समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत शुक्रवार को एक ही दिन में 44 मोतियाबिंद का सर्जरी किया गया। जिसमें सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 18 एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में 26 मरीजों का सफलतम सर्जरी हुआ। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे मोतियाबिंद सर्जरी का आयोजन प्रत्येक सप्ताह जिले में हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही.के. इंदवार ने बताया की इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में सप्ताह में एक दिन तथा सिविल अस्पताल…
Read MoreTag: जशपुर
नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही : मारूती कार से 117 नग प्रतिबंधित Codeine Phosphate Onerex Syrup जप्त, तस्कर शिवदत्त शर्मा कार को छोड़कर हुआ फरार, पतासाजी जारी… देखें video…
आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 8, 21(सी) एन.डी.पी.एस. का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को दिनांक 14.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि तमता निवासी शिवदत्त शर्मा अपने मारूती कार क्र. सी.जी. 12 डी 9356 में भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित सिरप रखकर खपाने के उद्देष्य से तमता से डुमरबहार की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर तमता के…
Read Moreमतदाता अभिनन्दन समारोह : अपनी जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा के मतदाताओं का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार, कहा- जनता के हित में विकास कार्य होंगे साय-साय… देखें विडिओ..
समदर्शी न्यूज़ दुलदुला/जशपुर, 14 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। मतदाता अभिनन्दन समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ Click Here उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और प्रदेश के विकास तथा जनहित में जो भी कार्य है वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ…
Read More‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पर जशपुर में चलेगा पौधा वितरण महाभियान, महतारी वंदन हितग्राहियों को जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 14 जुलाई 2024 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 14 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में सामाजिक जागरूकता व्यवहार परिवर्तन के लिए संचालित ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में महिलाओं को जागरूक करने बाल विवाह रोकथाम, टीकाकरण, सिकलसेल, सर्पदंश की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन और यूनिसेफ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम के सहयोग से वॉलिंटियर्स द्वारा 160 से अधिक पंचायतों में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए…
Read Moreनशा बना हत्या का कारण : खेत में हल चलाने के मामले में हुए विवाद में पुत्र ने कर दी सत्तर वर्षीय पिता की फावड़े से मार कर हत्या, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.
अपने वृद्ध पिता की फावड़ा से हत्या करने का आरोपी पुत्र संजय नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम कुरोंग की घटना, थाना बगीचा में आरोपी संजय नागवंशी के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 14 जुलाई 2024 | प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 जुलाई 2024 को प्रार्थी फागुना राम उम्र 35 साल निवासी कुरोंग ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जुलाई को जशपुर का दौरा करेंगे : दुलदुला में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर 13 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जुलाई रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वाह्न 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत ग्राम दुलदुला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दुलदुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25…
Read Moreन्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल पहुंचे जशपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का किया निरीक्षण
मुकदमों की सुनवाई की देखी व्यवस्था, परिसर में किया पौधारोपण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 जुलाई 2024/ हाईकोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल शनिवार को जशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का निरीक्षण किया । न्यायालय परिसर पहुंचे पर उनका जिला न्यायालय के जज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जशपुर एसपी शशि मोहन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीश एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायालय परिसर पहुंचकर न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल ने सबसे पहले यहां आयोजित…
Read Moreजशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल : एक पेड़ मां के नाम किया गया वृक्षारोपण
नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया, उज्जवल भविष्य का कामना किया समदर्शी न्यूज़ जशपुर 13 जुलाई 2024/ जशपुर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला दौड़काचौरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत शामिल हुई ।विधायक ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगा शाला प्रवेश कराया और उनके उज्जवल भविष्य का कामना की। ज्ञात हो कि शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला दौड़काचौरा में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां मुख्य अतिथि के रूम में मौजूद जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी…
Read Moreजशपुर : जिले में पांच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 जुलाई 2024/ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में पांच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। सत्र 2024-25 में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं तक के रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु, चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2024 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए अनुसूचित जनजाति के पात्र विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है । रिक्त सीटों में…
Read More