मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर, 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउंज का लोकार्पण, पायलट और तकनीकी स्टाफ को मिलेगी ठहरने की सुविधा

जशपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो कमरा ,एक हाल एक किचन और स्टडी रूम की भी सुविधा दी है। इसमें पायलेट एवं उनके टेक्निक स्टाप के लिए रूकने की सुविधा की गई है। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सरपंच बगिया श्रीमती राजकुमारी साय, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, कमिश्नर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही स्वावलंबी, कुनकुरी में सी मार्ट का हुआ शुभारंभ

जशपुर 5 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आर्थिक रूप सक्षम इसी कड़ी में विकासखंड कुनकुरी में शुक्रवार को सी मार्ट का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया, जिसमे अन्य जनपद सदस्य, पार्षद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी प्रमोद सिंह और कुनकुरी एनआरएलएम के डीपीएम अमीन खान, भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सी -मार्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संपोषित…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का होगा आयोजन : पारदर्शिता, संवाद और समाधान की नई पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार आयोजन के संबंध में कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश रायपुर, 04 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए “सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के निर्देश दिए है। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित, कहा- मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए हमेशा से आगे रहा है अग्रवाल समाज

रायपुर, 03 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और  दान दाताओं का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही आगे रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ से काफी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि : छत्तीसगढ़ बना देश में जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में अग्रणी राज्य

वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹16,390 करोड़ का जीएसटी संग्रह, दर्ज की गई 18 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि रायपुर, 3 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने कुल ₹16,390 करोड़ का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देशभर में सबसे अधिक 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को जीएसटी राजस्व वृद्धि के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर स्थापित करती है। इस क्रम में महाराष्ट्र 16% और तमिलनाडु…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने फिर दिखाया असर, ग्राम हस्तिनापुर में बदला ट्रांसफार्मर, बिजली संकट खत्म

जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सहायक ग्राम हस्तिनापुर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई…

Read More

100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई

जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…

Read More

डॉ. रमन सिंह की पहल पर राजनांदगांव की सिंचाई व्यवस्था को मिली मजबूती : राजनांदगांव के किसानों को बड़ी राहत, शिवनाथ नहर परियोजना के लिए ₹114.63 करोड़ मंजूर, 10,352 एकड़ भूमि को मिलेगा लाभ.

जिले के किसानों को बड़ी सौगात, राजनांदगांववासियों ने डॉ. रमन सिंह जी का जताया आभार शिवनाथ के नहर लाइनिंग कार्य को स्वीकृति मिलने से अब 20 गांव को सीधा लाभ मिलेगा, इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार – वि.स. अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर. 01 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के अथक प्रयासों से राजनांदगांव जिले की शिवनाथ व्यपवर्तन मुख्य नहर शाखा नहर लाइनिंग कार्य हेतु राज्य शासन द्वारा ₹114.63 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नियद नेल्ला नार योजना से पुसकोंटा को मिली विकास की सौगात : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में आई रोशनी की नई किरण

रायपुर 01 अप्रैल 2025/घना जंगल, टेढ़े-मेढ़े रास्ते, और सूरज ढलते ही छा जाने वाला घना अंधेरा – कुछ समय पहले तक बीजापुर जिले के हीरापुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पुसकोंटा की यही पहचान थी। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित “नियद नेल्लानार योजना” ने वह कर दिखाया, जो लंबे समय से सिर्फ एक सपना था।  गांव के प्रत्येक  घर में जब पहली बार बल्ब जला, तो वह एक नए जीवन की शुरुआत थी। पुसकोंटा के ग्रामीण देवा कुंजाम, भीमा माड़वी, नागू…

Read More