जशपुर कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर तमता का किया निरीक्षण, मरीजों एवं परिजनों हेतु उत्तम भोजन व्यवस्था के दिये निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को तमता में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिदिन पंजीयन की जानकारी लेते हुए दवा वितरण की स्थिति का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दवा वितरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम, आयुष्मान कक्ष, जनरल वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पीएनसी कक्ष, आयुष कक्ष, नवजात…
Read MoreMonth: August 2025
जशपुर छात्रावास में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सुमित्रा प्रधान को सौंपा गया प्रयास बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका को सौंपा गया प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त ने प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सुचारू रूप संचालन के दृष्टिकोण से जशपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर के प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती सुमित्रा प्रधान को आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास, जशपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इसके साथ ही प्रयास आवासीय बालिका छात्रावास जशपुर के सहायक शिक्षिका, (प्रभारी अधीक्षिका) श्रीमती…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री को करघा भेंटकर किया अभिनंदन
प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे हैं विशेष प्रयास – मुख्यमंत्री रायपुर, 07 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने बुनकर समाज की सराहना करते हुए कहा कि हथकरघा कला हमारी समृद्ध विरासत है, जो प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान…
Read Moreरायपुर केन्द्रीय जेल में अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन: शोएब ढेबर को तीन माह के लिए सभी प्रकार की मुलाकातों से किया गया प्रतिबंधित, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप
रायपुर, 7 अगस्त 2025 : केन्द्रीय जेल रायपुर से शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर को सभी प्रकार के मुलाकात से आगामी तीन माह के लिए प्रतिबंधित किया गया है। श्री शोएब ढेबर द्वारा जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, इस आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश अनुसार शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय संबंधित अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद जबरन प्रवेश किया, जिससे जेल के सुरक्षा और…
Read More‘सुरक्षित सुबह’ से लेकर नशे के खिलाफ युद्ध तक – रायगढ़ एसपी की बैठक में त्वरित निर्णय, 3 घंटे में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर झारखंड से बालिका की बरामदगी तक, रायगढ़ पुलिस का दमदार प्रदर्शन, एसपी ने बढ़ाया हौंसला, कई आरक्षकों को मिला सम्मान.
पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षकों को किया सम्मानित रायगढ़. 6 अगस्त 2025 : रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले की पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निपटान, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई और “सुरक्षित सुबह” अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज जिला…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद में रूद्र महाभिषेक में हुए शामिल: प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना
रायपुर 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार और ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
Read Moreउत्तराखंड के धराली में बादल फटने की घटना अत्यंत पीड़ादायक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई संवेदना
छत्तीसगढ़ सरकार इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड सरकार और पीड़ितों के साथ है – मुख्यमंत्री रायपुर, 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। मैं भगवान बदरी विशाल जी से इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है, 31 मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
रायपुर, 06 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीजापुर जिले में ₹24 लाख के इनामी समेत कुल 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक माओवादी मुठभेड़ के दौरान न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बदलते बस्तर की तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं और विकास की आवाज़ बुलंद हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के साथ हुई बैठक: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी को किया जा रहा प्रोत्साहित
रायपुर, 06 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी और उपयोगिता को बढ़ावा देने तथा राज्य के विभिन्न स्थानों पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की स्थापना हेतु वाहन निर्माता कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय महानदी भवन में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ में कार्यरत विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने एवं…
Read Moreछत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: हर घर बनेगा बिजलीघर
रायपुर, 6 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उनकी यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और सतत विकास के बड़े लक्ष्यों को भी हासिल करेगी। साथ ही जीरो कार्बन एमिशन लक्ष्यों में योगदान सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में…
Read More