टपकती छत से सुरक्षित छत तक : जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली गरीब परिवारों की जिंदगी, मणिभूषण मिंज अपने परिवार के साथ खुद के पक्के मकान में खुशहाल जीवन कर रहे व्यतीत

जशपुर, 30 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत् बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ…

Read More

महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल : इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा

नई दिल्ली, 30 अगस्त : भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है। इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले…

Read More

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित होगा कार्यक्रम रायपुर, 30 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होगा जब हमारी ग्रामीण महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनें। इसी दूरदर्शी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर…

Read More

जापान–दक्षिण कोरिया के सफल दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, छत्तीसगढ़ में खुलेगा विदेशी निवेश का नया अध्याय, AI, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अरबों का निवेश

रायपुर, 30 अगस्त 2025/ अपनी आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वापस रायपुर लौटे हैं। श्री साय के वापस लौटने पर आज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री श्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से…

Read More

छत्तीसगढ़ में 1 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं बगावती मूड में! 1 सितम्बर को कामकाज ठप, सड़क पर गूंजेगी न्याय की पुकार, जशपुर जिले में भी दिखेगा असर….

1 सितम्बर को प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रो मे लटकेगा ताला जीने लायक वेतन दो और पदाधिकारियो पर हो रही बर्खास्तगी की कार्यवाही को वापसे ले की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन जशपुर, 30 अगस्त 2025 : आगामी एक सितंबर को सामूहिक अवकाश ले एक दिवसीय हड़ताल करने की सूचना दिए जाने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासन के निर्देश पर विभाग प्रमुखों के द्वारा हड़ताल में शामिल होने पर मानदेय में कटौती और बार- बार हड़ताल किए जाने पर बर्खास्त किए जाने की चेतावनी दी गई…

Read More

समाज उत्थान की नई ताकत : नई कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट आई सामने…महाकुल यादव समाज सेवा समिति जशपुर की पदाधिकारी सूची जारी….जानिए कौन-कौन हुए सम्मिलित.

महाकुल यादव समाज सेवा समिति जशपुर की पदाधिकारी सूची जारी, देखिए पूरी सूची….. जशपुर. 30 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में महाकुल यादव समाज सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव की मंजूरी के बाद जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने नई टीम की घोषणा की। समिति ने समाज सेवा, शिक्षा, सांस्कृतिक विकास और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है। महाकुल यादव समाज सेवा समिति जशपुर की पदाधिकारी सूची…

Read More

जशपुर के बगीचा में धार्मिक जश्न की लहर! 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु शक्ति कलश पहुंचा, 24 घंटे अखंड जप से शुरू होंगी तैयारियां

जशपुर, 30 अगस्त 2025 : बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के लिए 33 परिजन शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश लेकर बगीचा पहुंचे।जहां स्थानीय बस स्टैंड में मातृशक्ति व नगरवासियों ने शक्ति कलश का पूजन अर्चन के साथ भव्य स्वागत किया। उक्त महायज्ञ का आयोजन 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक बगीचा में होना है जिसके लिए गायत्री परिवार के द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।बस स्टैंड में शक्ति कलश का पूजन कर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ मंगल गान करते हुए मातृशक्ति ने सिर…

Read More

पत्थलगांव में हड़कंप! गौवंश का वध कर मांस खाने-बेचने की साजिश, पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ा, डेढ़ किलो मांस और हथियार जब्त

मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम मुंडा पारा का गिरफ्तार आरोपी क्रमशः 1. राजू कुजूर उम्र 40 वर्ष, 2. राजेन्द्र कुजूर उम्र 35वर्ष, 3. विनय कुजूर उम्र 35 वर्ष, 4. संदीप कुजूर उम्र 30 वर्ष।*सभी निवासी ग्राम मुंडापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ. ग), 5. गोकुल टोप्पो उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सूरजगढ़, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर ( छ.ग) के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 30 अगस्त 2025 : दिनांक 29.08.25 को थाना पत्थलगांव पुलिस को…

Read More

सुजीत खलखो हत्या कांड का पर्दाफाश : रायगढ़ में हड़कंप, 25 वर्षीय युवक की हत्या का राज खुला, टांगी सहित हथियार बरामद, तमनार पुलिस ने दो विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा रिमांड पर.

तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी सूरज धनवार एवं दो अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार. रायगढ़. 30 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के तमनार थाना पुलिस ने सुजीत खलखो हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सूरज धनवार और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। 27 अगस्त की रात आमाघाट फिटिंगपारा में हुई इस वारदात में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने टांगी और हाथ-मुक्कों से हमला कर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को जंगल…

Read More

नारायणपुर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका : 15वें वित्त आयोग की राशि से सड़क, बोर और स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों की निकासी, पर जमीनी स्तर पर कार्य शून्य – कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और सरपंच पर कार्रवाई की मांग,

15वें वित्त में करोड़ों का भ्रष्टाचार! नारायणपुर पंचायत में बिना काम कराए लाखों की निकासी, कलेक्टर से जांच व कार्रवाई की मांग. कुनकुरी, 30 अगस्त 2025 : जशपुर जिले की जनपद पंचायत कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि का भारी दुरुपयोग कर लाखों रुपये बिना काम कराए ही आहरित कर लिए गए। इस पूरे मामले में पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव और निर्माण से संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More