सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट से लेकर सामुदायिक भवन तक 5 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगरवासियों को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी वासियों से किया वायदा निभाया, नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए पांच करोड़ स्वीकृत जशपुर, 2 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत कुनकुरी के रहवासियो से किये गए वायदे को पूरा करते हुए पांच करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली और प्रसाधनों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कुनकुरी नगर वासियों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में विकास की नई इबारत…

Read More

“पत्थलगांव में मेडिकल स्टोर्स की बड़ी जांच: संयुक्त टीम ने नियमों की सख्ती से की पड़ताल, सीसीटीवी और दवाइयों की बिक्री पर रखी पैनी नज़र”

कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों के 100 गज के भीतर तम्बाकू उत्पाद पाए जाने पर की गई कार्यवाही जशपुर, 30 अगस्त 2025/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को पत्थलगांव में संचालित गोयल मेडिकल स्टोर, गोयल मेडिकल एजेन्सी, विजय मेडिकल स्टोर एवं शर्मा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया…

Read More

नारायणपुर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका : 15वें वित्त आयोग की राशि से सड़क, बोर और स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों की निकासी, पर जमीनी स्तर पर कार्य शून्य – कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और सरपंच पर कार्रवाई की मांग,

15वें वित्त में करोड़ों का भ्रष्टाचार! नारायणपुर पंचायत में बिना काम कराए लाखों की निकासी, कलेक्टर से जांच व कार्रवाई की मांग. कुनकुरी, 30 अगस्त 2025 : जशपुर जिले की जनपद पंचायत कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि का भारी दुरुपयोग कर लाखों रुपये बिना काम कराए ही आहरित कर लिए गए। इस पूरे मामले में पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव और निर्माण से संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

कुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति

वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…

Read More

10 साल का रिकॉर्ड टूटा! जशपुर में सिर्फ 85 दिनों में 8514.2 मिमी बारिश, कुनकुरी बना सबसे भीगा इलाका

जशपुर, 25 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8514.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 25 अगस्त तक की स्थिति में 7818.2 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 144.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 982.3 मिमी, मनोरा में 1046.3 मिमी, कुनकुरी में 1218.3 मिमी, दुलदुला में 530.9 मिमी, फरसाबहार में 683.1 मिमी, बगीचा में 929.0 मिमी, कांसाबेल में 798.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

औसत से अधिक बारिश : जशपुर जिले में 7711.3 मिमी वर्षा दर्ज, कुनकुरी 1139.2 मिमी के साथ अव्वल

जशपुर, 19 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7711.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 19 अगस्त तक की स्थिति में 7223.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 13.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 856.0 मिमी, मनोरा में 973.1 मिमी, कुनकुरी में 1139.2 मिमी, दुलदुला में 456.1 मिमी, फरसाबहार में 603.6 मिमी, बगीचा में 821.3 मिमी, कांसाबेल में 723.1 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

कुनकुरी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर किया माल्यार्पण और रखी 180 करोड़ के विकास कार्यों की रूपरेखा

कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर पंचायत में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर माल्यार्पण कर आज़ादी के अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की आज़ादी के इतिहास, विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर प्रेरक विचार रखे। गुलामी से विकास की ओर – भारत की प्रगति पर गर्व अध्यक्ष विनयशील ने अपने उद्बोधन में कहा— “जब भारत अंग्रेज़ों की 200 वर्षों की गुलामी…

Read More

दुर्घटना अपडेट : बेटी को लेने जा रहे श्रवण राम की कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर बाइक दुर्घटना में मौत, आईसीयू में चली जिंदगी की आखिरी जंग

कुनकुरी, 10 अगस्त 2025 : कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार, 9 अगस्त 2025 को शाम लगभग 6 बजे हुआ, जब नगर में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सड़कों पर भारी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रवण राम निवासी बेहराटोली, कुनकुरी — जो मूल रूप से ग्राम ढोंगाआम्बा का रहने वाला था — अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से…

Read More

खेत में महिला से दरिंदगी : कुनकुरी कोर्ट ने बलात्कारी को सुनाई 10 साल की कठोर कैद और जुर्माना

पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से 16 महीने में मिला न्याय कुनकुरी, 9 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अदालत ने 24 वर्षीय युवक अभय मनीष तिर्की को बलात्कार के गंभीर अपराध में 10 साल के कठोर कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाता है,…

Read More

पानी में फंसी ज़िंदगी, लोकतंत्र में खोई आवाज़ – कुनकुरी के बजरंगनगर में घरों में घुसा बारिश का पानी, जनप्रतिनिधि नदारद, लोग लाचार!

कुनकुरी, 25 जुलाई 2025 :  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कुनकुरी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। विशेषकर वार्ड क्रमांक 3 – बजरंगनगर में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। घरों के अंदर तक बरसात का पानी घुस गया है, जिससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है बल्कि घरेलू सामान भीगकर बर्बाद हो रहे हैं। लोगों की गुहार और प्रशासन की निष्क्रियता के बीच यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। घरों में घुसा पानी, बरबाद हो रहा घरेलू सामान वार्डवासियों…

Read More