कसडोल शहर के एक किमी के दायरे में आ गया था बाघ, वन विभाग का अमला था सतर्क, ट्रैक्यूलाइज कर किया गया काबू, टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा

अभियान इतनी कुशलता से किया गया कि बाघ को किसी तरह की चोट नहीं लगी अब रेडियो कालर भी लगा दिया गया है ताकि इसके मूवमेंट पर रहे लगातार नजर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन विभाग के अधिकारियों को दी बधाई रायपुर 26 नवंबर 2024/ कसडोल शहर के बिल्कुल एक किमी के दायरे में पहुंच गये बाघ को वन विभाग ने सफलतापूर्वक काबू पा लिया। यह वाकया कसडोल शहर से लगे ग्राम कोट का है। बाघ एक पैरे के ढेर में छिप गया था। वन विभाग की टीम पहुंची…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के विभागीय पोर्टल को किया लॉन्च

www.cguadfinance.in पोर्टल से योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मिलेगी जानकारी, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा में होगी सहूलियत रायपुर, 26 नवम्बर 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए विभागीय पोर्टल www.cguadfinance.in को लॉन्च किया। उन्होंने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शहरी प्रशासन और विकास के कार्यों को ज्यादा पारदर्शी बनाने, निर्माण कार्यों के प्रभावी व त्वरित मॉनिटरिंग तथा उनकी प्रगति की समीक्षा में सहूलियत होगी। यह पोर्टल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

Read More

गुड सेमेरिटन कानून को ताक पर रख…सड़क हादसे में घायल दोस्त को अकेला छोड़ भागे साथी…दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार…दोनों को भेजा जेल.

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करें, “गुड सेमेरिटन” का परिचय दें – एडिशनल एसपी आकाश मरकाम रायगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय भागने वाले दो युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने ऐसे मामलों में ‘गुड सेमेरिटन’ की भावना से घायल की मदद करने की अपील की है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर के मर्ग क्रमांक 111/2024 धारा 194 बीएनएसएस के…

Read More

जब से पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने खरीदी स्कूटी,समय पर पहुंच पाता है ड्यूटी, किस्मत ने करवट बदली, नौकरी ने बदल दी जिंदगी

कोरबा जिले के 119 पीवीटीजी युवा बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी रायपुर 26 नवंबर 2024/ पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने कभी साइकिल भी नहीं चलाई थीं। अपने परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी जंगल जाने की चली आ रही परम्परा के अनुसार वह भी बचपन से जंगल आता जाता रहा। गांव में जब स्कूल खुला तो उन्होंने किसी तरह पहले पांचवीं पास की, फिर 8वीं पास कर जीवनयापन के लिए छोटे से खेत में काम करने लग लग गया। इस बीच शादी हो गई, बच्चे हो गए और पर गरीबी और आर्थिक…

Read More

मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के निर्माण कार्यों के लिए 109 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सांसद चिंतामणि ने किया आभार व्यक्त अस्पताल भवन, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य में आएगी तेजी रायपुर, 26 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के शेष निर्माण कार्यों हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 109 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सांसद श्री चिंतामणि ने आभार व्यक्त किया है। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि द्वारा क्षेत्र में आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के अधूरे…

Read More

निर्वाचन कार्याे की तैयारी के संबंध में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित

संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी हुए शामिल समय पूर्व सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश 1 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश रायपुर 26 नवम्बर 2024/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता मे बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष मे स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Read More

एक परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, परिवार ने की पांच बेटियों की शिक्षा से शादी तक की प्लानिंग

राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि रायपुर, 26 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल का एक बड़ा जरिया बन गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बल मिल रहा है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा निवासी मरार पटेल का संयुक्त परिवार आज हितग्राही परिवारों के लिए प्रेरणा है।इस परिवार में  श्री सदाराम पटेल, उनके छोटे भाई श्री…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.25 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की

लोरमी में 9.84 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन मोदी की हर गारंटी पूरा कर रही विष्णु देव साय सरकार –अरुण साव रायपुर. 26 नवम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को अपने जन्मदिन पर बिलासपुर, मुंगेली और लोरमी प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुंगेली के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुंगेली नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के लिए 20 करोड़ 25 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। श्री साव ने पार्किंग सहित नगर पालिका के नए भवन, वार्ड क्रमांक-8 में गौरव पथ…

Read More

प्रदेश में अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल गेहूं, चना, मक्का, अलसी सहित विभिन्न फसलों की बोनी

इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य प्रदेश के किसानों को रबी फसल के लिए 112.28 करोड़ रूपए अल्पकालिक कृषि ऋण वितरित रायपुर 26 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों के लिए 5.57 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं। वहीं रबी फसल के किसानों को 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का…

Read More

नशीली दवाओं के विक्रय करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक रायपुर 26 नवंबर 2024/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाओं के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में इस आशय के निर्देश दिए गए । बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम…

Read More