आंगनबाड़ी केन्द्रों में लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना मनोरा के परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत 03 कार्यकर्ता एवं 02 मिनी कार्यकर्ता की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के संबंध में सेक्टर पर्यवेक्षकों के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार खरसोता सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र जयमरगा, उपरपारा-1, डड़गांव-2 के कार्यकर्ता एवं घाघरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र डुरटोली तथा मनोरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र उद्यानटोली के…
Read MoreTag: Jashpur
अब गांव में ही मिलेगी बच्चों को हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा, पद हुए स्वीकृत : 10 साल बाद विधायक यू. डी. मिंज के प्रयास से शासकीय हाईस्कूल कंदईबहार का हायर सेकेण्डरी में हुआ उन्नयन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के फरसाबाहर ब्लॉक के कंदईबहार हाइस्कूल स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कुल में उन्नयन किया गया है। इससे अब आसपास के ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे, उनके बच्चे अब गांव में हाईस्कुल के साथ हायर सेकेंडरी की शिक्षा प्राप्त करेंगे। कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज की पहल पर इन 5-6 गांवों के लगभग 50बच्चे अब अन्य गांव जाने की बजाए अपने ही गांव के स्कूल में पढ़ाई करेंगे। ज्ञात हो कि कंदईबाहर 2013 में उन्नयन होकर हाईस्कुल बना जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला तुबा,पूर्व माध्यमिक…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में सी.टी.स्कैन मशीन की स्थापना कार्य प्रांरभ, जिले वासियों को जिले में ही मिलेगी सी.टी.स्कैन की सुविधा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष अंतर्गत् जिला चिकित्सालय जशपुर में सी.टी.स्कैन मशीन (32 स्लाईस) की स्थापना के लिए राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् 280 लाख की प्रशासकीय प्रदान की गई है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिला चिकित्सालय प्रबंधन को सी.टी.स्कैन मशीन स्थापना कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर में सी.टी.स्कैन मशीन स्थापना कार्य प्रारंभ कर…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने14 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जशपुर अंतर्गत वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में प्रोत्साहन लाभ दिया जाना है, ताकि इनके सामाजिक, आर्थिक स्तर को सुदृढ़ किया जा सके। इच्छुक हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए 14 जुलाई 2023 तक आवेदन जमा कर सकते है। अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति टर्म लोन योजना इकाई लागत 5 लाख, आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना इकाई लागत 2 लाख, अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस योजना लागत 1 लाख, अनुसूचित…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश
ग्राम बहेरना निवासी श्रीमती मीरा बुनकर का राशन कार्ड संबंधी समस्याओं पर किया गया त्वरित निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्राम बहेरना विकासखंड मनोरा निवासी श्रीमती मीरा बुनकर राशन कार्ड प्रदाय किए जाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने खाद्य विभाग को निर्देशित किया। खाद्य विभाग ने करवाई कर परित्यक्ता के आधार पर राशन कार्ड प्रदान किया। अब उन्हें राशन प्राप्त करने में सुविधा होगी। राशन कार्ड…
Read Moreजशपुर जिले में आयुष पद्धति द्वारा ईलाज से मिल रही गंभीर बीमारी से निजात : त्वचा रोग से प्रभावित 7 वर्ष की बच्ची 1 महीने के ईलाज के बाद हुई बिल्कुल स्वस्थ
विगत सप्ताह तक 2641 रोगियों का निः शुल्क उपचार व औषधि दिया गया हाट-बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से 295 रोगियों को किया गया है लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जशपुर में आयुष विभाग के अंतर्गत कुल 58 संस्थायें जैसे-आयुष पॉलीक्लीनिक आयुवेग स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद ,होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है और आयुर्वेद दवाईयों से लोगों को मिल रहा गंभीर बीमारी से निजात मिल रहा है। जिससे लोग आयुर्वेद दवाइयों का उपयोग कर स्वस्थ हो रहें है और काफी खुश है। जिला…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अबतक 27.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 62.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 जून तक औसत वर्षा 131.4 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 27.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 8.4 मनोरा में 39.1 मिमी, कुनकुरी में 34.5 मिमी, दुलदुला में 41.6 मिमी, फरसाबहार में 18.6, बगीचा में 28.2, कांसाबेल में 20.6, पत्थलगांव में 30.1 एवं सन्ना में 25.7 मिमी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर के समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश का हो रहा पालन, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में किया जा रहा निराकरण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के प्राप्त आवेदनों को समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों को समयावधि में निराकरण करने निर्देशित किया था। निर्देशों के परिपालन में जनपद पंचायत सीईओ पत्थलगांव और जशपुर ने समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राही श्री गम्पत लाल यादव और श्री सुमन यादव का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना हेतु स्वीकृति आदेश प्रदान की गई है। प्राप्त…
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन विभाग के कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों का निरंतर कर रहा मॉनिटरिंग : राजस्व एवं कृषि विभाग के 9 कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय जांच उपरांत की गई आवश्यक कार्यवाही.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन कार्य में कसावट लाने सभी विभाग के कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों का निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है। तथा कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर निरंतर करवाई कर रहा है। जिससे बेहतर कार्य किया जा सके। इसी तारतम्य में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के कुल 09 कर्मचारियों पर विभागीय जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की गई है। जिसमें श्रीमती पूनम भगत, सहायक ग्रेड-02, जिला कार्यालय जशपुर का विभागीय जांच संस्थित कर परिनिन्दा से दण्डित किया गया। इसी प्रकार सचिन मिंज, सहायक ग्रेड-03 जिला…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की तत्परता से सरोजबाला भगत को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोकडा में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सा सहायक स्व. मनीष कुमार भगत को सेवाकाल के दौरान हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गई थी। श्री भगत के मृत्यु उपरांत उनके निकटतम वारिश पत्नी श्रीमती सरोजबाला भगत ग्राम घरजियाबधान को वार्ड आया के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तमता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार श्रीमती सरोजबाला भगत को समय-समय पर स्वीकृत मंगाई भत्तों सहित अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक शर्तों के…
Read More