कुनकुरी में दिखा लोक आस्था का अनुपम दृश्य : भगवान शंकर तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा को लेकर निकली यात्रा.

मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए लोक संगीत के साथ सादरी गाना जय हो भोले महाराज तोर जय जय कार गूंजा. कुनकुरी. 10 फरवरी 2025 : कुनकुरी नगर के शंकरनगर मोहल्ले में लोक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, भगवान शंकर तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा को लेकर महादेव घुमाया गया। इस दौरान लोग मांदर की थाप पर महिला एवं पुरुष दोनों नृत्य करते हुए नजर आए, साथ ही लोक संगीत के साथ सादरी गाना जय हो भोले महाराज तोर जय जय कार गाना गाते हुए नजर आए।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए हैं प्रतिबद्ध – श्रीमती कौशल्या साय

श्रीमती साय ने ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले रहे युवाओं का किया उत्साहवर्धन कुनकुरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज मिनी स्टेडियम सलियाटोली, कुनकुरी में ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र एवं पूरे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध हैं। श्रीमती साय ने इस युवा उत्सव में आए युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस आयोजन में जो संगीत का सुर बज रहा है।…

Read More

कुनकुरी नगर में छठ महापर्व सम्पन्न : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हजारों श्रद्धालुओं ने किया आस्था का प्रदर्शन, नगर के विभिन्न घाटों पर उमड़ी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

चार दिवसीय अनुष्ठान के बाद उषा अर्घ्य के साथ हुआ समापन नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, हर रस्म निभाते हुए श्रद्धालुओं ने मनाया पर्व कुनकुरी 8 नवम्बर 2024/ कुनकुरीनगर में चार दिवसीय छठ महापर्व का भव्य समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पावन पर्व को मनाया। नगर के विभिन्न घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में सूर्य देव और छठी माता की आराधना की। छठ महापर्व के अंतिम दिन, उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों पर जमा होकर सूर्य…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर : ढाई करोड़ से अधिक की राशि से होगा पूरा कायाकल्प !

जशपुर, 05 नवंबर / श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रकृति की गोद में स्थित जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति मिली है। ये कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी। इससे अब नगर को अलग पहचान भी मिलेगी। नगर पंचायत में ये होंगे कार्य नगर पंचायत…

Read More

CRIME NEWS : जंगल में नदी किनारे मिला सिर  कटा शव, कुनकुरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्याकांड, पुलिस पहुँची घटना स्थल,  कर रही है गहन जांच.

पुलिस वर्तमान में मृतक की पहचान और हत्या के पीछे का कारण जानने के लिए कर रही है गहन जांच एवं पूछताछ. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी 12 सितंबर / जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुई एक नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। श्रीनदी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल…

Read More

भारत बने हिंदू राष्ट्र : कवि सिंह की हरिद्वार से रामेश्वरम के लिये निकली पद यात्रा सोमवार को पहूंचेगी कुनकुरी, होगा भव्य स्वागत

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 18 अगस्त/ गायिका कवि सिंह की रामेश्वरम के लिये निकली पद यात्रा सोमवार को कुनकुरी नगर पहूंचेगी। कुनकुरी पहूंचने पर नगर सीमा पर लोयोला के समीप उनका स्वागत हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा किया जायेगा। जिसके उपरांत कवि सिंह कुनकुरी जय स्तम्भ पर अपना उद्बोधन देंगी तथा यात्रा के उद्देश्यों से अवगत करायेगी। नगर भ्रमण के उपरांत मंदिर परिसर में कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता मनिष हेडा, नवीन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए गायिका कवि…

Read More

कुनकुरी में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी और गणेश पूजा : तैयारियों को लेकर सनातन धर्म समिति की बैठक सम्पन्न, अभिषेक अग्रवाल बने गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष

राधाकृष्ण मंदिर समिति और श्याम मित्र मंडल करेंगे जन्माष्टमी पर्व का आयोजन समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 18 अगस्त/ सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पर्व जन्माष्टमी एवं गणेश उत्सव की व्यपक तैयारी एवं इसके सफल संचालन के लिये समिति के पदाधिकारियों सदस्यों की एक बैठक का आयोजन सनातन धर्मशाला में किया गया। शनिवार की सायं आयोजित हुए इस बैठक में दोनों पर्व को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया। सनतान धर्म समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति…

Read More

जशपुर पुलिस ने कुख्यात अंतर्जिला मोटर सायकल चोर को चोरी की दो मोटर सायकल सहित किया गिरफ्तार भेजा गया जेल.

आरोपी अमरनाथ सोनी निवासी धुमाडांड़ (कुनकुरी) ने जशपुर जिले में 11 एवं अन्य जिलों का मिलाकर कुल 25 चोरी की घटना को दिया है अंजाम. राह चलते अनजान लोगों से लिफ्ट मांगकर, अनजान व्यक्ति से दोस्ती बढ़ाकर साथ में सेल्फी लेकर एवं साथ में खा-पीकर बहाने से उनके मोटर सायकल की चोरी कर लेता था अमनाथ सोनी.  जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, रायगढ़ एवं जशपुर जिले के थाना दुलदुला, कुनकुरी, पत्थलगांव क्षेत्र में चोरी का अपराध घटित कर चुका है आरोपी. आरोपी अमरनाथ सोनी अंबिकापुर, जशपुर, पत्थलगांव एवं कुनकुरी क्षेत्र में चोरी करने…

Read More

कुनकुरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 1 साल से फरार चल रहे कुख्यात पशु तस्कर जुबेर शाह एवं अफताब पुलिस के हत्थे चढ़े, फिल्मी स्टाईल में दोनों आरोपी मवेशी भरे चलती हुई पीकअप वाहन से कूदकर हुए थे फरार

प्रकरण में पीकअप चालक सज्जाद खान को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, कुल 11 रास मवेशियों को किया गया था जप्त थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 13 जुलाई 2024 । पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जप्त किया गया है एवं…

Read More

पत्नि की हत्या : आरोपी पति को कुनकुरी न्यायालय ने दी आजीवन कारावास की सजा

न्यायाधीश श्री भानू प्रताप सिंह त्यागी प्रथम अपर सत्र न्यायालय कुनकुरी ने सुनाया फैसला पति का अन्य महिला से संबंध पर झगड़ा विवाद में पति ने गुस्से में कर दी थी पत्नि की हत्या समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 13 जुलाई 2024। प्रथम अपर सत्र न्यायालय कुनकुरी के न्यायाधीश श्री भानू प्रताप सिंह त्यागी ने पत्नि की हत्या करने के आरोपी पति राम खड़िया को आजीवन कारावास कारावास के साथ अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक श्रीमती श्यामा महानंद द्वारा की गई। प्रकरण…

Read More