मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं को तत्काल निराकृत करने के दिए सख्त निर्देश

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज शाम अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई उपरांत जिला एवं सत्र न्यायालय, बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम श्री सिन्हा ने जिला न्यायालय बिलासपुर के पुराने भवन के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। न्यायालय भवन में जगह-जगह सीपेज देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। भवन की कई दीवारों में दरारें और कोर्ट रूम की दीवारों में भी जगह-जगह सीपेज की समस्या दिखी। कॉरीडोर में छत से पानी टपकने के कारण कॉरीडोर में पानी जमा…

Read More

महतारी वंदन : मां का प्यार, बेटे की खुशी, विष्णु के सुशासन से महिलाएं हो रहीं सशक्त

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ कोरबा जिला के ग्राम कोरकोमा की श्रीमती वंदना राठिया की इच्छा थी कि वे अपने बेटे के गले में सोने का छोटा सा ही सही एक लॉकेट जरूर पहनाएं, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह अपनी इच्छा पूरी ही नहीं कर पा रही थी। वंदना ने कुछ रूपए बचत कर जोड़े जरूर थे, लेकिन वह इतनी राशि नहीं थी कि उससे उसका लॉकेट आ जाए। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जब महतारी वंदन योजना लागू की गई तो वंदना की मानों किस्मत…

Read More

जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें : उद्योग मंत्री श्री देवांगन

केशकाल घाट सड़क की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश, कोण्डागांव में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोण्डागांव जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी जिले के समग्र विकास के लिए समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,…

Read More

करोड़ों छोटे निवेशकों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस, विदेशी एजेंसी हिंडनबर्ग को आधार बनाकर कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने में लगी है – किरण देव

मध्य और निम्न मध्य वर्ग के निवेशकों से दुश्मन सा व्यवहार कर रहे राहुल गांधी – किरण देव प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : सत्ता की लालसा में कांग्रेस विदेशी एजेंसी के इशारे पर ‘ता-ता थैया’ कर रही समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा ‘ता-ता थैया’ बताया है। श्री देव ने कहा कि हिंडनबर्ग की हाल ही में सेबी प्रमुख माधवी बुच…

Read More

कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का किया घेराव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा केन्द्रीय एजेंसियो के दुरूपयोग तथा ईडी की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी ईडी दफ्तर के सामने घेराव किया। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के सामने घेराव प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने देश भर में 5 हजार 422 केस…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछा 11 सवाल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उनसे 11 सवाल पूछा है। उन्होंने अमित शाह से पूछा कि 1.राज्य की कानून व्यवस्था क्यों बदहाल है? राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था क्यों बदहाल हो गयी है? महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गये, 2000 से अधिक महिला उत्पीड़न की घटनायें हो गयी, 600 से अधिक हत्या हो गयी, अपराधी बेलगाम हो गये। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जलाये जा रहे। 8 महीने में प्रदेश…

Read More

पांच महीने से नहीं मिल रहा राशन : विधायक कार्यालय में गूंजी ग्रामीणों की आवाज

शिकायत लेकर 300 महिलाएं पहुंची थी विधायक कार्यालय, राशन मिलने एवं डीलर के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर खुशी जाहिर की समदर्शी न्यूज़ पत्थलगांव/जशपुर, 22 अगस्त/ गुरुवार को विधायक निवास- कार्यालय मे पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रेड़े के राशन वितरण संचालक के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने गरीबों को वितरित किए जाने वाले शासकीय (राशन) वितरण मे गबन करने में मामले मे विधायक कार्यालय मे 300 से अधिक ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वे पीडीएस वितरण संचालक के द्वारा की जा रही गड़बड़ी से परेशान है…

Read More

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को दिया सफलता का मूलमंत्र : नया भारत उत्सव में किया युवाओं से सीधा संवाद, कहा – राजनीति में पद नहीं संबंध महत्वपूर्ण होते हैं

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ रायपुर सांसद ने गुरुवार को युवाओं को राजनीति में सफल होने का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि, राजनीति में पद तो बहुत लोगों को मिल जाता है लेकिन सफल और लोकप्रिय नेता केवल वही नेता होते हैं जिनके सबसे जीवंत संपर्क होते हैं, चाहे आप सत्ता में हो या न हो । कार्यकर्ता एवं अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुःख में साथ देने वाला व्यक्ति ही सफल नेता बन सकता है…

Read More

पीएससी घोटाले की होगी सीबीआई जांच, हमने छत्तीसगढ के युवाओं से किया वादा निभाया : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

‘छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी भर्ती’ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा, भ्रष्टाचारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच के फैसले पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, मोदी की गारंटी में युवाओं से वादा किया था कि, छत्तीसगढ के युवाओं के साथ न्याय होगा। कांग्रेस सरकार ने पीएससी की भर्तियों में गड़बड़ी की थी। इसको लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश था, निराशा का भाव था। भर्तियों में भाई-भतीजावाद और पदों को…

Read More

भाजपा की सरकार में राजनांदगांव को मिल रहा है न्याय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के प्रयास से राजनांदगांव को मिला क्रेडा का जोनल कार्यालय

विष्णुदेव साय सरकार में राजनांदगांव को मिली इस सौग़ात पर जिलेवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार समदर्शी न्यूज़, 22 अगस्त/ विधानसभा चुनाव 2023 में राजनांदगांव जिले से दुर्ग शिफ्ट हुए शासकीय कार्यालयों का मुद्दा चर्चा का विषय रहा था, पिछली सरकार ने जब राजनांदगांव से पाठ्य पुस्तक निगम, पीएमजीएसवाई समेत प्रमुख शासकीय कार्यालयों को राजनांदगांव से स्थानांतरित कर दुर्ग भेजा था तब राजनांदगांव की जनता में इसको लेकर बहुत आक्रोश था और राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी डॉ रमन सिंह ने इस विषय पर क्षेत्रवासियों को यह विश्वास…

Read More