रायपुर/05 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।…
Read MoreMonth: September 2025
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा: भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई, एनएचएम कर्मचारियों और मितानिनों पर जारी है अत्याचार
रायपुर/05 सितंबर 2025। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बगीचा, जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 50-50 लाख मुआवजे की मांग हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र
रायपुर, 5 सितंबर 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बगीचा जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा प्रति, मान. श्री विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर (छ.ग.) विषयः- बगीचा, जशपुर हादसे से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रूपयें आर्थिक मुआवजा प्रदान करने बाबत्! बगीचा, जशपुर में दिनांक 03.09.2025 को गणेश विसर्जन के दौरान 04 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, साथ ही 20 से अधिक लोग घायल हुए। इस भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश…
Read Moreजशपुर में गणेशोत्सव की धूम : गणेश पंडालों में पहुंचे जशपुर एसएसपी धर्मपत्नी के साथ, बोले आपसी भाईचारे का है पर्व, गणपति बप्पा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ आज जशपुरनगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे और लिया आशीर्वाद. जशपुर पुलिस की ओर से जिले के समस्त नागरिकों के लिए की सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना. जशपुर. 05 सितंबर 2025 : जशपुरनगर में गणेशोत्सव के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ, बालिकाओं को मिले लैपटॉप और आधुनिक शिक्षा की सुविधा
नवगुरुकुल : बालिकाओं की शिक्षा और संस्कारों के संवर्धन की नई पहल रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को लैपटॉप वितरित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने नवगुरुकुल में स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बालिकाओं को उच्चस्तरीय शिक्षा और मूल्य आधारित…
Read Moreमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल : 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट- जेईई कोचिंग, हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर
राजनांदगांव जिला प्रशासन ने दी शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात रायपुर 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व पहल की है। जिले के 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निशुल्क नीट और जेईई की तैयारी कराने हेतु दो वर्षीय निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ कल गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कलेक्टर राजनांदगांव…
Read Moreवरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शोक संदेश: कहा- समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण
रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…
Read Moreश्रीगणेशोत्सव जशपुर : पुलिस ने समितियों से की सहयोग की अपील, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सूर्यास्त से पूर्व करें श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन.
जशपुर पुलिस की समस्त गणेश विसर्जन समितियों से अपील – सूर्यास्त के पूर्व ही करें प्रतिमा विसर्जन. कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का करें सहयोग – एसएसपी (SSP) जशपुर शशि मोहन सिंह. जशपुर. 05 सितम्बर 2025 : जशपुर जिले में गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगामी दिनों में होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए जशपुर पुलिस ने सभी समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सूर्यास्त से पूर्व प्रतिमाओं का विसर्जन करें और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में…
Read Moreकिसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय ne खरसिया में किया रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण खरसिया में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने की घोषणा रायपुर 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी…
Read Moreसरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री…
Read More