लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में संत इग्नासियुस की स्मृति में मनाया गया लोयोला दिवस समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 1 अगस्त 2024/ नगर के लोयोला महाविद्यालय में गत मंगलवार को लोयोला दिवस मनाया गया। ज्ञातव्य है कि संत इग्नासियुस लोयोला येसु समाज के संस्थापक थे जिनकी स्मृति में येसु समाज द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं में लोयोला दिवस अनिवार्य रूप से 31 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। येसु समाज मानव हित में दुनिया के सभी देशों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करता है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में येसु समाज का अभूतपूर्व…
Read MoreDay: August 1, 2024
शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर है हमारा विशेष जोर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पुरस्कार से बेटियों का ना सिर्फ मनोबल बढ़ा है बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी मिल रही है। ये बहुत खुशी की बात है। गरीब परिवार के होनहार बच्चों के लिए अपना भविष्य गढ़ने के लिए ये बड़ी मदद है। सबसे अच्छी बात है कि यह पुरस्कार सही समय पर दिए जा रहे हैं। कॉलेज के दाखिले अभी चल रहे…
Read Moreमाओवाद उन्मूलन के रास्ते पर बढ़ चुका है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,1 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ अब माओवाद उन्मूलन के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। हम राज्य में माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। माओवाद के रास्ते को छोड़कर वापस लौटने वालों के लिए हम बेहतर पुनर्वास नीति तैयार करेंगे और इसके लिए हमारे गृह मंत्री असम प्रवास पर भी हैं। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह में 150 नक्सलियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों…
Read More2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध है – वित्तमंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने कार्यशाला आयोजित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता एवं उनके मार्गदर्शन से वर्ष 2047 तक देश को विकसित देश के बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार कर रही है। केन्द्रीय बजट में देश के…
Read Moreविशेष लेख : महिलाओं के खाते में आ रहा है सांय-सांय पईसा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024 / छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लागू होने के साथ ही महिलाओं में नया आत्मविश्वास दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना की लोकप्रियता शहरों के साथ-साथ गांवों में भी दिख रही है। राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना से राज्य के 70 लाख विवाहित महिलाओं को इसका लाभ छह माह से मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों वनाधिकार पत्र का फौती-नामांतरण किसान पुस्तिका पाकर हर्षित हुईं सुनामनी और बुधरी
मुख्यमंत्री और वन मंत्री को घुरवा समाज के पारंपरिक अंगवस्त्र टेकरा तुवाल पहनाकर किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जगदलपुर प्रवास पर गुंडाधुर कृषि कॉलेज कुम्हरावंड में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान वन अधिकार पत्रक धारकों के फौती पर उनके वारिसानों के नाम पर फौती-नामांतरण वन अधिकार पत्र पुस्तिका का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों किसान पुस्तिका पाकर जगदलपुर तहसील के कुम्हली निवासी धुरवा महिलाएं सुनामनी एवं बुधरी काफी हर्षित हुईं। उक्त दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने अपने…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण शिविर का लिया जायजा, हितग्राहियों को बांटे नवीनीकृत राशन कार्ड
शिविर में मिले एक-एक समस्या का होगा सार्थक निदान –अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अगस्त 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में तारबहार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को शिविर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने शिविर में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रत्येक स्टॉल पर मिल रही शिकायतों व उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। श्री साव ने शिविर में पहुंचे लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर…
Read Moreश्रम मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में निर्माणी श्रमिकों को दी 14.47 करोड़ रूपये की सौगात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक सौगात दी है। यह राशि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों…
Read Moreरिमझिम फुहारों के बीच सौगातों की बरसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छह करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की
’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पीपल का पौधा, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के साथ किया वृक्षारोपण महिलाओं के मजबूत और सक्षम होने से परिवार भी मजबूत होता है –अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अगस्त 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मोपका में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संगवारी…
Read Moreपंजीकृत निर्माण श्रमिक जो अपना नवीनीकरण नहीं कराये है, वे 31 दिसम्बर 2024 तक करा सकेंगे पंजीयन
श्रम मंत्री सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की संचालक मंडल की हुई बैठक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता आज यहां नवा रायपुर स्थित मंडल मुख्यालय, कार्यालय में संचालक मंडल बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्माण श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ई श्रम पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकांे का अधिक से अधिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार…
Read More