जंगल से बरामद हुआ जंगली सुवर का मांस और हथियार, शिकारी गिरोह पर वन विभाग का धावा, एक गिरफ्तार, 12 आरोपी फरार

बलौदाबाजार, 26 अगस्त 2025/ वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर अंकुश लगाने की दिशा में बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। सिमगा परिक्षेत्र अंतर्गत कचलोन बीट में प्राप्त  सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 12 आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार उप वनमण्डलाधिकारी निश्चल शुक्ला तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी बसंत खांडेकर के नेतृत्व में जांच  की गई। जांच के दौरान आरोपी से जंगली सुवर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुवर…

Read More

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक में शामिल हुए अरुण साव, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर डिजिटलीकरण तक छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां साझा

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री को दी जानकारी : स्वच्छता को बना रहे जन आंदोलन रायपुर. 26 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की राज्यवार समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नगरीय प्रशासन विभाग के…

Read More

पत्नी से झगड़े का खौफनाक अंजाम : पत्नी पर हमला नाकाम, तो पति ने कुल्हाड़ी से हत्या कर मवेशी की ले ली जान, गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

आरोपी के विरूद्ध थाना कापू में अपराध क्रमांक 140/2025 धारा 351(2), 325 बीएनएस तथा पशुक्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के अंतर्गत प्रकरण किया गया पंजीबद्ध. रायगढ़. 26 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में घर के मवेशी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला पशुक्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। कापू थाना क्षेत्र के ग्राम…

Read More

त्योहारों और आयोजनों में बदलाव: अब पंडाल और अस्थायी संरचनाओं की अनुमति मिलेगी सख्त नियमों के तहत

सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और सार्वजनिक खुले स्थानों पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जारी किया परिपत्र रायपुर. 26 अगस्त 2025. राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर…

Read More

पुलिस की सख्ती: एनएच-43 पर मवेशी छोड़ने वाले 2 मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

सूरजपुर, 26 अगस्त 2025 : सड़क पर घूम रहे मवेशियों के मालिकों के खिलाफ सूरजपुर पुलिस फिर से कार्यवाही की है। यह कदम राष्ट्रीय राजमार्गो पर मवेशियों को खुला छोड़ने से होने वाली समस्याओं जैसे कि यातायात बाधित होना और दुर्घटनाएं को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। दरसल थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए एनएच-43 एवं अंबेडकर चौक के पास गौवंश के गले में रेडियम युक्त पट्टी लगाया जा रहा था इस दौरान 2 मवेशियों के टैग नंबर मिले जिसकी जानकारी संबंधित विभाग…

Read More

अनहोनी से बची मासूम जिंदगियां! आधी रात बस स्टैंड पर मिले मूकबधिर छात्र, पुलिस बनी अभिभावक

मूकबधिर 2 बालकों को घुमते देख रात्रि गश्त कर रहे थाना विश्रामपुर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया उनके विद्यालय सूरजपुर, 26 अगस्त 2025 : पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 2 मूकबधिर छात्रों को असामान्य स्थिति में घुमते पाए जाने पर उन्हें सुरक्षित उनके विद्यालय पहुंचाया है। दिनांक 24-25 अगस्त 2025 को थाना विश्रामपुर पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान 2 मूकबधिर बालक बस स्टैण्ड में रात्रि 3 बजे दिखे जिनसे पूछकर एवं लिखवाकर जानकारी ली गई जिनके द्वारा ज्ञानोदय श्रवण बाधित विशेष विद्यालय विश्रामपुर के हॉस्टल में रहकर…

Read More

नशे का काला कारोबार बेनकाब : कबीर नगर में पुलिस का धावा, रायपुर में 100 शीशी नशीली सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित सिरप बेचते पकड़े गए आरोपी खाएंगे जेल की हवा.

थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत सोनडोंगरी तालाब के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री हेतु रखने पर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी अपने पास में रख कर नशीली सिरप रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 100 शीशी प्रत्येक में 100 ML प्रतिबंधित नशीली सिरप TUSCOREX SYRUP किया गया है जप्त, जिसकी कुल कीमत 25000/- रूपये है. प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रही है विस्तृत पूछताछ. आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में…

Read More

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़, धमतरी और कुरूद को मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स की सौगात

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर खेल सुविधाओं में इजाफा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल / मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रही है।…

Read More

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, सुशासन एक्सप्रेस रथ घर-घर पहुंच रही शासन की सेवाएं

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को लेकर की जा रही अभिनव पहल रायपुर, 26 अगस्त 2025/ रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर…

Read More

नशे में चाकूबाजी : तारबाहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, बिलासपुर में चाकू से हमला करने वाले दो विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन गिरफ्तार.

चाकू से हमला करने वाले दो विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार. बिलासपुर. 26 अगस्त 2025 : बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में चाकू से हमला करने वाले दो नाबालिग और एक युवक को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। हल्दीराम रेस्टोरेंट के सामने तितली चौक मार्ग पर समीर यादव से पैसों की मांग न पूरी होने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में…

Read More