रायगढ़ : स्कूलों में साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, जोबी चौकी प्रभारी ने छात्रों को सिखाए ऑनलाइन सुरक्षा के गुर, महिला एवं बालिका सुरक्षा पर दिया विशेष जोर.

स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, चौकी प्रभारी जोबी ने छात्रों को दी साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की जानकारी. रायगढ़. 20 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले में पुलिस चौकी जोबी द्वारा छात्रों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियम और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा जगाना था। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी…

Read More

कलेक्टर बने गुरु: जशपुर के नवगुरूकुल संस्थान में रोहित व्यास ने छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा की राह, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर दिया बल

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का…

Read More

निरीक्षण में कलेक्टर बने शिक्षक: जशपुर में रोहित व्यास ने छात्राओं को खुद पढ़ाया, फिजिक्स लैब की लापरवाही पर व्याख्याता को नोटिस

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके। अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के…

Read More

जशपुर में खेलों की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से बगीचा में 2.83 करोड़ की लागत से आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण शुरू

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार दूरदर्शी सोच के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपनी चमक बिखेरें और देश व राज्य का नाम गौरवान्वित करें। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर ही खेल मैदानों और आवश्यक अधोसंरचनाओं के निर्माण की लगातार स्वीकृति दी जा रही है। साथ ही निर्माण भी कार्य सतत् रूप…

Read More

कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रायगढ़ में ब्लेड अटैक से हड़कंप ! हत्या के प्रयास का आरोपी दिव्यांशु सिदार कोतरारोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार. थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रारंभ की गई थी विवेचना. रायगढ़. 20 सितम्बर 2025 : रायगढ़ जिले की कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी दिव्यांशु सिदार उर्फ बाबा (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ विवाद के दौरान चैतन विश्वकर्मा पर ब्लेड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार…

Read More

जशपुर में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान: स्कूली छात्रों ने आयोजित की जागरूकता रैली, लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश

जशपुर, 20 सितम्बर 2025 / जिले में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में आज दिनांक 20.09.2025 को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूली छात्रों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैली में स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए हाथों में स्वच्छता संदेश से लिखे हुए बैनर, तख्तियां और नारों के…

Read More

नशे का काला कारोबार उजागर : रायगढ़ में नशे की तस्करी पर पुलिस की करारी चोट, बरामद हुए 8 खतरनाक इंजेक्शन, सप्लायरों के नाम का हुआ खुलासा, इंजेक्शन बेचने वाला इंदिरा नगर का युवक धीरज बरेठ गिरफ्तार.

नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, आठ प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद. रायगढ़. 19 सितंबर 2025 : रायगढ़ में नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीली इंजेक्शन बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, जिसके पास से 8 पेंटाजोसिन इंजेक्शन और पहले बिके इंजेक्शन की रकम ₹300 बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एसपी श्री दिव्यांग…

Read More

जशपुर की सड़कों का बदलता चेहरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सीसरिंगा से सहसपुर मार्ग निर्माण को 6.91 करोड़ की मंजूरी, बरसात में कीचड़ और धूल की परेशानी से मिलेगी राहत

जशपुर, 20 सितंबर 2025 : जिले के सड़कों की तस्वीर तेजी से बदल रही है, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों से जिले के विकास कार्यों में लगातार नई कड़ियाँ जुड़ रही हैं।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत संरचना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।इस बार जिले के लिए जिस कार्य को मंजूरी मिली है, वह है सीसरिंगा से महलंग होते हुए सहसपुर मार्ग 6.5 किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 6 करोड़ 91 लाख…

Read More

जशपुर की सविता रजक: बिहान योजना और पीएम मुद्रा लोन से शुरू किया बकरी पालन, अब हर महीने कमा रही हैं 10 हज़ार रुपए, बनीं गांव की प्रेरणा

महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मिला लाभ जशपुर 20 सितम्बर 2025/ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुलदुला ब्लॉक के ग्राम छेड़डाड़ की रहने वाली श्रीमती सविता रजक इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। बिहान योजना के तहत पीएम मुद्रा लोन का लाभ उठाते हुए उन्होंने बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया और आज अपने पैरों पर खड़ी होकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन…

Read More

मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति…

Read More