स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी हुआ पदस्थापना आदेश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर…
Read MoreDay: August 4, 2024
जशपुर एसपी के चक्रव्यूह में लगातार फंस रहे मवेशी तस्कर : बीती रात फिर 2 तस्कर आए गिरफ्त में, भारी बारिश में घेराबंदी कर 11 गौ वंश को तस्करी होने से रोका
पुलिस द्वारा कीचड़ भरे खेत में 2 किलोमीटर तक दौड़ाकर मो. बेलाल शाह को पकड़ा गया एवं मो. शमीम खान नदी में छलांग लगा दिया था उसे नदी से पुलिस द्वारा निकालकर गिरफ्तार किया गया। पिक-अप वाहन क्र. JH 02 AS 5243 में तस्करी कर लोदाम से झारखंड ले जा रहे थे आरोपी, पशु तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू। थाना लोदाम में आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।…
Read Moreजिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने विशेष अभियान चला कर 32 लाख रुपये मूल्य के 230 नग मोबाईल किये रिकव्हर : मालिकों को सुपूर्द किये गये मोबाइल.
अभियान में लगभग 32 लाख रुपये मूल्य के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकव्हर पुलिस टीम द्वारा जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, शक्ति, कबीरधाम, कोरिया आदि जिलों से किया गया मोबाइल रिकव्हर. अभियान में दीगर राज्य उड़ीसा, गोंदिया महाराष्ट्र आदि से भी किया गया मोबाइल रिकव्हर. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट, जिसे रिकव्हर कर किया गया उनके मालिकों के सुपूर्द. गुम मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर पुलिस को किया…
Read Moreपाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व : जनप्रतिनिधियों सहित मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, 04अगस्त 2024/ हरियाली अमावस्या के मौके पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी मन्दिर के सामने सोमवार को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया। बस्तर दशहरा पर्व के इस प्रथम पूजा विधान में बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति केअध्यक्ष महेश कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर दशहरा पर्व समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता तथा जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे एवं जिला प्रशासन के…
Read Moreहरेली तिहार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की, प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं
कलाकारों के साथ किया डंडा नृत्य, गेड़ी का भी लिया आनंद समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अगस्त 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। उन्होंने इस दौरान गेड़ी का…
Read Moreसीएसपीडीसीएल के एमडी ने की समीक्षा : क्षेत्रीय अधिकारी मुख्यालय में रहें, अवकाश दिवस में भी क्षेत्रीय भंडार रहें खुले….दिए गये अनेक महत्वपूर्ण निर्देश.
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार की जायेगी कड़ी कार्रवाई. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं ऊर्जा सचिव श्री पी. दयानन्द के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने क्षेत्रीय अधिकारीगण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। श्री भीमसिंह ने आज कार्यपालक निदेशकों, मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियन्ताओं से चर्चा कर उनके क्षेत्र में विद्युत प्रदाय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को…
Read Moreहरेली तिहार : मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का अनूठा नजारा, छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहरों का संकलन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में आज हरेली पर्व पर खेती-किसानी, कला-संस्कृति, खान-पान और वेशभूषा का अनूठा नजारा देखने को मिला। हरेली पर्व में शामिल लोग छत्तीसगढ़िया परिधान पहने लोक संस्कृति के रंग में सरोबार नजर आए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय एवं मंत्रीगण पारंपरिक वेशभूषा में खुमरी पहने हुए थे। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है जहां हर एक अवसर और कार्यों के लिए विशेष प्रकार के पारंपरिक उपकरणों एवं वस्तुओं का उपयोग किया जाता रहा है। हरेली पर्व के मौके पर…
Read Moreहरेली तिहार : मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरी, मुख्यमंत्री ने सपरिवार की पूजा-अर्चना
अच्छी फसल और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री निवास में पूरी तरह से…
Read Moreहरेली त्यौहार : मुख्यमंत्री निवास पर मलखंभ का रोमांचक प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024/ मलखंभ के युवाओं ने आज हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रोमांचक प्रदर्शन कर रहे हैं। मलखंभ शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गौरतलब है कि नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है। हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास में युवा तथा बुजुर्ग…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04अगस्त 2024/ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट की।
Read More