प्रदेश में प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आगमन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्व की प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी पहली बार भारत टूर के तहत आज छत्तीसगढ़…
Read MoreTag: #vishnudevsai
बस्तर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय—वन मंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
जगदलपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पहुँचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद महेश कश्यप,विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर स्थित जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डेडियापाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सराहना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का कर रहे है कायाकल्प- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी निष्ठा से कार्यरत — मुख्यमंत्री रायपुर : गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की विशेष रूप से प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व भारत…
Read Moreआदिवासियों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस बेनकाब—सांसद कश्यप बोले, ‘भूपेश सरकार ने अपमान की सारी हदें पार की
कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के अधिकारों और विकास की अनदेखी की : सांसद कश्यप ‘कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज के नेताओं को लगातार अपमानित किया’ रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्व जनजाति समाज को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि वन्य, ग्राम्य और नगरीय जीवन शैलियों को एक सूत्र में पिरोने वाली भारतीय संस्कृति का सांस्कृतिक प्रतिनिधित्वकर्ता भारत का जनजातीय समाज ही है, जिसका अपना एक गौरवशाली इतिहास और सामाजिक संगठन है। उसकी समृद्ध…
Read Moreस्वदेशी आंदोलन में नई जान! CM विष्णुदेव साय बोले—“विदेशी सामान खरीदेंगे तो पैसा विदेश जाएगा… अब हर हाथ बनेगा स्वदेशी”
साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन कारीगरों, स्व-सहायता समूहों एवं युवा उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना प्रदेश में स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए यूनिटी मॉल का किया जा रहा निर्माण हर घर स्वदेशी-हर हाथ स्वदेशी का संकल्प लेने जनता से आव्हान बिलासपुर-रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी मेला का अवलोकन करने पहुंचे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच परिवार बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा प्रहार: “कांग्रेस अब पूरी तरह फ्यूज बल्ब, जनता का भरोसा खत्म”
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अब विपक्षी दल पूरी तरह फ्यूज बल्ब हो चुके हैं। विपक्ष की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि वे लगातार हार से बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी विपक्ष को जीत मिल जाती है, तो न वे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और न ईवीएम पर। लेकिन जैसे ही हार होती है, वे उन्हीं संस्थाओं पर उंगली उठाने लगते हैं। यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत…
Read Moreबिलासपुर में फूटा जनसमुद्र! जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किए अब तक के सबसे बड़े ऐलान—बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा से बदल जाएगी शहर की पहचान
देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर शहर में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं रायपुर-बिलासपुर : पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, बलिदान…
Read Moreदेश का पहला ऐसा उद्यान जहाँ अमर होंगे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी—मुख्यमंत्री साय ने किया ऐतिहासिक लोकार्पण!
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे राष्ट्रगौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नाम पट्टिका का अनावरण मुख्यमंत्री ने सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान रायपुर–बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए गए वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण एवं नाम पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस अदम्य साहस और देशभक्ति के साथ अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया, उनका त्याग और बलिदान हमारे लिए…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ : किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित…
Read Moreबिहार का जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत – विष्णुदेव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा-नीत गठबंधन पर विश्वास जताया है। यह जीत अन्य तमाम चुनावों की तुलना में और…
Read More