कुनकुरी विधानसभा के सलियाटोली स्थित स्ट्रांग रूम का एसडीएम ने किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु विभागों को दिये निर्देश

स्ट्रांग रूम परिसर में पानी, बिजली, वाहन पार्किंग, मतदान दलों के ठहरने सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सालियाटोली स्थित स्ट्रांग रूम का एसडीएम श्रीमती श्याम पटेल ने  निरीक्षण किया और निर्वाचन सामग्री वितरण एवं जमा करने की स्थल का अवलोकन करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कुनकुरी एएसपी, एडीओपी, टीआई, तहसीलदार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, एसई डब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग के ई उपस्थिति थे। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम परिसर में पानी, बिजली, वाहन पार्किंग, मतदान दलों एवं पुलिस…

Read More

दुष्कर्म के आरोपी को 8 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में कुनकुरी पुलिस को मिली सफलता, घटना के बाद आरोपी भाग रहा था उत्तरप्रदेश, सरगुजा बार्डर पर ही आया पुलिस की पकड़ में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: महिला संबधी अपराधों के विरूद्ध सक्रिय जशपुर पुलिस ने मंगलवार को 8 घण्टे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसको कुनकुरी पुलिस सीमावर्ती जिले के पुलिस थाने के सहयोग से पकड़ने में सफल रही। प्रकरण की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने बताया कि आरोपी अब्दुल हमीद पीड़िता को डराते धमकाते हुए जबरन बाइक में बिठाकर 2 किलोमीटर…

Read More

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 : दूसरे दिवस का कुनकुरी विश्राम गृह में विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ हुई बैठक के साथ हुआ शुभारंभ.

बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों से की गई प्रत्यक्ष चर्चा, लिए गए सुझाव, सुनी गई समस्याएं. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 के दुसरे दिवस का आज 16 सितंबर शुक्रवार को कुनकुरी में समाज प्रमुखों की बैठक से प्रारंभ हुआ। बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, यात्रा संयोजक रामविचार नेतामजी, सांसद श्रीमती गोमती सायजी, सांसद गुहाराम अजगलेजी, मोतीलाल साहूजी व अनुराग सिंहदेव जी सभी रूबरू चर्चा किये। जनजातीय समुदाय के लिए प्रधान मंत्री मोदीजी के नेतृत्व में…

Read More

यू.डी. मिंज ने न्यायाधीश माता-पिता की स्मृति में उनकी ‘लाइब्रेरी ऑफ लॉ’ को कुनकुरी बार एसोसिएशन के नाम किया समर्पित, हुए भावुक, बार एसोसिएशन के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार राजभानू सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 असलम खान, संसदीय सचिव छग शासन यूडी मिंज, एसडीएम श्यामा पटेल हुए सम्मिलित. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद हेडा, सचिव संजय होता, उपाध्यक्ष द्वय सावित्री चौहान, देवेंद्र शर्मा, ग्रंथपाल विनोद मिश्रा, सहसचिव तुलाधर सिंह, क्रीड़ा सचिव जियाउल हक, सांस्कृतिक सचिव सलिल तिर्की का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : बार एसोसिएशन कुनकुरी के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय सचिव यूडी मिंज अपने माता-पिता की लाइब्रेरी…

Read More

भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के लिये सुझाव आमंत्रित करने प्रदेश संयोजक विजय बघेल पहूंचे कुनकुरी, सरकार बनाने के लिये मांगा समर्थन

विभिन्न कर्मचारी, सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी मांगों एवं सुझावों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जनता के सुझाव सम्मिलित करने के लिये प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर जनता के सुझाव एकत्रित किये जा रहे है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल का कुनकुरी विधानसभा मुख्यालय में आगमन हुआ। स्थानीय विश्राम गृह पहूंचने पर श्री बघेल का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों…

Read More

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, मतदाताओं को मतदान हेतु दिलाई गई शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी के लोयोला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार की जानकारी दी गई साथ ही मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया।      महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ऑस्कर एस.तिर्की के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के सहायक प्राध्यापक साजिद खान के द्वारा मतदान क्यों आवश्यक है और लोकतंत्र के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही मतदान के अधिकार का…

Read More

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने के पहले एक महान शिक्षक थे, इसलिए उनका जन्मदिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दिन हमारे देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाना गौरव की बात है। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने अपने…

Read More

स्कूटी की डिक्की में 6 किलो गांजा छिपाकर तस्कर निकला कुनकुरी की ओर, रास्ते में कुनकुरी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

कुनकुरी पुलिस ने गांजा तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर भेजा जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर जिले में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने जिले भर की पुलिस सक्रिय है। अवैध शराब, गांजा आदि की तस्करी व परिवहन पर पूर्णतः अकुंश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के दिशा निर्देश व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी…

Read More

मुख्यमंत्री ब्लॉक स्तरीय नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन 1 सितंबर से, सभी पंचायत की टीम होंगी शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फुटबाल की ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सितंबर से ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन माध्यम एमपावरमेन्ट रूरल एवं ट्राइबल ऑर्गनाइज़शन के माध्यम से कराया जा रहा है उक्त आयोजन हर ब्लॉक में किया जा रहा है इसमें हर पंचायत क्षेत्र की टीम खेलेगी इस आयोजन का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के खिलाड़ियों को निकाल कर उनकी प्रतिभा को आगे ले जाने का है जिससे वे स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़कर खेल के क्षेत्र…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में विद्यालय के सभी भैया-बहन (छात्र-छात्राएं) शामिल हुए। रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय में सामुहिक रूप से बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधा। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्याम सिंह द्वारा भैया बहनों के साथ समस्त विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने के उद्देश्य से अवगत कराया। सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करें – प्राचार्य अजय कुमार कश्यप इस…

Read More