JASHPUR CRIME : बगीचा पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर की त्वरित कार्यवाही, दुर्गा मंदिर में पूजा में बाधा डालने और धमकी देने वाला आरोपी नासिर अली खान गिरफ्तार

मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर का, सूचना के तत्काल बाद बगीचा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल। आरोपी नासिर अली खान पिता मोहम्मद कादिर सिद्दकी निवासी रौनी रोड बगीचा के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत मामला दर्ज। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03.01.25 को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है व दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा…

Read More

राजस्व पटवारी संघ के तहसील इकाई बगीचा का निर्वाचन संपन्न : रितेश गुप्ता बने अध्यक्ष.

जशपुर : राजस्व पटवारी संघ जिला जशपुर के तहसील इकाई बगीचा का निर्वाचन आज संपन्न हुआ। जिसमें तहसील अध्यक्ष रितेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर साहनी, उपाध्यक्ष मधुमंजरी, तहसील सचिव विजय पैंकरा, कोषाध्यक्ष सुशील पैंकरा को सर्व सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर दाताराम पैंकरा, कुलदीप गुप्ता, अजय पैंकरा, अनिल मिंज, जितेंद्र ठाकुर, अमरूस तिर्की, फुलजेंसिया टोप्पो, प्रतिभा चौराठे, विजेता गुप्ता, शरीता यादव, रेशमा तिर्की, सोनम टोप्पो, आशीष खेस उपस्थित थे।

Read More

जशपुर : सरबकोम्बो पंचायत भवन में 8 जनवरी को लर्निंग लाइसेंस शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता का अहम कदम

जशपुर 03 जनवरी 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत् सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 08 जनवरी 2025  बुधवार को बगीचा विकासखण्ड के पंचायत भवन सरबकोम्बो में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 08  जनवरी 2025  दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से…

Read More

महतारी वंदन योजना से सशक्तिकरण की मिसाल: जशपुर जिले की विनीता और पार्वती ने सुकन्या समृद्धि में निवेश कर बच्चों की शिक्षा और भविष्य को बनाया उज्जवल

विनीता और पार्वती ने बताया कि 18 वर्ष होने पर जमा राशि का आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग जशपुर,03 जनवरी 2025/ तपकरा के बाधरकोना की रहने वाली विनीता बघेल अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ बताती है कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि का वह अपनी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही है। उनका सपना है कि जब उनकी बच्ची 18 साल की हो जाएगी तो उस पैसे का इस्तेमाल उनकी आगे की शिक्षा में करेगी। ताकि वह अपनी रुचि…

Read More

एसपी जशपुर का वार्षिक निरीक्षण : रक्षित केंद्र में परेड की सलामी, उत्कृष्ट जवानों का सम्मान, लापरवाही पर फटकार, और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

परेड के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किये जशपुर रक्षित केंद्र के वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं अन्य शाखाओं का किए निरीक्षण रिकार्ड संधारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों को लगाई फटकार पुलिस दरबार लगाकर अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गई गुजारिश, समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आज दिनांक 03.01.2025 को रक्षित केन्द्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र जशपुर में परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात…

Read More

जशपुर : विवाहिता के घर में बदनियति से घुस कर छेड़छाड़ करने एवं मारपीट का आरोपी संतोष कुमार नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार नागवंषी उम्र 41 साल निवासी खमतराई थाना बागबहार के विरुद्ध थाना बागबहार में भा.न्या.सं. की धारा 131(4), 74, 75(2), 115(2) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र की एक 40 वर्षीय विवाहिता ने दिनांक 01.01.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31.12.2024 की रात्रि में खाना खाकर सो रही थी, उसी दौरान लगभग 10 बजे पड़ोस के गांव का रहने वाला संतोष कुमार नागवंषी इसके कमरे का दरवाजा को धक्का देकर घर में प्रवेष किया,…

Read More

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से गुम बच्चों की बरामदगी में सफल अभियान, जनवरी 2025 तक चलेगा विशेष मिशन

जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” प्रारंभ, गुम बच्चों को बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लाया मुस्कान, पहले 02 दिनों में 02 गुम बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा गुम बच्चों को पतासाजी एवं बरामदगी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” प्रारंभ किया है पूरे माह जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अवधि में जशपुर पुलिस का लक्ष्य अधिक से अधिक गुम बच्चों को बरामद करना है। इस कार्य के लिये विशेष टीम गठित किया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया…

Read More

जशपुर के छात्रों की अंतरिक्ष यात्रा की यादें : नासा ने भेजे थे जशपुर के छात्रों के नाम अंतरिक्ष, अब संग्रहालय में रखा जाएगा उनका टिकट

लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास जशपुर, 03 जनवरी 2025/ नासा ने जब जशपुर के बच्चों के नाम जब अंतरिक्ष मे भेजे तो बच्चों को उसकी यादगार के तौर पर अंतरिक्ष यात्रा के टिकट्स छात्रों को भेजे गए थे अब वो जिला संग्रहालय में रखे जाएंगे, जिससे जशपुर आने वाले लोग जिले की इस सफलता से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को एन ई इस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं जिला संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विजय रक्षित को टिकट सौंपे…

Read More

नया साल के जश्न में जुरगुम शाला के 136 छात्रों को परोसा गया ‘न्योता भोजन’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से समाज में जागी सकारात्मकता

जशपुर 02 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आश्रम शाला के बच्चों को अपने जन्मदिवस पर न्योता भोजन कराने की जो शुरूआत की थी इसका एक सकारात्मक संदेश समाज के बीच गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में नया साल के पहले दिन 01 जनवरी 2025 को विकासखंड बगीचा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला जुरगुम के 136 छात्र-छात्राओं को न्योता भोजन परोसकर इस दिन को यादगार बनाया गया। प्राथमिक शाला जुरगुम के 75 एवं माध्यमिक शाला जुरगुम के 61 बच्चों को भजिया, टमाटर की चटनी,…

Read More

जशपुर में 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ : युवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का संदेश – सड़क पर नहीं, देश सेवा में दिखाएं जज़्बा

जशपुर, 01 जनवरी 2025/ जिला जशपुर में 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिला मुख्यालय में भव्य आयोजन के साथ हुआ। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शांति भगत ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सिंह, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में…

Read More