आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र परीक्षा प्रारंभ समय से 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में होना होगा उपस्थिति जशपुर 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) का आयोजन 27 जुलाई 2025 को 11.00 बजे से 1.15 बजे तक किया गया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक…
Read MoreMonth: July 2025
अंकिरा का तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र! कलेक्टर रोहित व्यास ने गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश
जशपुर कलेक्टर ने अंकिरा के तालाब का किया अवलोकन, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा के तालाब और रपटा पूल का निरीक्षण किया। और गांव वालों की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामवासियों ने तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग की जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री राजकुमार सिंह और फरसाबहार एसडीएम श्री अमित श्रीवास्तव, अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर बना मिनी इसरो! विद्यार्थियों ने सैटेलाइट के हर पुर्जे को समझा, अंतरिक्ष में उड़ने का सपना हुआ मजबूत
जशपुर में स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप का हुआ संपन्न कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 50 विद्यार्थियों ने सैटेलाइट की बारीकियां सीखी जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर के निर्देशन में यह कार्यशाला 14 जुलाई से प्रारंभ हुई…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की क्रांतिकारी पहल: डॉक्टरों को कैंसर, मधुमेह व पक्षाघात पर मिला विशेष प्रशिक्षण
जशपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने स्वाथ्य उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन गैर संचारी रोग नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई सामीक्षा जशपुर, 23 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिले के समस्त स्वास्थ्य अमलों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय…
Read Moreतुमला छात्रावास में बच्चों के बीच पहुंचे जशपुर कलेक्टर, साथ बैठकर खाया भोजन, उपहार देकर भावुक हुए छात्र
जशपुर कलेक्टर ने तुमला प्री मैट्रिक शासकीय बालक छात्रावास का किया निरीक्षण कलेक्टर ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश बच्चों को रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए कहा गया जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के ग्राम तुमला के प्री मैट्रिक शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों के साथ भोजन भी किया और बच्चों को उपहार सामग्री स्वरूप बेट बाल खेल सामग्री उपहार…
Read Moreस्कूल में शराब सेवन की शिकायत पर फूटा प्रशासनिक गुस्सा, जशपुर कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया, शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकल्प
जशपुर कलेक्टर ने अंकिरा प्राथमिक स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण शिक्षक अनुपस्थित बच्चों के पालकों से घर जाकर सम्पर्क करें और बच्चों को स्कूल आने के लिए करें प्रोत्साहित जिन बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा प्राथमिक स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया बच्चों के शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और पुस्तक वितरण की भी…
Read More5 कुष्ठ रोगी, सर्पदंश खतरा और अधूरे आयुष्मान कार्ड! कलेक्टर रोहित व्यास ने अंकिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
अंकिरा में 5 चिन्हांकित कुष्ठ रोगियों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश सर्प दंश की शिकायत आने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर ईलाज करवाएं शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनाने के निर्देश जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंकिरा का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने डाक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रतिदिन ओपीडी की पंजीयन, लेब , दवाई वितरण और संस्थागत प्रसव…
Read Moreछत्तीसगढ़ की संस्कृति में सजीव और निर्जीव सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कर रहा है ऐतिहासिक प्रगतिः डॉ. रमन सिंह किसानों की खुशहाली और हरियाली का उत्सव बना मुख्यमंत्री निवास का हरेली तिहार आयोजन रायपुर, 24 जुलाई 2025 : रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज हरेली पर्व का गरिमामय आयोजन हुआ। त्यौहार मनाने के लिए पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू से सराबोर हरेली तिहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वादों से सजी रही पारंपरिक थाली
ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू, मुठिया, गुलगुला भजिया, चीला-फरा, बरा और चौसेला में जीवंत की छत्तीसगढ़ी पाक शैली रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की धरती पर जब भी कोई त्योहार आता है, तो वह केवल धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव भर नहीं होता, बल्कि वह जीवनशैली, परंपरा, स्वाद और सामाजिक सौहार्द का पर्व बन जाता है। इसी श्रृंखला में प्रदेश के प्रमुख कृषि पर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास में पारंपरिक स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। प्रदेश…
Read Moreहरेली की सुग्घर परंपरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, सरगुजिहा कला पर केंद्रित सजावट में बस्तर और मैदानी छत्तीसगढ़ की भी सुंदर झलक
सावन झूला, गेड़ी नृत्य और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी से सजा हरेली का कार्यक्रम रंग-बिरंगी छोटी गेड़ियों, नीम और आम पत्तियों की झालर से आकर्षक बना कार्यक्रम मंडप रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की परंपरा में “हरेली” मानव और प्रकृति के जुड़ाव को नमन करने का उत्सव है। हरेली आती है तो छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान, गाँव-शहर, हल और बैल, बच्चे-युवा-महिलाएँ सभी इस पर्व के हर्षोल्लास से भर जाते हैं। जिस हरेली पर्व से छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत होती है, उसके स्वागत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास के द्वार भी…
Read More