मुख्यमंत्री ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का किया शुभारंभ : मुख्यमंत्री निवास “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” से गूंज उठा, देश भक्ति संगीत पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स का होगा आयोजन

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगी तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा मैराथन, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा रायपुर, 08 अगस्त 2024/ देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में लहराएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की शुरूआत की। जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम”…

Read More

सीएम जनदर्शन : इलाज के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है अहमदाबाद, मुख्यमंत्री ने कहा – लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान

एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य, बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/रायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है l इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन…

Read More

सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार

अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में शीघ्र कारवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने दो बहनें आईं। उन्होंने कहा कि  रक्षाबंधन से पहले जनदर्शन में आए हैं इसलिए पहले राखी बांधेंगी। रिशी अग्रवाल और सिद्धका गोस्वामी बिलासपुर और बेमेतरा से मुख्यमंत्री के लिए राखी लेकर आई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। रिशी ने बताया कि उनके पिता डॉ जे पी वर्मा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर के पद पर थे। उनका निधन हो गया…

Read More

सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रम विभाग के 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक सौंपे

6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपये की सहायता राशि के चेक मिले समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री श्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से…

Read More

मेगा ऑयल पाम प्लांटेशन ड्राइव : कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 अगस्त 2024/ कलेक्टर धर्मेश साहू ने कलेक्ट्रेट परिसर में मेगा ऑयल पाम प्लांटेशन ड्राइव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के किसानों, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव और उद्यान के सहायक संचालक आर एस वर्मा तथा गोदरेज एग्रोवेट कंपनी लिमिटेड के राज्य प्रभारी भारत भूषण नंदा उपस्थित थे। इस अवसर पर 7 अगस्त को ग्राम तेंदुढार (सहसपानी) विकासखंड सारंगढ़ में उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषक पुरुषोत्तम साहू के 7 एकड़ रकबे जमीन में ऑयल पाम का पौधारोपण कराया गया। कलेक्टर धर्मेश साहू ने…

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 732.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, देखें जिलेवार आकड़ें

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 732.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1655.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 345.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त…

Read More

सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर दिव्यांग कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया। रायपुर जिले के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को पहले आने-जाने के…

Read More

पुलिस का विशेष अभियान : सड़क सुरक्षा के लिए कड़ा कदम, ट्रिपल राइड, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट चालकों पर हुई सख्त करवाई

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, हेलमेट पहने बिना एवं बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त करवाई लगातार जारी समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 8 अगस्त 2024/ पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया…

Read More

ड्रंक एण्ड ड्राइव : ब्रेथ एनालाइजर से पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

प्रकरण में यातायात पुलिस द्वारा धारा 185,3,181 MV Act के तहत वाहन जप्त कर किया गया विधिवत कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 8 अगस्त 2024/ “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चालन करने में स्वयं एवं मार्ग में चलने वाले अन्य वाहन, राहगीरों के साथ सडक दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे…

Read More

सीएम जनदर्शन : न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ की बालिका रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था। उक्त राशि से रीता न्यूज़ीलैंड पहुँच पायी और वहाँ सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस ख़ुशी को रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री…

Read More