17 नवम्बर की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान मतदान दलों के लिए की गई है बस एवं छोटी गाड़ियों की व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु द्वितीय चरण के मतदान हेतु जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान तिथि मंगलवार 17 नवम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए जिले के तीनों विधानसभा 12-जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव में मतदान सामग्री का वितरण 16 नवम्बर को प्रातः 6 बज से से किया…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : मतदान केन्द्रों में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में वोट देने के लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे मतदाता एपिक कार्ड के अलावा आधार…
Read Moreजशपुर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की गई निडर होकर मतदान करने की अपील.
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने हेतु प्रशासन व पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले में प्रशासन व पुलिस के उपर विधानसभा चुनाव दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव 2023 जिले में भय मुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस विभाग पूर्ण रूप से मुस्तैद है एवं पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसी तारतम्य में जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती…
Read Moreभाजपा ने बागियों पर की कार्यवाही, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर जशपुर जिले से 2 भाजपाई 6 वर्षो के लिये निष्कासित
प्रदीप दीवान जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा और मनोज भगत मंडल अध्यक्ष मनोरा 6 वर्षो के लिये निष्कासित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के विरूद्ध बगावत करने वालों पर कार्रवाई की है. पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा और मंडल अध्यक्ष मनोरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इस संबंध में बीजेपी प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी हुआ है. जारी आदेश के अनुसार प्रदीप दीवान जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा और मनोज भगत मंडल…
Read Moreभाजपा का मुख्य आधार, झूठ और अफवाह, चुनाव में भ्रम फैलाने की कोशिश, कांग्रेस हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है : यू. डी. मिंज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी भाजपा द्वारा विधायक प्रत्याशी यू.डी. मिंज का एक वीडियो सोशल वायरल किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक यू डी. मिंज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा उन्हें बताया गया कि आदर्श आचार सहिंता का यहां खुल्लम खुला उलंघन करते हुए भाजपा के लोगो के द्वारा महिलाओं से महतारी वंदन योजना जो अभी लागु नहीं किया गया है उसके लिए भाजपा के लोगों के द्वारा फार्म भरवाए जा रहे थे ।जिसकी शिकायत प्रदेश स्तर पर हो चुकी है। मुख्यमन्त्री ने भी इस…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : मतदान समाप्त के 48 घण्टे पहले जिले से बाहर रहने आदेश जारी
क्षेत्र के अभ्यर्थी, अभिकर्ता, निर्वाचन कार्य में संलग्न अथवा पंजीकृत मतदाता नहीं है वे विधानसभा क्षेत्र से रहेगें बाहर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 17 नवम्बर 2023 को जशपुर जिले के तीन विधानसभाओं के निर्वाचन हेतु मतदान होना है। मतदान के समाप्त होने के समय से 48 घण्टे पहले ऐसे सभी व्यक्ति जो क्षेत्र के अभ्यर्थी, उसका अभिकर्ता, निर्वाचन कार्य में संलग्न अथवा पंजीकृत मतदाता नहीं है, वे विधानसभा क्षेत्र से बाहर चले जाये। यदि कोई व्यक्ति उक्त…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मतदान दलों के साथ बेहतर समन्वय कर निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराएं-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त एवं रिजर्व सेक्टर अधिकारियों की मंत्राण सभाकक्ष में बैठक ली। जिसमें सभी सेक्टर अधिकारियों को आबंटित मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे छाया, पानी, बिजली, भवन की भौतिक स्थिति, शौचालय, मतदान केंद्रों तक पहुंच मार्ग इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया। साथ ही प्रत्येक सेक्टर अधिकारी को आबंटित मतदान…
Read Moreविधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 कुनकुरी के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के साथ कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कुनकुरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विवेचना जारी….
प्रकरण के प्रत्यक्षदर्शियों एवं गवाहो के लिये गये बयान एफआईआर के बाद राजनैतिक माहौल हुआ गर्म समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 कुनकुरी के ग्राम जोकारी में भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ कुनकुरी विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज द्वारा अपने समर्थकों के साथ घर में घुसकर दुर्व्यवहार करने के मामले में पीड़िता मंजू भगत द्वारा दी गई शिकायत की जांच करने के बाद कुनकुरी पुलिस द्वारा भादवि की धारा 448, 143, 355 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। थाना प्रभारी कुनकुरी सुनील सिंह द्वारा…
Read Moreकुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज पर महिला ने लगाया समर्थकों के साथ घर में घुसकर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर बीजेपी ने किया कुनकुरी पुलिस थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन ……भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय भी रहे उपस्थित….देखें वीडियो……
एक दिन के अंदर कार्यवाही के आश्वासन पर ज्ञापन देने के बाद धरना किया गया स्थगित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा अपने गृह ग्राम में एक आदिवासी महिला के साथ किये गये तथाकथित दुर्व्यवहार के संबंध में वायरल हुआ वीडियो प्रकरण तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर भाजपा ने वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्यशी के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव,…
Read Moreजिले के कई मतदान केंद्रों में ‘जश-प्रण दीप’ जलाकर मनाया गया दीपोत्सव : जश-प्रण दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
जागरूक मतदाता होने का परिचय देते हुए आम मतदाताओं ने भी की सहभागिता. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने दीयों, फूलों तथा रंगोली के माध्यम से आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 से संबंधित विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता के नारे लिख कर मतदाताओं को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। सभी लोगों ने अपने परिवार के लोगों को तथा अपने पड़ोसियों को मतदान करने संबंधित संदेश देने के लिए जो संदेश…
Read More