जशपुर कलेक्टर ने वंदना को नेशनल गेम्स में रजत पदक प्राप्त करने पर दी बधाई

जशपुर की बेटी ने गोल्फ खेल विधा में जिले का बढ़ाया मान समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : जशपुर जिले में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इस बात को उजागर करती है  बगीचा ब्लॉक की ग्राम बम्बा निवासी गोल्फ खिलाड़ी कुमारी वंदना मिंज पिता श्री रामानुश मिंज जिन्होंने कम समय में ही जशपुर जिले का नाम पूरे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आज कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से मिलकर कुमार वंदना मिंज ने अपनी उपलब्धियों को साझा किया। कलेक्टर श्री मित्तल ने जिले का नाम पूरे देश भर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की बैठक, राजस्व कार्य में प्रगति लाने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की बैठक ली। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन 2023 निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सभी राजस्व टीम को बधाई दी।कलेक्टर ने राजस्व कार्य  में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, श्री आर पी चौहान सर्व एसडीएम उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अमला को भू अर्जन प्रकरणों में तेजी लाने, शेष बचे अवार्ड पारित करने और हितग्राहियों के खाते में भुगतान करने बाबत योजनावार कार्य…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत सीएचसी बगीचा में विशेष पिछड़ी जनजाति स्वास्थ्य सहायता केन्द्र स्थापित

सहायता केन्द्र में संपर्क हेतु नंबर 8770339586 जारी स्वास्थ्य सहायता केन्द्र के माध्यम से दी जा रही पहाडी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लोगो को स्वास्थ्य सेवाये टीबी के मरीज, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के उपचार का अनुश्रवण कर पूर्ण उपचार उपलब्ध कराना उद्देश्य समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : जशपुर जिले अंतर्गत सीएचसी बगीचा में विशेष पिछडी जनजाति पहाड़ी कोरवा बिरहोर को समग्र स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के दृष्टिकोण से विशेष पिछडी जनजाति स्वास्थ्य सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसका सम्पर्क नम्बर 8770339586 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश का हो रहा तत्काल पालन : झंडा घाट और बेला घाट में पहाड़ कटिंग कार्य एवं सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहा है प्रगति से

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्थलगांव से कुनकुरी तक के सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण करते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पश्चात टीबीसीएल कंपनी के द्वारा पत्थलगांव से कुनकुरी सड़क निर्माण के कार्य को तेज़ी से किया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि  झंडा घाट में पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा है। बेला घाट में सीसी रोड का निर्माण पूरी प्रगति से चल रहा है, जैसे घाट कटिंग का…

Read More

पत्थलगांव से कुनकुरी तक जल्दी ही बनेगी सड़क, आवागमन होगा बेधड़क, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद कार्यों में आई प्रगति

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, हर दिन के कार्यों की कर रहे समीक्षा समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में आवागमन करने वाले आमनागरिको कि समस्याएं शीघ्र ही दूर होंगी। सड़क पर उन्हें हिचगोले खाते नहीं गुजरना पड़ेगा और न ही कही आने जाने में अपना कीमती समय बर्बाद करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के पश्चात पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। सड़क…

Read More

जशपुर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 19 दिसंबर को किया जाएगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के लिये जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। 02 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक अभियान के दौरान जिला पंचायत ,जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत में क्रमशः सामान्य सभा व ग्रामसभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये कार्ययोजना का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जानकारी देते…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जशपुर कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक, जिले में बेहतर आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित  किया जाना है। जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव कार्यालय से जारी विस्तृत दिशा निर्देशों…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा : जशपुर जिला मुख्यालय के कन्ट्रोल रुम हेतु नोडल अधिकारी एवं तकनीकि सहयोगी दल नियुक्त

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : भारत सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरुकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में  कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु  जिला मुख्यालय के कन्ट्रोल रुम का नोडल अधिकारी गठन किया गया है। जिले हेतु श्रम पदाधिकारी जशपुर को नोडल अधिकारी और महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र जशपुर, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी शाखा जशपुर, सहायक संचालक कौशल विकास जशपुर, समन्वयक रेडक्रॉस सोसायटी जशपुर को सहयोगी नियुक्त किया गया…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु विकासखण्ड स्तरीय समन्वय समिति गठित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुरनगर : जिले में शासन की प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरुकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा. ) की अध्यक्षता के विकासखण्ड स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य सचिव और संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत को सदस्य सह सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समन्वय समिति…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन हेतु जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने  जिला पंचायत जशपुर के  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Read More