रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
Read MoreTag: #vishnudevsai
जशपुर में खेती का बदलता चेहरा — किसान सायो की मिर्च की फसल बनी ‘ग्रीन गोल्ड’, जानिए सफलता की कहानी
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा जिले के किसानों को साग सब्जी की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। जिला प्रशासन के अंतर्गत उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के किसानों को…
Read Moreभाजपा सरकार के कामों पर विश्वास करते हुए नक्सली बड़ी संख्या में आत्म-समर्पण कर रहे – प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर
प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा : सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य से नक्सलियों के हौसले पस्त, अब नक्सली भाग खड़े होने के लिए विवश हो रहे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शुक्रवार को बस्तर में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा किए गए आत्म-समर्पण को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सलियों के समूल खात्मे के संकल्प का साकार होना बताया है। प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य व प्रयासों से नक्सलियों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलम्पिक के शुभंकर से हाथ मिलाकर दी बधाई
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में बस्तर ओलम्पिक 2025 के शुभंकर से हाथ मिलाकर बधाई दी और बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज…
Read Moreदीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय
रायपुर : दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से…
Read Moreउत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त — बस्तर में शांति और विकास का नया युग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
हिंसा की राह देती है अंतहीन दर्द, आत्मसमर्पण देता है जीवन को नई दिशा- मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान ऐतिहासिक सफलता की ओर रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना यह प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत…
Read Moreसोहराई करमा महोत्सव 2025 : कंडोरा में होगा विशाल सामाजिक महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, आयोजन की तैयारी तेज
10 हजार लोगों की भीड़, सांस्कृतिक झलक और परंपरा की गूंज — रौतिया समाज का “सोहराई करमा महोत्सव 2025” बनेगा ऐतिहासिक! कुनकुरी/जशपुर : अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के तत्वावधान में आगामी 19 अक्टूबर 2025 को ग्राम कंडोरा (गोकुला आमा बगीचा प्रांगण) में “महा सम्मेलन सोहराई करमा महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के साथ-साथ देशभर से समाजजनों के पहुंचने की संभावना है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री लोशन साहू, भारत…
Read Moreविशेष लेख : महतारी वंदन योजना से जशपुर की 2 लाख महिलाएँ हुई सशक्त — 406.77 करोड़ की राशि बनी आत्मनिर्भरता की नींव
जगा नया आत्मविश्वास और स्वाभिमान, मिली राशि से व्यवसाय कर बन रही आत्मनिर्भर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समानता की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान की नई भावना जागृत की है। इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों को आवश्यक प्रशिक्षण, पूंजी और ऋण सुविधा उपलब्ध…
Read Moreडॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा — सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह…
Read More