रायपुर, 27 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव रहे श्री अरूण कुमार का कल निधन हो जाने पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया एवं अधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने उनके शासकीय सेवा के दौरान किए गए कार्यों को अति महत्वपूर्ण बताया। श्री कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय 30 अक्टूबर 2000 राज्य प्रथम मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। इस दौरान नवगठित राज्य के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण था, ऐसे समय में उन्होंने…
Read MoreMonth: May 2025
राजस्व अभिलेखों में जिस अधिकारी के लॉगिन से त्रुटिपूर्ण प्रविष्ठि होगी, उस पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायगढ़ में सुशासन तिहार के तहत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायपुर, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटि के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। यदि किसी अधिकारी के लॉगिन से गलत प्रविष्टि हुई है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की ज़मीन, खेती, या अन्य दस्तावेजों में त्रुटि की वजह से जनता…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी
रायपुर, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित : लैपटॉप-टैबलेट भेंट कर बढ़ाया उत्साह
रायपुर, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं टैबलेट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई : रायपुर के स्पा सेंटर में मिली शर्मनाक सच्चाई, जबरन देह व्यापार करवाती थी महिला संचालक, फरार महिला संचालक की तलाश तेज.
80 स्पा सेंटर्स में छापा, एक में निकला सेक्स रैकेट का अड्डा, फरार महिला संचालक की तलाश तेज. थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित स्पॉ सेंटर के महिला संचालक के विरूद्ध पीटा एक्ट की कार्यवाही. स्पॉ सेंटर के औचक चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही. थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध किया गया पंजीबद्ध. रायपुर. 27 मई 2025 : रायपुर शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की औचक कार्रवाई ने एक चौंकाने वाला सच उजागर किया…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार, शिक्षकों का असंतुलन दूर होगा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी वित्त विभाग को शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने पर भर्ती निकाली जाएगी शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में हो सकेगी अतिशेष शिक्षकों की तैनाती रायपुर, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत आज रायगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य सरकार का युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में है। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण 65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण 97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन रायपुर, 27 मई 2025/ सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं…
Read Moreभारत का पहला एआई सेज (SEZ) छत्तीसगढ़ में, रैकबैंक करेगा ₹1000 करोड़ का निवेश : नवा रायपुर में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ज़ोन
रायपुर 27 मई 2025 / भारत का पहला एआई-केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बनने जा रहा है। यह एक ऐसा विशेष क्षेत्र होगा, जिसे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डेटा से जुड़ी तकनीकों के विकास और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। यहाँ अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर होंगे, जो सोचने जैसी क्षमता वाले एआई सिस्टम को चलाएंगे और दुनिया की बड़ी कंपनियाँ यहीं से अपने डिजिटल काम करेंगी। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी…
Read Moreजशपुर : ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पर जीती जंग, सड़क पर हार गया जवान जिंदगी की लड़ाई, सड़क हादसा बना आखरी सफर की वजह..!
देशसेवा कर लौटे बीएसएफ जवान आरक्षक कुलवंत पन्ना की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु, अञ्चल में शोक की लहर कुनकुरी/27 मई 2025 : देश की सरहदों की रक्षा कर रहे एक वीर सपूत की दर्दनाक मौत से जशपुर जिले के कुनकुरी अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। बीएसएफ की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ रहे 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए…
Read More72 घंटे में छाल पुलिस ने सुलझाया तीन हत्याओं का रहस्य : टांगी, लोहे की रॉड, और मोबाइल डाटा ने खोला राज – रायगढ़ के छाल के ग्राम कीदा हत्याकांड में पति-दोस्त की साजिश उजागर, पति और दोस्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में….पढ़ें पूरा समाचार.
पति ही निकला मास्टरमाइंड – रची पत्नी थी हत्या की साजिश, दोस्त से करवाई वारदात. वारदात को अंजाम देने दरवाज़े कुण्डी ढील से लेकर हथियार की चोरी तक – रची गई थी पूरी पटकथा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम, साइबर सेल से लेकर डॉग स्क्वाड तक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका. रायगढ़. 27 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के छाल थाना अंतर्गत ग्राम कीदा में महिला और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज़ 72 घंटे में सुलझा दी है। चौंकाने वाली…
Read More