पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव ने अबूझमाड़ के कई गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा : ईरकभट्टी, मसपुर के ग्रामीणों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली

नारायणपुर से गारपा तक बस सेवा का किया शुभारंभ कुपोषण रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश रायपुर 9 नवम्बर 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह ने आज नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने ईरकभट्टी, मसपुर, सोनपुर, और ढोंडरीबेड़ा के ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी लीं। इस दौरान मनरेगा आयुक्त श्री रजत…

Read More

इंडियन रोड कांग्रेस वार्षिक अधिवेशन : केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अधिवेशन में सड़क निर्माण के लिये नवाचार तकनीकों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर, 09 नवंबर 2024/ राजधानी रायपुर स्थित सांईस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय श्री अजय टम्टा ने नवीन तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आये केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के निर्माण विभागों के अभियंताओं एवं विशेषज्ञों ने नवाचार तकनीकों का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण एवं उनके रखरखाव के उपायों…

Read More

राज्य स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में होंगे वर्चुअली शामिल 

जिला मुख्यालयों में भी जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन 15 से 26 नवंबर तक होगी विशेष ग्राम सभा : वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम और सतत् विकास लक्ष्य सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर, 9 नवंबर 2024/ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों…

Read More

पीएमश्री स्कूल में गढ़ा जा रहा है छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम भविष्य : बच्चों की मुस्कान कर रही है पीएमश्री स्कूल के खुशनुमा माहौल का बयान

सर्वसुविधायुक्त स्कूल का सपना हो रहा है साकार रायपुर 09 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्कूली बच्चों के समग्र विकास के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। राज्य में पीएमश्री योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य के 341 स्कूलों में शिक्षा और अध्ययन-अध्यापन का माहौल बेहतर हो रहा है। पीएमश्री योजना में शामिल राजनांदगांव जिले के 11 स्कूलों का न सिर्फ कायाकल्प हुआ है, बल्कि वहां अध्ययन-अध्यापन को लेकर बेहतर माहौल बना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

कार्डियक अरेस्ट के केस में सही समय पर सीपीआर मिलने से बढ़ जाती है मरीज के जीवित रहने की संभावना – डॉ. प्रतिभा जैन शाह

नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में बीएलएस एवं एसीएलएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन छात्रों ने विशेषज्ञों से हाई क्वालिटी सीपीआर, डिफिब्रिलेशन, कार्डियोवर्शन एवं पेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया रायपुर, 09 नवंबर 2024/ कार्डियक अरेस्ट के केस में सही समय पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन ( सीपीआर) नहीं मिलने पर रोगी की मृत्यु हो जाती है। कार्डियक अरेस्ट के केस में यह देखने को मिला है कि सही समय पर सीपीआर मिलने से व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। वहीं सही समय पर सीपीआर नहीं…

Read More

ग्रामीण सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस सक्रीय : कोतरारोड़ और धरमजयगढ़ में कोटवारों को मिली सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग… धान कटाई के मौसम में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया सतर्क.

बैंक खाते, एटीएम कार्ड या आधार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने के बारे में ग्रामीणों को दें जानकारी रायगढ़, 09 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने क्षेत्र के ग्राम कोटवारों के साथ थाने में बैठक की। बैठक का उद्देश्य ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना, संभावित अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा करना और गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था। थाना प्रभारियों ने बताया कि वर्तमान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आंवला नवमी की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर 9 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को आंवला नवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म में आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले पुण्‍यकार्य का अक्षय फल सभी को प्राप्‍त होता है और मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी नागरिकों  की सुख समृद्धि बढ़े, यह कामना की है।

Read More

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बालिका गृह का किया निरीक्षण : बालिका गृह की सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही – प्रियवंदा सिंह जूदेव

स्वास्थ्य, आवास, भोजन, सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्मता से ली जानकारी. जशपुर, 9 नवंबर / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदासिंह जूदेव ने शुक्रवार को बालिका गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें छात्रावास अधिक्षिका मनीषा छाबड़ा सहित सभी कार्यरत कर्मचारियों को निवासरत सभी बालिकाओं की सही तरीके से देखभाल करने और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के लिए पहुंची श्रीमती जूदेव ने बालिका गृह में बच्चों के उपचार व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। अधिक्षिका मनीषा छाबड़ा ने बताया कि गृह में 19…

Read More

जशपुर में जनजाति गौरव यात्रा का आयोजन, शामिल होंगे जशपुरवासी, कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की ली बैठक

13 नवम्बर को जनजातीय गौरव यात्रा का होगा आयोजन जशपुर, 09 नवम्बर 2024/ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में 13 नवम्बर को जनजातीय गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनजातीय संस्कृति, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और बलिदानों को याद करने के साथ युवाओं को जनजातीय संस्कृति से परिचित कराने और उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक करने के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जनजातीय समाज…

Read More

सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : जुआ एक्ट के अंतर्गत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही…!

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 57000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 785/24 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही. रानी सती तालाब के पास मेड़ में सार्वजनिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ. अंबिकापुर, 9 नवंबर / आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं।  इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में…

Read More