उपराष्ट्रपति ने उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का किया अवलोकन उपराष्ट्रपति ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए दी शुभकामनाएं राजनांदगांव : भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने…
Read MoreDay: November 5, 2025
छत्तीसगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल! उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख हितग्राहियों को किया लाभान्वित
लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण एवं उन्नयन के लिए एक मिसाल : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल हुए उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किया अंतरित लखपति दीदी संकल्प लेकर चुनौती को अवसर में बदल रही राजनांदगांव– रायपुर : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने रचा इतिहास: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में निभाई अहम भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ₹10 लाख की सम्मान राशि
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर राज्य सरकार द्वारा आकांक्षा सत्यवंशी को ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण…
Read Moreरात में मजदूर से लूट की घटना का खुलासा : लूट के बाद नहीं बच पाए आरोपी ! घरघोड़ा पुलिस ने चंद घंटों में किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल.
घरघोड़ा पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम की बरामद. थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 290/2025 धारा 126(2), 304(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रारंभ की गई विवेचना. रायगढ़ : थाना घरघोड़ा पुलिस ने सड़क किनारे लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद की है। आरोपियों की पहचान देवकुमार पैंकरा और हरेन्द्र पैंकरा, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 12 नेगीपारा, घरघोड़ा के रूप में हुई है। घटना 2 नवंबर की रात हुई थी, जब मजदूरी कर…
Read Moreबिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर सरकार की त्वरित कार्रवाई! उप मुख्यमंत्री अरुण साव खुद पहुंचे अस्पताल, घायलों से मिले और डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेल हादसा में घायल लोगों के स्वास्थ्य का लिया जायज़ा बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश घायल लोगों का शहर के 4 अस्पताल में हो रहा इलाज बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसा में घायल मरीजों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की।उन्होंने हादसे पर दुख जताया। श्री साव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार हरसंभव मदद प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल…
Read Moreराज्योत्सव 2025 में सूरजपुर पुलिस का जनजागरूकता स्टॉल बना सुपर हिट सेंटर, सायबर सुरक्षा से लेकर नशा मुक्ति तक दी जा रही व्यवहारिक जानकारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सराहना
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर स्टेडियम ग्राउण्ड में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्योत्सव में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा जनजागरूकता हेतु एक विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया, जिसमें सायबर सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान एवं यातायात नियम तथा अन्य विषयों से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को दी गई। राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सूरजपुर पुलिस…
Read Moreबीजापुर में विकास की दस्तकः धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के सात गांवों में पहली बार लगा मेगा हेल्थ कैंप, 989 ग्रामीणों को मिला उपचार का लाभ
रायपुर : कभी माओवाद की छाया में सिमटे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इन्द्रावती नदी पार बसे गांवों में अब विकास की नई सुबह दिखने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद अब इन दुर्गम इलाकों में प्रशासन ने पहली बार सात गांवों में एक साथ मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया, जिसने ग्रामीणों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी। इस अभियान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 25 साल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – विकास, नवाचार और आत्मविश्वास की पहचान बना हमारा राज्य
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल राज्योत्सव का गरिमापूर्ण समापन, तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को उपमुख्यमंत्री ने सौंपी आवास की चाबी रायपुर : राज्योत्सव के अंतिम दिवस की संध्या, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और भक्ति भावना के रंग में सराबोर रही। लोक-परंपरागत गीतों, जसगीत और छॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के गानों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। राज्योत्सव के तीसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री…
Read Moreवेलनेस स्पॉ डकैती काण्ड : आठ बदमाशों ने की थी 1.20 लाख की डकैती, स्पॉ सेंटर में डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार ! रायपुर पुलिस ने सिमगा से पकड़ा फरार चौथा आरोपी, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल.
थाना – न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक- 252/2025, धारा- 296, 351(2) , 115 (2), 127 (2), 310 (2) बीएनएस में प्रकरण पँजीबद्ध. घटना दिनांक 26 अक्टूबर 2025 के रात्रि 20:00 बजे, घटना स्थल – गोविंद सारंग परिसर के पास, कल्चरल वेलनेस स्पॉ सेंटर. गिरफ्तार आरोपी – प्रथम अग्रवाल पिता सुरेन्द्र अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवसी अश्वनी नगर रायपुर. रायपुर : थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को स्पा सेंटर डकैती कांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में फरार चल रहे आरोपी प्रथम अग्रवाल (32…
Read Moreजशपुर के नारायणपुर में सादरी भाषा में समझाई जा रहीं सरकारी योजनाएँ — बढ़ रही जागरूकता और सहभागिता
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के कला जत्था दल द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विगत दिवस जशपुर विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में टीम ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, धान खरीदी,लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आय जाति निवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सादरी भाषा में दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। स्थानीय लोगों…
Read More