सुबह-सुबह चला ‘ऑपरेशन आघात’ : एसएसपी के नेतृत्व में जशपुर में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जशपुर में 150 लीटर कच्ची शराब और 1000 किलो महुआ पाश ज़प्त, महिला सहित चार गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही.

एसएसपी के निर्देश पर 25 से अधिक पुलिस कर्मियों ने सुबह-सुबह एक साथ दी उनके अड्डे पर दबिश डीपाटोली, रक्षित कालोनी व गाढ़ा टोली जशपुर में छापामारी कर 150 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब व 1000 किलो महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त पास को किया जप्त. मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का नाम आरोपी -1. सचिन राम उम्र 42 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, 2. विकास राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर,…

Read More

जशपुर में कटहल मेला बना किसानों की तरक्की का मंच : 36 किलो का कटहल बना सुर्खियों का केंद्र, जशपुर में किसान त्रिलोचन सिंह को मिला 5001 का नकद पुरस्कार और प्रदेशभर में पहचान

मेले में कटहल के लाभ, अधिक उत्पादन के तरीके, इससे बनने वाले अन्य उत्पाद व पोषक तत्वों की दी गई जानकारी जशपुर, 12 जून 2025/ प्रदेश में शासन द्वारा फसलों के प्रसंस्करण, नवाचार और उत्पादित फसलों के लिए विपणन के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण देकर उनके आय में वृद्धि के साथ ही जीवनस्तर में सुधार के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत गुरुवार को जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में कटहल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा पुलिस लाइन हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

कोरबा 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के पुलिस लाइन हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव साथ आए। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, डीएफओ कोरबा मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात विमान हादसे पर जताया गहरा शोक, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर 12 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों ने भी शिक्षा के विस्तार में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को…

Read More

रायगढ़ में खून से सनी रंजिश : “मेरे एरिया में काम क्यों?”- कहकर धारदार हथियार से किया था हमला, खेत निर्माण पर हिंसा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में, चक्रधरनगर पुलिस द्वारा एक की तलाश जारी.

चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 222/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(3), 118(1) व 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की गई प्रारंभ. रायगढ़. 12 जून 2025  : रायगढ़ ज़िले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के महापल्ली गांव में हुए एक संगीन मारपीट और धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…

Read More

समीक्षा बैठक : रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने लगाए पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तंभ व स्टार, लंबित अपराध, NDPS व ट्रैफिक पर फोकस, दिए कानून-व्यवस्था सुधार के कड़े निर्देश.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर द्वारा जिला रायपुर के पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक. पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर लगाया गया अशोक स्तंभ व स्टार. रायपुर. 12 जून 2025 : रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाइन स्थित C-4 भवन में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदोन्नत अधिकारियों को अशोक स्तंभ व स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर DIG व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गंभीर अपराध, NDPS, ट्रैफिक…

Read More

IRCTC की नई नियमावली : तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार और OTP सत्यापन अनिवार्य, एजेंट पहले 30 मिनट तक नहीं कर सकेंगे बुकिंग, OTP से होगा हर टिकट वेरिफाई.

पहली जुलाई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर केवल आधार सत्‍यापित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. एसी और नॉन-एसी क्लास के लिए पहले 30 मिनट में कोई एजेंट बुकिंग नहीं होगी. 15 जुलाई से ऑनलाइन तथा यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित सत्‍यापन अनिवार्य होगा. नईदिल्ली/बिलासपुर. 12 जून 2025 : भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2025 से आधार सत्यापन को अनिवार्य बना दिया है। अब IRCTC की…

Read More

एक सेकंड की सतर्कता और बच गई जान : आरपीएफ इंस्पेक्टर की बहादुरी ने रोकी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन, फिसला यात्री, मौत थी करीब – लेकिन आरपीएफ जवान बन गया फरिश्ता.

आरपीएफ निरीक्षक की सतर्कता से बची चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने वाले यात्री की जान. बिलासपुर – 12 जून 2025  : रेल सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक समीर खलखो की सतर्कता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। 10 जून 2025 को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर चेरला पल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में यह घटना गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन निरीक्षक समीर खलखो ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित खींचकर बाहर…

Read More