चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी 14 नवंबर से, मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण

राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी रायपुर/ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में…

Read More

वनमंडल मोहला के रेंजर हरिसूरजबली सिन्हा निलंबित : विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते काष्ठ डिपो में रखे वनोपज की गुणवत्ता खराब होने से राजस्व की क्षति का मामला

रायपुर / प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार विभागीय समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यों  में कसावट लाते हुए त्वरित कार्यवाही कर वनमंडल मोहला में पदस्थ रेंजर श्री हरिसूरजबली सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर हरिसूरजबली सिन्हा द्वारा काष्ठ पातन डिपो परिवहन के विदोहन योजना में लापरवाही के चलते वनोपज की गुणवत्ता खराब होने से राजस्व की क्षति होने, अग्नि प्रहरी के प्रमाणकों को जारी करने के लिए पैसों की मांग करने, अतिक्रमण, बेदखली की कार्यवाही के दौरान…

Read More

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न होः राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह अब रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वप्रेरणा से जोड़ सकते हैं मतदाता सूची में नाम रायपुर/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि चुनाव संबंधी सभी…

Read More

राजधानी में दो दिनों तक बिखरेगी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा : जनजाति गौरव दिवस पर पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति की दिखाएंगे झलक

वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई और सोलकिया आदिवासी नृत्यों की देंगे प्रस्तुति रायपुर / राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक बिखेरेंगे। 14-15 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कलाकार रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का पुष्पाहार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों से…

Read More

सरगुजा : अम्बिकापुर में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही.

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार. आरोपी द्वारा आम जगह पर तलवार लहरा कर आम नागरिकों को डरा धमकाकर किया जा रहा था भयभीत. थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 702/24 धारा 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है विवेचना. मामले के अन्य आरोपी हैं फरार, आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही हैं, शीघ्र ही सभी आरोपी कर लिए जायेंगे गिरफ्तार. अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में…

Read More

जुआ खेलने वाले दस आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ़्तार : नगदी रकम 7500 ₹ की गई जप्त.      

बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा जिला में अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम लालपुर कोरी डेम के पास जंगल में जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई, पुलिस पार्टी द्वारा 10 जुआरियों को पकड़ लिया गया। गिरफ़्तार आरोपी – 1. ओमप्रकाश टोनडे पिता अमृतलाल उम्र 31 वर्ष, 2. राजकुमार घिरतेश राजेश उम्र 39 वर्ष, 3. प्रकाश कुमार अनंत पिता मुन्ना उम्र 32 वर्ष, 4. किशन तिवारी पिता…

Read More

जशपुर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर माटी के वीर पदयात्रा का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत, केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री साय सहित 10 हजार से अधिक स्वयंसेवक पदयात्रा में शामिल, जनजातीय संस्कृति से जुड़ी कला, जीवनशैली का किया गया प्रदर्शन

जशपुर, 13 नवंबर 2024/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर आज जशपुर जिले में अयोजित भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ 10 हजार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवक शामिल हुए। लगभग 8 किलोमीटर विशाल पदयात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां पर भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण…

Read More

जशपुर में जनजातीय गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए भारत सरकार के खेल,युवा,श्रम मंत्री मनसुख मांडविया, युवाओं को विकसित भारत संकल्प अभियान से जुड़ने की अपील की, कहा- जनजातीय गौरव यात्रा से मिली युवाओं और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा

जनजातीय समाज को विकास से जोड़कर गौरव बढ़ा रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर 13 नवम्बर 2024/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से दो दिन पूर्व उनके स्मृति में जशपुर में आयोजित जनजातीय गौरव यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार में खेल,युवा,श्रम मंत्री श्री मनसुख मांडविया,मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के मंत्रीगण शामिल हुए। स्थानीय रणजीता स्टेडियम में यात्रा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मांडविया ने माई भारत वॉलिंटियर्स द्वारा आयोजित इस यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि…

Read More

नाबालिग को बहला फुसलाकार भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी किया गया गिरफ्तार : कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता को बनारस उत्तरप्रदेश से किया गया बरामद. नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनांक 05 नवंबर 2024 को…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी : जनजातीय नायकों के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित प्रदर्शनी का मंत्रियों ने किया अवलोकन

केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने माटी के वीर पदयात्रा का किया भव्य शुभारंभ जशपुरवासियों ने पारम्पारिक संस्कृति से किया भव्य स्वागत बच्चों ने मलखम से दिखाए अपने हुनर जशपुर, 13 नवम्बर 2024 / छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ स्थल पुरना नगर में वीर पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जशपुरवासियों ने पारम्पारिक संस्कृति से सभी अतिथियों…

Read More