रायपुर, 06 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं,…
Read MoreTag: #Raipur
छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, औषधि प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर निरीक्षण
रायपुर,18 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रावधानों के उल्लंघन करने वाले व्यापारियों तथा नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध सघन छापा मार कार्यवाही की गयी है। विभाग द्वारा नशे के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस जिला कोरिया एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार…
Read Moreराज्य के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर, 18 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और राज्य की निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के जीर्णोद्धार, नए निर्माण कार्य और 700 बेड के एकीकृत अस्पताल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्री श्री जायसवाल ने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल और सिकल सेल संस्थान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी
नन्हें बालगोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया,…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में किया ध्वजारोहण
रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, रोशनी से आलोकित हुआ मुख्यमंत्री निवास
रायपुर 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उल्लखेनीय है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास रोशनी में जगमगा उठा है। मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक लाइटों…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़ : कहा- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक
भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर 14 अगस्त 2025/ हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई…
Read Moreनवजात के स्वागत में हरियाली का तोहफ़ा, ‘ग्रीन पालना अभियान’ ने लिखी पर्यावरण प्रेम की नई कहानी
रायपुर में “ग्रीन पालना अभियान”- नवप्रसूताओं को मिली 80 फलदार पौधों की सौगात “ग्रीन पालना” से पर्यावरण संरक्षण की पहल, 16 माताओं को मिले 5-5 पौधे रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल “ग्रीन पालना अभियान” के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा के पौधे भेंट दिए जा रहे हैं। आज इस अभियान के तहत धरसींवा ब्लॉक 03, तिल्दा ब्लॉक 02, आरंग…
Read Moreहृदय रोग से अब नहीं होगी लापरवाही, रायपुर में ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से स्कूलों में मुफ्त जांच अभियान तेज
‘प्रोजेक्ट धड़कन’ – आंगनबाड़ी व विद्यालयों में निःशुल्क हृदय रोग जांच अभियान जारी जन्मजात हृदय रोग की पहचान हेतु आडवाणी आर्लिकन व बीरगांव स्कूल में विशेष स्वास्थ्य शिविर रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत आज शासकीय आडवाणी आर्लिकन स्कूल एवं गवर्मेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, बीरगांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु स्क्रीनिंग की गई। आडवाणी आर्लिकन स्कूल में 73 बच्चों (15 छात्र एवं…
Read Moreवाद्य यंत्रों की सुर-लहरियों में गूंजे आत्मविश्वास के तराने, रायपुर में चल रहा प्रेरक ‘दिव्य धुन’ प्रोजेक्ट
“प्रोजेक्ट दिव्य धुन”: जब संगीत बन रहा हौसलों की आवाज़, रायपुर के दिव्यांग बच्चों को मिल रहा वाद्य यंत्रों का विशेष प्रशिक्षण, बन रहा एक प्रेरक म्यूजिक बैंड रायपुर, 11 अगस्त 2025 : ज़िले में ऐसे विशेष बच्चे, जो अब अपने हुनर से दुनिया को बता रहे हैं कि दिव्यांग होना किसी भी तरह से उनकी प्रतिभा की सीमा नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन पर प्रोजेक्ट “दिव्य धुन” के अंतर्गत इन दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कला केंद्र, रायपुर के माध्यम से…
Read More