एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा रायपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़
जशपुर को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यटन सड़कों के लिए 6 करोड़ 54 लाख की मंजूरी, महादेवश्वर पहाड़ और मयाली डेम तक आसान सफर
जशपुर, 3 सितंबर 2025 : क्षेत्र के विकास को गति देने और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात के रूप में नई सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन कार्यों की शुरुआत होगी।जिले के जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुँच मार्ग लंबाई 3 किमी के निर्माण पर 3 करोड़ 69 लाख रुपये,एनएच-43 से मयाली डेम तक पहुँच मार्ग…
Read Moreनई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और बस्तर राहत कार्यों पर दी जानकारी
रायपुर 2 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी…
Read Moreबिजली गिरी, लेकिन बच गई जान: जशपुर में तीन पहाड़ी कोरवाओं का समय पर इलाज, हालत स्थिर
जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसे क्रम में बगीचा के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल, सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और सुखमणि पिता भीमसेन 20…
Read Moreआपदा में जान गई, प्रशासन बना सहारा: जशपुर में मृतक देवकुमार साय के परिजनों को मिली 4 लाख की राहत
जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटबा, निवासी स्व. देवकुमार का नाला के पानी में डूबने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता चितरंजन साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमानसून की मार या मेहरबानी? जशपुर जिले में 8712.8 मिमी बारिश, औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज
जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8712.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 सितम्बर तक की स्थिति में 8516.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 32.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1001.3 मिमी, मनोरा में 1064.6 मिमी, कुनकुरी में 1240.6 मिमी, दुलदुला में 547.9 मिमी, फरसाबहार में 697.8 मिमी, बगीचा में 959.2 मिमी, कांसाबेल में 805.0 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreसड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट से लेकर सामुदायिक भवन तक 5 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगरवासियों को दिया बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी वासियों से किया वायदा निभाया, नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए पांच करोड़ स्वीकृत जशपुर, 2 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत कुनकुरी के रहवासियो से किये गए वायदे को पूरा करते हुए पांच करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली और प्रसाधनों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कुनकुरी नगर वासियों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में विकास की नई इबारत…
Read Moreलंबे इंतजार के बाद जशपुर को मिली सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने खोला खजाना, 150 करोड़ से दो स्टेट हाईवे होंगे दुरुस्त
150 करोड़ से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार जिले के सड़कों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना बरसात के बाद शुरू होगा इन सड़कों का निर्माण कार्य जशपुर, 2 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की सड़कों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने इन सड़कों…
Read Moreटपकती छत से सुरक्षित छत तक : जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली गरीब परिवारों की जिंदगी, मणिभूषण मिंज अपने परिवार के साथ खुद के पक्के मकान में खुशहाल जीवन कर रहे व्यतीत
जशपुर, 30 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है। दूरस्थ अंचलों में निवासरत् बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ…
Read Moreमहानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल : इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा
नई दिल्ली, 30 अगस्त : भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है। इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले…
Read More