डायल 112 की तत्परता से बचा एक जीवन, बिलासपुर में भावुक कर देने वाली घटना, रास्ते में कराई सुरक्षित डिलीवरी

जीवनदायिनी डायल 112 : वाहन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 8 अगस्त 2024/ ग्राम सैदा निवासी एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए डॉयल-112 फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही और मदद का इंतजार कर रही थी। घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। जिसके कारण परिजनों ने 112 में फ़ोन लगाया। सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों…

Read More

छत्तीसगढ़ : अचल संपत्ति पंजीयन में बड़ा घोटाला, 1.02 करोड़ रुपये की राजस्व हानि, कई अधिकारियों पर कार्रवाई

संबंधित उप पंजीयक एवं जिला पंजीयकों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के पंजीयन विभाग द्वारा अचल संपित्तयों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन संपत्तियों के पंजीयन के दौरान दस्तावेज़ों के गलत मूल्यांकन को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये हैं। विभाग के सर्तकता प्रकोष्ठ द्वारा 18 प्रकरणों में 1.02 करोड़ रुपये की राजस्व हानि की पहचान की और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सर्तकता प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित जिलों के जिला पंजीयक शुल्क की वसूली…

Read More

डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा : साइबर बुलिंग पर रोक लगाने का अभियान, बच्चों को साइबर बुलिंग से बचाने शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ आधुनिक तकनीक और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग ने बच्चों को साइबर बुलिंग के जोखिम में डाल दिया है। साइबर बुलिंग से बच्चों को बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सोनल गुप्ता, सदस्य बाल संरक्षण…

Read More

अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी : सड़क पर यातायात व्यवस्था की जा रही सुचारू.

‘नो-पार्किंग’ जोन में बेतरतीब खड़ी दुपहिया वाहनों को उठवाया, चार पहिया वाहनों पर लगाया लॉक. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अगस्त 2024 / आज भी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में ग़लत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने ‘नो-पार्किंग’ जोन में बेतरतीब खड़ी वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है। आज भी ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी दुपहिया वाहनों को यातायात पुलिस टीम द्वारा बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया गया तथा…

Read More

छत्तीसगढ़ में जलग्रहण विकास कार्यक्रमों में हुई तेजी, 8530 हेक्टेयर में बढ़ा सिंचाई क्षेत्र

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की सातवी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जलग्रहण…

Read More

छत्तीसगढ़ में एचआईवी मुक्त राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य एड्स परिषद की बैठक में अहम निर्णय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईही की रोकथाम तथा देखभाल के लिए संचालित सेवाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एचआईवी एड्स के साथ जी रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने और एचआईवी के नियंत्रण एवं उपचार प्रदान करने के साथ अंतर्विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा गई। अधिकारियों ने बताया कि एचआईवी संक्रमित लोगों की पहचान कर उन्हे निःशुल्क उपचार प्रदाय किया जा रहा…

Read More

15 अगस्त से मंत्रालय में ई-ऑफिस का होगा क्रियान्वयन, मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस प्रक्रिया की समीक्षा की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा की। एनआईसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर मंत्रालय के सभी विभागों भारसाधक सचिव मौजूद थे। ई-ऑफिस के अंतर्गत ई-फाईल मेनेजमेंट सिस्टम, ई-फाईल प्रोसेस, एपीआई यूनिट डेटा डिस्प्ले, इंम्पिलिमेंट ई-ऑफिस, ई-फाईल एमआईएस रिपोर्ट सहित ई-ऑफिस की अन्य गतिविधियों के बारे में अधिकारियों को प्रस्तुतिकरण के जरिए जानकारी दी गई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस…

Read More

छत्तीसगढ़ में खुलेगा एलएनआईपीई का क्षेत्रीय संस्थान, नवा रायपुर के तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि चिन्हित – खेल मंत्री टंक राम वर्मा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शारीरिक शिक्षा के साथ खेलों में विशेषज्ञता हासिल करने शीघ्र ही लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर की तर्ज पर क्षेत्रीय संस्थान प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। एलएनआईपीई सेंटर के लिए नवा रायपुर के तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसे राजस्व विभाग के द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आबंटित करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होने वाले इस एलएनआईपीई सेंटर…

Read More

नए कानूनों के बारे में जागरूकता के लिए पुलिस का व्यापारियों के साथ संवाद

भाटापारा में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर पुलिस का जोर : यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस की अपील समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 8 अगस्त 2024/ पुलिस-जनता परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देने, आपसी समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित पुलिस आमजन निरंतर संवाद के लिए जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देकर, सदैव सजग रहना, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम जनों में निरंतर…

Read More

नगर पेट्रोलिंग के दौरान महुआ शराब के अवैध विक्रय पर कार्यवाही : आरोपी हुआ गिरफ्तार.

चौकी खरसिया में आरोपी अजय केंवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी खंतीपार, वार्ड क्रमांक 10, खरसिया पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अगस्त 2024 / कल शाम चौकी खरसिया पुलिस स्टॉफ को टाऊन पेट्रालिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर अजय केंवट निवासी खंतीपार के घर शराब रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को सूचला मिली थी कि अजय केंवट अपने घर खंतीपार खरसिया में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस पेट्रालिंग टीम द्वारा गवाहों के…

Read More