जशपुर जम्बुरी 2025 : देशदेखा में लोक कलाकारों के संग झूमे पर्यटक, चांदनी रात में सितारों के नीचे किया स्टार ग्रेजिंग का आनंद जशपुर : जशपुर की वादियों में संस्कृति, संगीत और सितारों की रौशनी ने मिलकर एक अद्भुत माहौल बना दिया। “जशपुर जम्बुरी 2025” के पहले दिन देशदेखा पर्यटन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में 120 से अधिक पर्यटक शामिल हुए और उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरकते हुए लोक संस्कृति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान जशपुर की पारंपरिक आतिथ्य भावना ने हर पर्यटक का दिल जीत…
Read MoreTag: #जशपुर
‘देशदेखा’ में रोमांच का धमाका! जशपुर जम्बुरी 2025 में 120 पर्यटकों ने किया रॉक क्लाइंबिंग, हरी वादियों में गूंजा एडवेंचर का जोश
जशपुर : जशपुर जिले में जारी “जशपुर जम्बुरी 2025” में रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत देशदेखा पर्यटन स्थल में करीब 120 पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग (Rock Climbing) का रोमांचक अनुभव लिया। यह गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में कराई गई। हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के बीच पर्यटक प्रकृति की गोद में सुकून और साहसिक अनुभवों का आनंद उठा रहे हैं।रॉक क्लाइंबिंग को एक साहसिक पर्वतारोहण खेल माना जाता है, जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों या…
Read Moreडूबने से गई जान, प्रशासन बना सहारा — जशपुर में आपदा पीड़ित के परिजन को 4 लाख की आर्थिक मदद
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम अबीरा निवासी स्व.फूलमनी बाई का डेम के पानी में डूबने से 24 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र विक्टोर कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर जम्बुरी : गांव केरे बना पर्यटन का नया केंद्र : 8 होम स्टे में पर्यटक उठा रहे हैं जशपुर की संस्कृति और स्वाद का आनंद
पर्यटक होम स्टे में रहने के साथ जशपुर की संस्कृति रहन-सहन खान-पान का भी ले रहे आनंद जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जम्बुरी का आयोजन 6 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जहां पर्यटकों को रूकने के लिए “होम स्टे” (Hom Stay) की सुविधा दी गई। भिलाई से वरिष्ठ नागरिक का परिवार जशपुर जम्बुरी में शामिल हुआ है। और जशपुर की सुन्दर वादियों संस्कृति खान पान का रहन सहन का भी आनंद उठा रहे हैं। जशपुर विकास खंड के ग्राम केरे में 8 होम स्टे की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से उद्यानिकी में बंपर बढ़ोतरी — जशपुर के 2600 किसानों की आय में हुई रिकॉर्ड वृद्धि!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उद्यानिकी क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति किसानों की आय में हुई बढ़ोतरी, संरक्षित खेती को भी मिल रहा है बढ़ावा विगत 22 माह में 1550 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की हुई वृद्धि, 2600 से ज्यादा कृषक हुए लाभान्वित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि विविधीकरण और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उद्यानिकी क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 22 माह के दौरान जशपुर जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से फल, सब्जी, मसाला…
Read Moreधान खरीदी 2025-26 की तैयारी पूरी! जशपुर में 21 चेकपोस्ट से अवैध धान प्रवेश पर अब कड़ी नज़र — टोल फ्री पर दे सकेंगे सूचना!
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों…
Read Moreदेशदेखा से मयाली तक गूंजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा – सुरक्षा और उत्साह दोनों होंगे पूरे शिखर पर!
जशपुर में 6 से 9 नवंबर तक होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन : कलेक्टर रोहित व्यास ने देशदेखा पहुंचकर तैयारी की जानकारी ली जशपुर : जशपुर जिले में 6 से 9 नवम्बर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने…
Read Moreनया भारत, नया न्याय! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में ‘दंड से न्याय की ओर’ नाटक ने दिखाया कैसे बदली न्याय प्रणाली – सीएम विष्णुदेव साय भी हुए प्रभावित
छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में ”दंड से न्याय की ओर“ नाटक – नए आपराधिक कानूनों की जीवंत प्रस्तुति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नाट्य प्रस्तुति का अवलोकन, की प्रशंसा नाटक का निर्देशन एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया एवं जशपुर के प्रसिद्ध नाट्य कलाकर डाॅ. आनंद पाण्डेय ने सहायक निर्देशन का काम किया है, कुल 10 भागों में विभाजित इस नाटक में एफआईआर से लेकर अदालत के फैसले तक की पूरी न्यायिक प्रक्रिया को मंच पर प्रभावशाली तरीके से जीवंत…
Read Moreजशपुर में धान खरीदी को लेकर बड़ी तैयारी! कलेक्टर रोहित व्यास का ऐक्शन मोड – अवैध धान पर लगेगी लगाम, खरीदी केंद्र होंगे पूरी तरह तैयार
अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों में पानी, बिजली, नए और पुराने बारदाने की व्यस्था, नमी मापने की मशीन, कांटा बांट, कम्प्यूटर, धान को बारिश से बचाने के लिए कैंप कवर, तराजू बैनर पोस्टर, आदि जरूरी सभी बुनियादी…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास सख्त मूड में! राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने पर अधिकारियों को दी चेतावनी, तय समयसीमा में निपटारे के आदेश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्त, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें।…
Read More