आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर ₹6,30,000 रकम लेकर की गई ठगी. थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 420,294, 506,467,468,471 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध. आरोपी का नाम – संतोष सिंह राजपूत उर्फ दीपक उम्र 34 वर्ष निवासी प्रगति नगर कैंप 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग. बलौदाबाजार-भाटापारा : प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी कि आरोपी संतोष सिंह राजपूत उर्फ दीपक द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग किश्त में प्रार्थिया से कुल ₹6,30,000 लेकर धोखाधड़ी किया है। साथ ही नौकरी लगाने के लिए आरोपी…
Read MoreDay: January 15, 2025
थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : डायल 112 में डियुटीरत कर्मचारी को हुज्जतबाजी…झुमाझपटी करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी जसवंत जाटवर उम्र 24 निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा के विरूध्द धारा 296,351(2),132,221, 121(2) BNS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 जनवरी 2025 को थाना बलौदा में संचालित डायल 112 में ड्युटीरत कर्मचारियों को शाम का इवेंट प्राप्त हुआ, जो कालर से संपर्क कर इवेंट पर रवाना हुआ था। इसी दौरान बिना नंबर काला रंग के कार kia carens का चालक द्वारा अपने वाहन को मेन रोड पर…
Read Moreजशपुर : स्कूली बच्चों ने सीखे संसद के कार्यों के तरीके, आत्मानंद विद्यालय में बच्चों ने लगाई युवा संसद
जशपुर, 14 जनवरी 2025/ बच्चों को देश के नेतृत्व के लिए तैयार करने एवं उनमें भारत की संसदीय प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण में बच्चों को संसद की दैनिक प्रक्रिया, अधिनियमों एवं विधेयकों को बनाने की विधि, संसदीय प्रक्रिया, प्रश्नकाल, शून्य…
Read Moreजशपुर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का किया गया शुभारंभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार
रायपुर 15 जनवरी 2025/ माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य प्रदेश की उन्नति और समृद्धि का आधार बनेगा। माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ के लोककल्याणकारी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से आईआईटी बॉम्बे-जशपुर पोषण मिशन अंतर्गत ‘स्वस्थ माता- तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गर्भवती माताओं और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने जशपुर जिले में ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त…
Read Moreजशपुर : रेवरे गांव में हर घर को मिल रहा है शुद्ध पानी, दो योजनाओं के पूरा होने से हर घर जल मिशन का हुआ सफल क्रियान्वयन
जशपुर,15 जनवरी/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रूपसेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेवरे में ’हर घर जल’ का सपना साकार हो चुका है। गांव में एकल ग्राम नल-जल योजना और सोलर आधारित नल-जल योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हुआ है। गांव में पानी के वितरण के लिए दो उच्चस्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगाए गए हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20,000 लीटर है। इसके माध्यम से 75 सक्रिय घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) द्वारा प्रत्येक घर में शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में आम नागरिकों से मुलाकात करके लोगों की मांगों और समस्याओं को सुना, निराकरण करने का दिया भरोसा
जशपुर 15 जनवरी 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से मुलाकात करके लोगों की मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जशपुर जिले के नागरिक और सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से आए लोग बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे । मुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक शशी मोहन सिंह और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Read Moreसीपत बाजार चौक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले छः आरोपियों के विरुद्ध सीपत पुलिस का प्रहार : छः आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
आम जनता में बन गया था भय का महौल सीपत पुलिस द्वारा छः आरोपी को किया गया गिरफ्तार,अन्य फरार आरोपी की जल्द होगी गिरफ़्तारी. थाना-सीपत, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 44/2025 धारा- 191(2) 191(3) 296, 115(2), 351(2), 324(2), 331(6) बीएनएस, 139 विद्युत अधि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. आरोपियों को 14 साल वाली सजा के गंभीर धाराओं के अंतर्गत भेजा गया जेल. गिरफ्तार आरोपियों का नाम – 1. विकास वर्मा पिता पिता रमेश वर्मा उम्र 26 वर्ष, 2. आशीष साहू उर्फ चिंटू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष, 3. निकेश…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे जतन साय एवं सुलेमान को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल
मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बताई समस्या, तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल मिलने से आई चेहरे में नई मुस्कान खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर 15 जनवरी 25/ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे दिव्यांग जतन साय पैंकरा एवं सुलेमान लकड़ा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो…
Read Moreसोशल नेटवर्क में चाकू के साथ फोटो वायरल करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस का प्रहार : चाकू लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.
थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 28/2025 धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध नाम आरोपी- शेख अकरम खान पिता शेख रियाज खान उम्र 18 साल साकिन करबला चैक कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ. ग. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जयसवाल एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने…
Read Moreकुनकुरी : भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी पर सड़क में गंदा पानी बहाने का आरोप, वार्डवासियों का विरोध और कार्यवाही की मांग
कुनकुरी, 15 जनवरी 2025/ कुनकुरी के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 12 की भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि श्रीमती लक्ष्मी देवी ने अपने घर से बाथरूम और बोर का गंदा पानी सड़क में अनावश्यक रूप से बहाया, जिससे सड़क पर कीचड़ और काई जमा हो गई, और वहां से गुजरने वाले नागरिकों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। नोटिस के बावजूद कार्यवाही का अभाव: वार्डवासियों ने इस मुद्दे को…
Read More