अपराध समाचार : लैलूंगा में छापेमारी कर पुलिस ने गुम नाबालिग संग फरार युवक को धर-दबोचा ! आरोपी गिरफ्तार कर POCSO एक्ट में भेजा गया जेल.

जूटमिल पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को लैलूंगा में दबोचा, बालिका की दस्तयाबी कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल. जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर शुरू की गई थी विवेचना, जाँच के साक्ष्य अनुरूप धारा 87, 65 (1) बीएनएस एवं धारा 06 पाक्सो एक्ट की गयी विस्तारित. रायगढ़ : जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लैलूंगा में घेराबंदी कर बालिका को…

Read More

सफलता की कहानी, किसान की जुबानी : सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना रायगढ़-रायपुर : प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था।…

Read More

CM साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में किया पूर्व सदस्यों का पुण्य स्मरण: रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों श्रीमती रजनी ताई उपासने, श्री बनवारी लाल अग्रवाल और श्री राधेश्याम शुक्ल का पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के…

Read More

जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर भव्य शपथ समारोह, हजारों नागरिकों ने ली नशा न करने की प्रतिज्ञा

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज व्यापक स्तर पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में जनप्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों, स्कूल, महाविद्यालय, स्वेच्छिक संस्थाएं और धार्मिक संगठनों के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर नशे के विरूद्व ऑनलाईन और ऑफलाईन शपथ कार्यक्रम कराया गया।

Read More

कलेक्टर व्यास की पहल: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 21 नवंबर को दुलदुला में आयोजित होगा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला में आगामी 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 21 नवम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला…

Read More

जशपुर के किसानों के लिए बड़ी राहत! किसान पोर्टल में पंजीयन व फसल संशोधन की तारीख बढ़ी—19 से 25 नवंबर तक मिलेगा अतिरिक्त मौका

एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का किया गया प्रावधान जशपुर : खरीफ वर्ष 2025 में एकीकृत किसान पोर्टल के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की कार्यवाही 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक करने का निर्देश जारी किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु शेष कृषक, डूबान व वन पट्टाधारी कृषकों के संबंध में प्राप्त पत्र पर नियमानुसार यथोचित कार्यवाही करने की अपेक्षा की गई…

Read More

जशपुर में भ्रूण हत्या पर अब तगड़ी कार्रवाई! पत्थलगांव–कुनकुरी में अवैध भ्रूण जांच की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, कलेक्टर व्यास की कड़ी चेतावनी

पत्थलगांव एवं कुनकुरी विकासखंड क्षेत्र में अवैध भ्रूण जांच की साक्ष्य सहित सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम कलेक्टर व्यास की विशेष पहल से कन्या भ्रूण हत्या पर कसेगी नकेल, बालिका लिंगानुपात में होगी सुधार पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में बालिका लिंगानुपात में सुधार तथा अवैध भ्रूण परीक्षण एवं भ्रूण हत्या रोकने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव एवं कुनकुरी विकासखण्ड में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य सहित अवैध रूप से हो रहे…

Read More

नई आपराधिक न्याय प्रणाली पर जशपुर में भव्य प्रदर्शनी—एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा: ‘दंड से न्याय की ओर बड़े बदलाव की शुरुआत’

तारीख पर तारीख का जमाना हुआ, बीते दिनों की बात नए कानून के बारे में जागरूकता के लिए जशपुर पुलिस ने, कोतवाली में लगाई प्रदर्शनी बड़ी संख्या में स्कूल, कालेजों के विद्यार्थी, टीचर व जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित जशपुर : दिनांक 17.11.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की मुख्य आतिथ्य तथा उप निदेशक अभियोजन सुरेश कुमार साहू, सहायक निदेशक अभियोजन विपीन शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी विवेक शर्मा, आरती खटकवार व वरिष्ठ समाज सेवी मैनेजर राम की उपस्थिति में सिटी…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : मुक्तांजली वाहन न मिलने के आरोपों में नया मोड़, स्वास्थ्य विभाग ने बताया मिनट-टू-मिनट रिकॉर्ड—परिजनों के कॉल रिसीव न करने से नहीं मिली सेवा

मुक्तांजली वाहन नहीं मिलने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने रखा अपना पक्ष जशपुर : सिंगीबहार निवासी मुकेश नायक के नवजात शिशु के शव को घर तक लाने हेतु मुक्तांजली वाहन की सुविधा नहीं मिलने के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 नवम्बर 2025 को सुबह 09 बजे कुंदन राजपूत एवं मुकेश नायक का फोन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर को प्राप्त हुआ तथा तत्काल जिला प्रबंधक मुक्ताजंली वाहन को इसकी सूचना देते हुए वाहन भेजने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रबंधक…

Read More

बच्चों ने देखा पुलिस सिस्टम का अंदरूनी मॉडल : 112 कंट्रोल रूम से लेकर महिला थाना तक—SSP ने विजेताओं को किया सम्मानित

बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाना भिलाई नगर एवं महिला थाना का भ्रमण कराया गया छात्र-छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित डायल 112 एवं आई.टी.एम.एस.के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई महिला थाना में स्थित परिवार परामर्श केंद्र का भ्रमण कराया गया एवं काउंसलरों से मुलाकात कराई गई दुर्ग : रक्षा टीम जिला दुर्ग द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के…

Read More