मोटर सायकल की डिक्की में रखे रूपये की उठाईगिरी, संदिग्धों के फुटेज सीसीटीवी में कैद, नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी….!

बाइक पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की जताई जा रही है संभावना. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 27 सितंबर 2023 के सुबह करीब 11:00 बजे मनोज कुमार डड़सेना, सुपरवाइजर, जय मां नाथल दाई क्रेशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर उसके क्रेशर मालिक मनीष अग्रवाल द्वारा दिये गये 9 लाख रूपये के सेल्फ चेक को कैश कराने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आया था। बैंक से चेक का आहरण कर मनोज रूपयों को अपने मोटरसाइकिल के…

Read More

खाकी की मानवीय संवेदना : चक्रधरनगर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मनोरोग अस्पताल में कराया भर्ती….!

क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा चक्रधरनगर पुलिस की इस मानवीय पहल की, की जा रही है सराहना. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : पुलिसकर्मियों के मानवीय कार्य से समाज में पुलिस की छवि अच्छी बनती है। कई बार जिला पुलिस के अधिकारियों को ड्यूटी के साथ-साथ इन्सानियत के कार्य करते देखा गया है। ऐसा ही एक मानवीय कार्य थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से देखने को मिला। उन्होंने क्षेत्र की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के ईलाज में मदद की गुहार लेकर थाने आये व्यक्ति को निराशा नहीं किया और…

Read More

थाना प्रभारी जूटमिल ने बैंकों को चेक कर बैंक प्रबंधकों को दिया गया सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश…. !

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल, पुलिस कंट्रोल रूम तथा 112 नंबर पर दें सूचना                                  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 26 सितंबर 2023 को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा क्षेत्र के अपेक्स बैंक जूटमिल, एसबीआई बैंक की शाखा-कोड़ातराई एवं कबीर चौक तथा ग्रामीण बैंक की शाखा कोड़ातराई, कबीर चौक और गढ़उमरिया का आकस्मिक निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों एवं बैंक में मौजूद ग्राहकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। विदित हो कि एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना…

Read More

थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने चेंबर ऑफ कामर्स, रोटरी क्लब और व्यापारियों की मीटिंग लेकर सीसीटीवी लगवाने किया जागरूक….!

घटनाओं की विवेचना में सीसी कैमरों की रही है अहम भूमिका, इससे प्रतिष्ठान भी रहता है सुरक्षित और असामाजिक तत्व भी रहते है खौफजदा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : बैंक, एटीएम एवं अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ एसएसपी श्री सदानंद कुमार बेहद गंभीर है। गत दिनों हुये बैंक डकैती की वारदात के बाद एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर पुलिस ने बैंक/एटीएम, सर्राफा दुकानों की नियमित जांच के साथ पेट्रोलिंग बढा दिया गया है। वहीं अपराध पर लगाम लगाने और लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से लोगों…

Read More

मोटर सायकल में गांजा तस्करी करते चार युवकों को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार….. आरोपियों से 03 किलो गांजा और होंडा साइन मोटर सायकल जप्त, भेजा गया रिमांड पर.

कोडासिया-राजपुर रोड़ में घेराबंदी कर लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा आरोपियों को…चारों आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट (धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट) के अनुसार की गई कार्रवाई. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : दिनांक 25 सितंबर 2023 की शाम को लैलूंगा पुलिस ने मोटर साइकिल में गांजा की तस्करी करते हुए चार युवकों को कोडासिया-राजपुर रोड़ में घेराबंदी कर पकड़ा गया है। कल दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार युवक एक होण्डा साईन मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा…

Read More

अभियान : बैंकों की सुरक्षा परखने पुलिस चला रही विशेष अभियान, बैंकों का किया जा रहा सुरक्षा आडिट…थाना चक्रधरनगर के स्टाफ एक साथ पहुंचे क्षेत्र के सभी 06 बैंकों पर सायरन बजाकर किये जांच…!

घरघोड़ा के एसबीआई और सेंट्रल बैंक तथा खरसिया के पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थाना प्रभारी…. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर बैंकों के सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को…

Read More

पालीघाट क्षेत्र में लोहे के धारदार कत्ता से भयाक्रांत कर रहे तीन युवकों पर तमनार पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…. भेजा गया रिमांड पर.

आरोपियों पर थाना तमनार में पृथक-पृथक धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध हुआ पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर आसन्न विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने की दिशा में थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए उनकी गतिविधियों की सूचनाएं देने मुखबिर को सक्रिय कर सूचनाओं पर विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 23 सितंबर 2023 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को बंजारी मंदिर पालीघाट…

Read More

हत्या का प्रयास और छेड़खानी मामले का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड पर ….!

आरोपी ने अपने भाई के साथ पुरानी रंजिश पर युवक को कार से कुचलने का किया था प्रयास. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : घरघोड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास और छेड़खानी मामले में फरार चल रहे आरोपी मदन चौहान (22 साल) निवासी  ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी युवक अपने बड़े भाई मधुसूदन चौहान के साथ पुरानी रंजीश पर कोनपारा के युवक को अपने मारूति कार से कुचलकर हत्या की कोशिश की गई थी। घरघोड़ा पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट पर…

Read More

विधानसभा चुनाव : चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक सुखंदन पटेल ने नगर सैनिकों को दिया चुनावी प्रशिक्षण…!

नगर सैनिकों को बेरियर चेकिंग, उडनदस्ता, मतदान केन्द्र की ड्यूटी के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियां एवं बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर है। जिले के पुलिसकर्मियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ नगर सैनिकों एवं ग्राम कोटवारों को भी चुनाव के संबंध में सुरक्षा और अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम…

Read More

स्पीड बाइकर्स हो जाएं सावधान : युवक को लापरवाही पूर्वक तेज गति में बाइक चलाना पड़ा महंगा….मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 7100/-रूपये का कटा चालान !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आये दिन स्पीड बाइकर्स स्वयं के जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन को भी संकट में डालने वाले स्टंट करते देखे जाते हैं। ऐसे ही एक लापरवाह स्टंटबाज के अत्यधिक गति से भीड़-भाड़ वाले स्थान पर बाइक चलाने की शिकायत आज दिनांक 23 सितंबर 2023 को लैलूंगा पुलिस को मिली। जिसे गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा थाने के विवेचकों को प्रतिदिन लैलूंगा नगर एवं प्रमुख मार्गों में मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ऐसे स्टंटबाज पर कार्यवाही करने निर्देशित…

Read More