोरवाओं को नजदीक के दुकानों में मिलेगा पूरा राशन

कोरबा के छह दूरस्थ गांव के ग्रामीणों का सहारा बना पीडीएस समदर्शी न्यूज़ रायपुर 22 जुलाई 2024/ बेहतर वितरण प्रणाली से देश-विदेश में अपनी पहचान साबित कर चुकी छत्तीसगढ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस ) सही मायने में ग्रामीणों के लिये वरदान साबित हो रही है। दूरस्थ अंचल तक शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित होनें से पहाडी व सरहदी इलाकों में बसने वाले ग्रामीणों को सहूलियते बढ गई है साथ ही सैकड़ों गरीब परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिलने की गारंटी भी हो गई है। राज्य  में ऐसे कई…

Read More

एक पेड़ माँ के नाम अभियान :  राज्य सूचना आयोग में किया गया वृक्षारोपण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 जुलाई 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय के परिसर में आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी, अवर सचिव गीता दीवान, अतुल वर्मा, प्रदीप गौर, श्रीमती रजनी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में आम, अमरूद, जामुन,…

Read More

आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर के लिए चयनित 40 खिलाड़ियों की सूची जारी : मेडिकल एवं फिजिकल फिटनेस और मेरिट के आधार पर हुआ चयन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विशेष सत्र के लिए किया जाएगा आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 जुलाई 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 बालक तथा 20 बालिकाओं का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम एवं खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में सम्पन्न हुआ। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देश पर चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास प्रशासक खेल…

Read More

जशपुर : मत्स्य बीज उत्पादन जिले में प्रारंभ हो गया है, अब तक कर लिया गया है 525 लाख स्पान उत्पादन

शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में फ्राई व फिंगरलिंग लेने पर हितग्राहियों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत अनुदान में मत्स्य बीज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 जुलाई 2024/ मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादन कार्य  जिला जशपुर में शुरू हो गया है। इस वर्ष मछली पालन विभाग जशपुर को 900 लाख स्पान उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 525 लाख स्पान उत्पादन कर लिया गया है एवं 120 लाख स्टैंड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य प्रगति पर है। जिले के तीनों शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जशपुर के…

Read More

जशपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर बच्चों का जाना हालचाल

बच्चों से पूछा गिनती और पहाड़ा, बच्चों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के प्रवास पर आई महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर बच्चों से हालचाल पूछा और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छोटे बच्चों से बड़े प्यार एवं दुलार से गिनती और पहाड़ा पूछे। बच्चों ने गिनती एवं पहाड़ा सुनाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चो से आगे चलकर क्या बनोगे पूछा तो एक बच्चे ने बेधड़क पुलिस बनकर देश की सेवा करने…

Read More

जशपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधारोपण, आंगनबाड़ी केंद्र भींजपुर प्रांगण में लगाया अमरूद का पौधा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के प्रवास पर आई महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुलदुला विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र प्रांगण भींजपुर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत् अमरूद का पौधरोपण किया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार एक पेड़ माँ के नाम  कार्यक्रम चलाकर महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने आग्रह किया। साथ ही सभी से पौधों का संरक्षण हेतु संकल्प लेने कहा। उन्होंने कहा कि मानसून में…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 257.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 257.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 जुलाई तक औसत वर्षा 389.4 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 16.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 203.4 मिमी, मनोरा में 355.2 मिमी, कुनकुरी में 362.6 मिमी, दुलदुला में 324.6 मिमी, फरसाबहार में 140.6 मिमी, बगीचा में 328.3 मिमी, कांसाबेल में 325.5 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More