बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदल रही है तस्वीर : बस्तर संभाग के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

नियद नेल्ला नार योजना से 6,816 हितग्राहियों को 8.22 करोड़ की स्वास्थ्य सहायता 33 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 450 से अधिक चिकित्सा स्टाफ की हुई नियुक्ति, 291 पदों पर भर्ती जारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और स्वास्थ्य योजनाओं की से नक्सल प्रभावित अंचलों तक पहुंची चिकित्सा सेवाएं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 5 से 7 अगस्त तक करेंगे बस्तर संभाग का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लेंगे जायजा रायपुर 4 अगस्त 2025/ 1 जनवरी 2024 से 16 जून 2025 तक केवल बस्तर संभाग में ही कुल 130 स्वास्थ्य संस्थाओं…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र और जगदलपुर में 5 मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, की अपील – बारिश के मौसम में गहरे जल स्रोतों से सतर्क रहें आमजन

रायपुर 4 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर पाँच मासूम बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश…

Read More

सावन के अंतिम सोमवार पर कोतरारोड़ पुलिस बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक : पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में शिवभक्तों में किया प्रसाद वितरण, पुलिस की छवि को संवेदना से जोड़ा कोतरारोड़ थाने ने, पाई जनता की सराहना.

थाना कोतरारोड़ द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन हुए सम्मिलित. रायगढ़. 4 अगस्त 2025 : सावन के अंतिम सोमवार पर रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना परिसर में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम ने पुलिस की संवेदनशील और सामाजिक सहभागिता को नई पहचान दी। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और उनकी सुविधा का भी भरपूर ध्यान रखा गया। यह आयोजन न केवल…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी निर्णय से लाखों लोगों को मिलेगा राहत – जनऔषधियों की कीमतों में कटौती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर, 4 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ…

Read More

हॉफ बिजली बिल योजना : 31 लाख सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को पहले की ही तरह हॉफ बिजली बिल योजना का मिलेगा लाभ

15 लाख बीपीएल परिवारों को पूर्ववत् योजना का मिलेगा लाभ रायपुर, 04 अगस्त 2025/ राज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया गया है। अब प्रतिमाह दी जाने वाली 400 यूनिट की छूट के स्थान पर 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत रियायत दी जाएगी। वर्तमान में राज्य के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 31 लाख परिवार (करीब 70%) ऐसे हैं जिनकी खपत 100 यूनिट प्रतिमाह से अधिक नहीं है। अतएव हॉफ बिजली बिल…

Read More

जशपुर के शिवधाम में आध्यात्मिक ऊर्जा और तीर्थ पर्यटन का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री साय ने किया मधेश्वर महादेव स्थल के लिए 10 करोड़ की सौगात का ऐलान

शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में वर्चुअल शामिल होकर दी प्रदेश को शिवमय दिशा श्रीरामलला दर्शन योजना और तीर्थदर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा आध्यात्मिक लाभ रायपुर, 4 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के समीप आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। श्रावण मास की इस सात…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील : 07 अगस्त को पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे

जशपुर, 4 अगस्त 2025 : जशपुर ज़िले के कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक विकास हेतु दिनांक 07 अगस्त 2025 को आयोजित पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) में अपने-अपने विद्यालयों में समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति को बेहतर ढंग से समझने के लिए माता-पिता की विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

Read More

जशपुर : महामहिम राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमन होगें सम्मानित, राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण-पत्र

जशपुर, 04 अगस्त 2025/ भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों 15 अगस्त को बगीचा नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की सम्मानित होगें। हितग्राही सुमन द्वारा अपने आवास को पूर्ण किया गया है। उनका नाम सम्मान हेतु चयन हुआ है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से आज उनको निमंत्रण-पत्र मिला है। राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण-पत्र को नगर पंचायत बगीचा की ओर से आज श्रीमती तिर्की उनको सम्मान दिया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष…

Read More

CRIME NEWS : फेसबुक पर अपलोड करता था अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर गंदी हरकतें कर रहा था रायपुर का युवक, जशपुर पुलिस ने दबोचा, मोबाइल जब्त, जशपुर पुलिस ने साइबर सुराग से पकड़ा आरोपी.

महिलाओं व बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था रायपुर का हेमंत वर्मा, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त. आरोपी हेमंत वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कचना, थाना खम्हार डीह, रायपुर.के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 83/2024 धारा 67, 67(A) आई.टी. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 04 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराध में रायपुर निवासी हेमंत वर्मा (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी महिलाओं और बच्चों से जुड़ी…

Read More

जनदर्शन में जनसंवाद: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी शिकायतें, हर आवेदन पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

जशपुर, 04 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिए कि हर आवेदनकर्ता को उनके प्रकरण के निपटारे की सूचना समय पर प्राप्त हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ…

Read More