पेट्रोल पंप से तेल भरकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट का किया था इस्तेमाल

समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 25 अगस्त/ ग्राम पण्डोनगर थाना जयनगर निवासी शुभम प्रजापति ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम मदनपुर एनएच 43 स्थित चौदहा पेट्रोल पंप में यह काम करता है दिनांक 22.08.24 के रात्रि में पेट्रोल पंप में होण्डा अमेज सीजी 15 सीडब्ल्यू 2317 को लेकर एक व्यक्ति आया जो गाड़ी में 20 लीटर पेट्रोल डलवाया और गाड़ी के डिक्की में रखे जरकीन में 50 लीटर डीजल डलवाया और 7122.50 रूपये दिए बिना धोखाधड़ी व छल करके भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 185/24 धारा…

Read More

ड्रंक एंड ड्राइव : तीन ट्रेलर चालकों पर दस-दस हजार रुपये का हुआ जुर्माना.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस द्वारा तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 23 अगस्त 2024 को घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर कंचनपुर चौक के पास घरघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन ट्रेलर वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिनके विरुद्ध कल इस्तगाशा धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत तैयार कर…

Read More

8 वां नेतृत्व शिखर सम्मेलन : छत्तीसगढ़ का आईआईएम रायपुर तैयार कर रहा है भविष्य के उद्यमी

भा.प्र.सं. रायपुर में 8वां नेतृत्व लीडरशिप समिट ” बिल्डिंग बिज़नेस ओनर्स” की नई पीढ़ी को आकार देने पर केंद्रित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ भारतीय प्रबंध संस्थान (भा.प्र.सं.) रायपुर ने 24 से 25 अगस्त तक अपने परिसर के मड़ई ऑडिटोरियम में 8वां लीडरशिप समिट आयोजित किया। ” बिल्डिंग बिज़नेस ओनर्स” थीम पर आधारित इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों के प्रमुख कॉर्पोरेट नेता और विशेषज्ञ एकत्र हुए। उन्होंने बदलते व्यावसायिक परिदृश्य में नेतृत्व पर चर्चा की, जिसमें टिकाऊ और समावेशी प्रक्रियाओं पर विशेष जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में…

Read More

लोयोला कॉलेज कुनकुरी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेशमा जैन ने प्राप्त की पीएचडी की डिग्री

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 25 अगस्त/ ज़ूलॉजी विभाग में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहीं लोयोला कॉलेज कुनकुरी की असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. रेशमा जैन ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. रेशमा जैन ने इस सफर के दौरान कई चुनौतियों का सामना करते हुए अद्वितीय धैर्य और संकल्प का परिचय दिया। उनके शोध का विषय जैवविविधता और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित था, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न प्रजातियों के…

Read More

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने किया थाना कोतरारोड़ का वार्षिक निरीक्षण : वृक्षारोपण में भी हुए सहभागी….!

लंबित मामलों और जब्ती माल, शिकायतों के निराकरण के लिए थाना प्रभारी को दिए आवश्यक निर्देश. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 24 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने 24 अगस्त 2024 को थाना कोतरारोड़ का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, मालखाना, सीसीटीएनएस, हवालात, रिकॉर्ड रूम और सीसीटीवी की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित मामलों और जब्ती माल, शिकायतों के निराकरण के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने सभी थाने के कर्मचारियों से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए…

Read More

रायपुर : नंदनवन जंगल सफारी में छात्रों ने वन्यजीवों का करीब से किया अध्ययन

वन्यजीवों और जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं का विद्यार्थियों ने लिया व्यवहारिक ज्ञान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ दुर्ग जिले के सांकरा स्थित महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री एंड रिसर्च स्टेशन में बी.एससी. फॉरेस्ट्री तृतीय वर्ष में अध्ययनरत 33 विद्यार्थियों और 3 सहायक प्राध्यापकों ने राजधानी रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी का सफल शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीव स्वास्थ्य प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों, और वन्यजीव अभ्यारण्यों के परिचालन दिशा-निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण…

Read More

कोतवाली पुलिस की सजगता : केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर भटकते मिले बालक को पुलिस की तत्परता ने मिलाया परिवार से

बिना किसी को सूचित किए बंबई, महाराष्ट्र में काम करने के लिए निकला था घर से, कोतवाली ने सुरक्षित सौंपा माता-पिता को. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 24 अगस्त / संध्याकालीन पैदल गश्त के दौरान 23 अगस्त को थाना सिटी की पुलिस को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास एक नाबालिग बालक मिला। पुलिस स्टॉफ ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की, जिससे पता चला कि वह बालक चरखापारा, चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ का निवासी है। किशोर ने बताया कि वह बिना किसी को सूचित किए बंबई, महाराष्ट्र में काम करने…

Read More

नंदनवन जंगल सफारी में तितलियों की दुनिया का अन्वेषण, छात्रों ने सीखे संरक्षण के गुर

नंदनवन जंगल सफारी में तितलियों पर हुआ वॉक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन, रंग-बिरंगी तितलियों की जानकारी रहा आकर्षण का केंद्र समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ राजधानी रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में 24 अगस्त को तितलियों पर वॉक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर, कुरुद और बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों से 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वॉक एंड टॉक कार्यक्रम की शुरुआत में कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री जे.पी. टंडन ने विद्यार्थियों को तितलियों की पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका और उनके संरक्षण की आवश्यकता…

Read More

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ समापन : साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यशाला रही सफल

जय हो के स्वयं सेवकों ने किया नुक्कड़ नाटक, दिया जागरूकता का संदेश समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 25 अगस्त/ आईआईटी भिलाई के सौजन्य से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ और जय हो टीम मनोरा के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय “वित्तीय साक्षरता” कार्यशाला फिंनटेक परियोजना के डायरेक्टर डॉ.सुनील कुमेटी के मुख्य आतिथ्य में और कार्यक्रम के को-ऑर्गेनाइजर डॉक्टर टीके सिंह सहायक प्राध्यापक पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर व तेजराम सारथी जिला समन्वयक जशपुर के विशेष नेतृत्व में आज वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का समापन किया गया। अंतिम दिवस में प्रथम…

Read More