रायपुर/04 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के व्यापार उद्योग को तबाह करने के बाद मंहगाई बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब में परिवर्तन किया है। 28 और 12 प्रतिशत का स्लैब खत्म किया है लेकिन 40 प्रतिशत का नया स्लैब जीएसटी में एड कर दिए। राहुल गांधी जी ने पहले ही कहा था कि जीएसटी को वापस लेना ही पड़ेगा आज राहुल गांधी जी की बात सत्य हुई मोदी सरकार के द्वारा लगाएगी अनियमित जीएसटी जनता…
Read MoreDay: September 4, 2025
जुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कर रही जुरूडांड़ के प्रभावितों की सहायता – कृष्ण कुमार राय कांग्रेस के चक्काजाम व धरना को बताया संवेदनहीन राजनीति की पराकाष्ठा. जशपुर. 04 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरूडांड़ हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने…
Read Moreलुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा
सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता मैदानी अधिकारी–कर्मचारी फील्ड में जाकर बांधों एवं संबंधित संरचनाओं का करें सतत निरीक्षण रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री साय ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण…
Read Moreरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार : एनआईटी-एफआईई ने छत्तीसगढ़ में अब तक 40 से अधिक स्टार्टअप्स को दिया बढ़ावा
स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ रायपुर, 04 सितंबर 2025/ एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था को यह सम्मान राज्य में 35 से आधिक नये स्आर्टअप्स को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज भी मिल रहे तैयार
तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं…
Read MoreCRIME NEWS : आधी रात गलत नियत से मोहल्ले में घूम रहा था आरोपी, मना करने पर पेट में कैंची से किया जानलेवा हमला, रायपुर पुलिस ने आरोपी अमित साहू को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
थाना आजाद चौक, जिला – रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस पंजीबद्ध. रायपुर. 04 सितंबर 2025 : रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी अमित साहू उर्फ बाबा उर्फ सुमित विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने आधी रात मोहल्ले में घूमने के दौरान मना करने पर प्रार्थी के भाई द्वारिका गुप्ता पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से…
Read Moreअपराध समाचार : रात के अंधेरे में घर में घुसे बदमाश, शोर सुनते ही भागने लगे लेकिन पुलिस के शिकंजे से बच न सके, बेडरूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.
चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर. रायगढ़ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 331(4), 324(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत किया गया दर्ज. रायगढ़. 04 सितंबर 2025 : रायगढ़ के सदर बाजार इलाके में घर में चोरी की नीयत से घुसे दो बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विमल महंत और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। आरोपी दानिश आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से…
Read Moreजशपुर : शिक्षण उत्सव पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षकों, 3 सीएसी एवं अधिकारियों को किया गया सम्मानित
जशपुर, 04 सितंबर 2025/ शिक्षक दिवस के पूर्व शिक्षकों के सम्मान हेतु शिक्षण उत्सव का आयोजन किया गया। ओपन लिंक्स फाउंडेशन और जिला शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के शिक्षा अधिकारी और 70 चुनिंदा शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षकों, 3 सीएसी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि सभी शिक्षकों को शिक्षा प्रणाली को अच्छा करने की तड़प होती है। आज वो अवसर है…
Read Moreजशपुर में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आगाज़, विधायक रायमुनी भगत ने किया शुभारंभ – हॉकी स्पर्धा में पांचों संभागों के खिलाड़ी दिखा रहे दम
चार दिवसीय इस हॉकी स्पर्धा में पांचों संभाग के खिलाड़ी दिखायेंगे अपनी खेल प्रतिभा का जौहर जशपुर, 04 सितंबर 2025/ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की शुभारंभ की घोषणा की। चार दिवसीय इस आयोजन में राज्य के पाँचों संभागों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका वर्ग तथा…
Read Moreगगनयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का जशपुर के बच्चे बनेंगे साक्षी : ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन मुख्यमंत्री से गगनयात्री होंगे रूबरू
जशपुर, 04 सितंबर 2025/ भारत के दूसरे अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले गगनयात्री और भारत के अंतरिक्ष हीरो कहलाने वाले श्री शुभांशु शुक्ला से शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के तहत रूबरू होंगे। इसरो, आईडीवायएम फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन के लिए अपनी तैयारियों, अपने अनुभव, गगनयात्री बनने के अपने सफर, भारत के अंतरिक्ष अभियानों आदि विषयों पर अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे। यह एक अनोखा मौका होगा जब भारत के…
Read More