बलौदाबाजार में हनीट्रैप कांड का खुलासा : प्रधान आरक्षक सहित सात गिरफ्तार, लोगों से की थी लाखों की वसूली….पढ़ें पूरा मामला….!

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 30 अगस्त / आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले मामले में रक्षित केंद्र बलोदाबाजार में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार. बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में…

Read More

पुलिस ने जनचौपाल में साइबर क्राइम और कानूनों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी, नागरिकों को सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 30 अगस्त/ थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर और उनकी थाने के स्टाफ ने अम्बेडकर आवास आईटीआई कॉलोनी में जनचौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों को साइबर क्राइम, नवीन कानूनों और महिला एवं बालकों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करना था। जनचौपाल में टीआई प्रशांत राव ने विस्तार से साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों से बचा जा सकता है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को देंगे 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा का उपहार

महतारी वंदन योजना की किश्त जारी करेंगे समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।

Read More

पॉवर कंपनी से ईडी श्री अशोक कुमार वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई : प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित.

ईडी श्री वर्मा ने सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार किया व्यक्त. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। प्रबंधक निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री वर्मा को प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित कर उनके…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जु-जित्सु खिलाड़ियों ने की मुलाकात : राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में जीते दो-दो पदक

सानिया परवीन ने सिल्वर और ब्राँज तथा शबा परवीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, मुख्यमंत्री ने शानदार उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सुश्री सानिया परवीन और सुश्री शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की  प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल चार पदक जीते हैं। सानिया…

Read More

साय सरकार की अपील : “देखो अपना देश” अभियान में वोट कर अपने राज्य के गंतव्यों को बनाएं राष्ट्रीय धरोहर

छत्तीसगढ़ सरकार की अपील : “देखो अपना देश” अभियान में हिस्सा लें और राज्य के पर्यटन गंतव्यों को बनाएं देश का गौरव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “देखो अपना देश” अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। इस अभियान के तहत देशभर के नागरिकों को अपने राज्य के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के लिए वोट करने का मौका मिल रहा है, और छत्तीसगढ़ के अद्वितीय और खूबसूरत गंतव्यों को इस राष्ट्रीय मंच…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घांसीमुंडा राजस्व ग्राम घोषित, उत्साहित ग्रामीणों ने कैम्प कार्यालय पहुंच कर जताया आभार, 16 वर्षों से ग्रामीण कर रहे थे मांग

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने घासीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम घोषित कर दिया है। अपनी 16 साल पुरानी मांग पूरी होने से घांसीमुंडा गांव के रहवासी प्रसन्न है। ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। क्षेत्र की बीडीसी सरिता पैंकरा ने बताया कि घांसीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम बनाने के लिए स्थानीय रहवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीण एकजुट हो कर सांसद रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध…

Read More

खरसिया पुलिस ने बालिका से छेड़खानी करने वाले युवक को त्वरित कार्यवाही कर भेजा जेल…!

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 495/24 के अंतर्गत धारा 74, 126(2) बीएनएस और 8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 30 अगस्त / खरसिया पुलिस चौकी में आज सुबह एक स्थानीय बालिका अपने परिजनों के साथ पहुंची और ठाकुरदिया के रहने वाले भुनेश्वर चौहान (24 वर्ष) के खिलाफ छेड़खानी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। बालिका के परिजनों ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग को बताया कि भुनेश्वर चौहान पिछले कुछ समय से बालिका को आते-जाते समय छेड़खानी और अनर्गल कमेंट्स कर परेशान कर रहा है।…

Read More

सहायक संचालक नूतन सिदार ने जनसंपर्क अधिकारी जशपुर का संभाला पदभार, जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने किया स्वागत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ जशपुर जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सहायक संचालक नूतन सिदार ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले के पत्रकारों की विशेष मांग पर नूतन सिदार की दुबारा पदस्थापना की गई है, जिससे पत्रकारों के बीच खुशी की लहर है। पत्रकारों ने इस फैसले के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। नूतन सिदार की पदस्थापना को लेकर पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले…

Read More

जशपुर में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया दम

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ हॉकी का जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान जशपुर में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी कन्या महा. विद्यालय जशपुर एस. केरकेट्टा के द्वारा मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर फूलमाला अर्पण किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कुल तीन टीमों ने…

Read More