श्री साय ने परिसर स्थित वीर शहीद गुण्डाघुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण के प्रति बस्तर जिलावासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर जगदलपुर से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी गाँवों में पहुँचकर जल संरक्षण के उपायों की जानकारी देते हुए आम नागरिकों को जागरूक करेगा। बस्तर जिले में जल संसाधान विभाग की…
Read MoreDay: August 1, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महारानी अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महारानी जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया| जन औषधि केंद्र के खुलने से अब अस्पताल परिसर में ही मरीज़ों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिल सकेंगी जिससे मरीज़ों को महँगी दवाइयां ख़रीदने से होने वाला आर्थिक बोझ कम होगा| शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने जन औषधि केंद्र संचालक से केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य मेडिकल आइटम्स की जानकारी भी ली।
Read Moreमुख्यमंत्री ने बस्तर जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोईघर का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया। अन्नपूर्णा रसोईघर डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन एवं सामग्री युक्त रसोईघर है। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा।
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया तीन एसडीएम कार्यालय और दो थाना कार्यालय का लोकार्पण
नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान दन्तेश्वरी कन्या कॉलेज के सामने नवीन राजस्व कार्यालय परिसर में 48 – 48.लाख की लागत से निर्मित तीन अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा तथा 250-250 लाख की लागत से निर्मित लोहण्डीगुड़ा और बुरगुम थाना का लोकार्पण किया। नवीन अनुविभागीय कार्यालय के खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जगदलपुर के लगभग तीन लाख, तोकापाल के लगभग दो लाख 65 हजार…
Read Moreजनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर : जशपुर के कव्वाली मंच में हुआ आयोजन, प्राप्त 239 आवेदनों में से 102 प्रकरण का शिविर स्थल पर ही किया गया निराकरण
02 अगस्त को सामुदायिक भवन पुरानीटोली में होगा जनसमस्या शिविर का आयोजन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 01 अगस्त 2024/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 के नागरिकों की समस्या के निराकारण के लिए कव्वाली मंच में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक किया गया। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में कुल 239 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मांग के 204 आवेदन तथा शिकायत से संबंधित 35 आवेदन, निर्माण से संबंधित 44 आवेदन, विघुत से 19 आवेदन, सफाई से…
Read Moreबगीचा एसडीएम ने की राजस्व मामलों की समीक्षा : शिविरों में राजस्व अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 01 अगस्त 2024/ बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने आज बगीचा तहसील के समस्त राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बगीचा अनुभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारीगण उपस्थित थे। एसडीएम श्री यादव ने बैठक में अभिलेख शु़द्धता, नक्शा बटाकन, टीएल, जनदर्शन, ऑनलाईन भुइया, नामांतरण, बटवारा प्रकरण में प्रतिवेदन, गिरदावरी अपडेशन, आरबीसी सड़क दुर्घटना प्रकरण में प्रतिवेदन, नवीन पदस्थ पटवारियों के हल्का में पोस्टिंग, अतिक्रमण का प्रतिवेदन, न्यायालय में प्रतिवेदन, एफआरआई में नए सर्कुलर के आधार पर नामांतरण का प्रकरण तैयार करने, भू अर्जन प्रकरण…
Read Moreजशपुर : संकल्प शिक्षण संस्थान में किया गया जनमन पत्रिका का वितरण
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलती है मदद-संकल्प के छात्र समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 01 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ आमजनों तक दिलाने के उदेदश्य से मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का प्रकाशन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाता है। विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को किया गया। संस्थान के छात्रों…
Read Moreजशपुर : 2 अगस्त को होने वाली प्रकरणों की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
अब 16 अगस्त को लिंक कोर्ट न्यायालय जशपुर में होगी प्रकरणों की सुनवाई समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 01 अगस्त 2024/ न्यायालय आयुक्त सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर लिंक कोर्ट न्यायालय जशपुर में 02 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को नियत समस्त प्रकरणों की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए उक्त प्रकरणों की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से बढ़ा दी गई है। उपरोक्त प्रकरणों की सुनवाई आगामी पेशी तिथि 16 अगस्त 2024 को 11.00 बजे से की पूर्व की भाँति लिंक कोर्ट न्यायालय जशपुर में की जाएगी।
Read Moreप्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना : जशपुर जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना हेतु 31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 01 अगस्त 2024/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के द्वारा प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत 31 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के लिए कुल 75 प्रकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत् चावल पर आधारित उद्योग, बेकरी उद्योग, नमकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मशाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन, मैदा, सूजी, तेल, हालर मिल, राईस मिल आदि एवं अन्य सभी प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित की जा…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 01 अगस्त 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम करबाला रोड़ निवासी अभिषेक खेस्स का नदी के पानी में डुबने से 19 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता हबील खेस्स को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More