मुख्य न्यायाधीश ने जशपुर के न्यायालयों का किया गहन निरीक्षण, न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण किया समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त 2024 / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा आज जिला जशपुर के तालुका न्यायालय / व्यवहार न्यायालय बगीचा का सर्वप्रथम निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत हुए। व्यवहार न्यायालय बगीचा के निरीक्षण उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्य न्यायाधिपति का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर के न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं…

Read More

कुनकुरी सीएचसी में औचक निरीक्षण : एसडीएम ने कहा सभी स्वास्थ्य सेवाएं नियमानुसार संचालित

जशपुरनगर 24 अगस्त 2024/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी का औचक निरीक्षण किया गया। यहां पर उन्होंने डॉक्टर, चिकित्सा सेवा में लगे अन्य सटॉप की उपस्थिति सहित उनके कार्यों का जाएजा लिया। निरीक्षण में उन्होंने पाया की यहां पर नियमानुसार ही  स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शिकायत मिली थी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में एक निजी संस्थान के ट्रेनी विद्यार्थी मरीजों को दवा वितरण कर रहे हैं। इस आधार पर अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी का…

Read More

जशपुर : मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्यवाही, हटाए गए परियोजना अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त/ कार्यालय परियोजना फरसाबहार अन्तर्गत मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के शिकायत आवेदन 23 अगस्त 2024 के अनुक्रम में रवि शर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना फरसाबहार का सम्पूर्ण प्रभार श्रीमती प्रभा लकड़ा, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना तपकरा -2 को अस्थाई रूप से आगामी आदेशपर्यन्त सौंपा जाता है। शिकायत की जॉच प्रक्रियाधीन है अतः रवि शर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना फरसाबहार का मुख्यालय अस्थाई रूप से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जशपुर नियत की गई है ।

Read More

जशपुर: बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, सहायक ग्रेड-01 निलंबित

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त/  कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने परियोजना एकीकृत बाल विकास परियोजना मनोरा के सहायक ग्रेड-01 सुकुल साय टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। तहसीलदार मनोरा के पत्र 23 अगस्त 2024 द्वारा प्रेषित जाँच प्रतिवेदन अनुसार सुकुल साय टोप्पो, सहायक ग्रेड-01 कार्यालय परियोजना एकीकृत बाल विकास परियोजना मनोरा के द्वारा मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के पद में पदस्थ करने हेतु राशि की मांग करने एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम…

Read More

जशपुर में सीएससी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न : नई शिक्षा नीति, एससीएफ और भाषाई शिक्षा पर दिया गया विशेष ध्यान

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त/ सीएससी का जीएलएन के तहत सपोर्टिव सुपरविजन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। प्रशिक्षण मे नई शिक्षा नीति, एस सी एफ, भाषाई शिक्षा, गणितीय  संक्रियाँएं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक दिन छह से आठ सत्र संचालित थे प्रशिक्षण जशपुर कासाबेल एवं बगीचा विकासखंड के 110 कस ने अपनी सहभागिता दी एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री प्रवीण सिंह, संतोषी डनसेना, देवकी प्रधान, कमल किशोर सिंह, पितर साईं, निरंजन जी का योगदान रहा। संकुल समन्वयकों के द्वारा अपने फीड बैक के बारे मे…

Read More

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम, वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का दूसरा दिन संपन्न

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त/ जिले के विकासखंड मनोरा में आज डीएसटी, भारत सरकार, आईबीआईटीएफ, आईआईटी भिलाई के सौजन्य से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं जय हो टीम मनोरा के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय “वित्तीय साक्षरता” कार्यशाला का  दूसरा दिन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ| द्वितीय दिवस प्रथम रिसोर्स पर्सन के रुप में साइबर सेल जशपुर से हरिशंकर उपस्थित रहे, उन्होंने साइबर सुरक्षा नंबर, मनी ट्रांजैक्शन सावधानी, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे चीजे पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय रिसोर्स पर्सन दुर्गा प्रसाद शर्मा रिजनल डायरेक्टर उपस्थित रहे, उन्होंने बचत…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी दो छात्राओं ने श्रीमती कौशल्या साय से की सौजन्य मुलाकात : श्रीमती साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

मुलाकात करने वाली छात्राएं रजनी एवं रिया शासकीय हाईस्कूल बगिया में कर रही हैं पढ़ाई समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी शासकीय हाईस्कूल बगिया की कक्षा 9 में पढ़ने वाली दो छात्राएं रजनी चौहान एवं रिया साय ने बगिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से सौजन्य मुलाकात की। सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं ने रक्षाबंधन के दिन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। जिसमें शासकीय हाईस्कूल बगिया की उक्त दो छात्राएं भी शामिल…

Read More

जशपुर में पीएम जनमन योजना से जनजीवन में आया बदलाव, पीवीटीजी समुदाय को मिल रही बेहतर जीवन जीने की सुविधाएं, जशपुर जिला बना सिकल सेल मुक्त होने की दिशा में अग्रसर

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त/ जिले में पीएम जनमन योजना की दूसरे चरण की शुरुआत के साथ पीवीटीजी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बस्तियों और पीवीटीजी परिवारों तक पहुंचने के उद्देश्य से, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय 23 अगस्त, 2024 से 10 सितंबर, 2024 तक प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के लिए एक राष्ट्रव्यापी सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान और लाभार्थी शिविर का संचालन किया जा रहा है। जहन  हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु…

Read More

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान : जशपुरनगर में स्वच्छता दीदीयों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 24 अगस्त 2024/ स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर में सफाई अपनाओं बीमारी भगाओ अभियान अंतर्गत नगर पालिका जशपुर नगर के दोनों एस. एल. आर. एम. सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। ज्ञात हो कि भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी निर्देर्शों के अनुक्रम में 01 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक Stop Diarrhoea Campaign की मार्गरेखा पर ” Safai Apnao,Bimaari Bhagao”  का सघन स्वच्छता अभियान नगर पालिका जशपुर नगर में चलाया जा रहा है। शहर…

Read More

पत्थलगांव : संकल्प स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बच्चों को दी गई स्वास्थ्य शिक्षा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 अगस्त / पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिए गए निर्देश के परिपालन में  संकल्प स्कूल पत्थलगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज एवं चिरायु दल स्कूल  पहुंचे। स्वस्थ टीम ने अध्ययनरत सभी बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। जहां खुजली के-4, बुखार एवं सिरदर्द के- 6 तथा पेट दर्द के-1 शिकायत मिली। इन सभी बच्चों को बीमारियों से बचने स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया। साथ ही दवाइयों का एक कीट प्राचार्य को सौंपा। स्वास्थ्य टीम ने सभी स्कूली बच्चों को मौसमी बीमारी,साफ सफाई एवं  स्वास्थ्य…

Read More