प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के संकल्प से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
Read MoreTag: #ChhattisgarhPride
छत्तीसगढ़ की गौरवगाथा : डॉ. प्रियंका बिस्सा को मिला राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान, देश-विदेश के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कला-संस्कृति और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान के लिये छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. प्रियंका सम्मानित,
छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ प्रियंका बिस्सा राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित. भारत मण्डपम दिल्ली व करनाल में हुआ आयोजन. रायपुर. 27 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ की बेटी और युवा आइकॉन डॉ. प्रियंका बिस्सा को देश की प्रतिष्ठित संस्था निफ़ा (National Integrated Forum of Artists and Activists) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कर्मयोगी नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत मंडपम दिल्ली और करनाल में आयोजित निफ़ा की सिल्वर जुबली समारोह (21 से 24 सितंबर 2025) के दौरान प्रदान किया गया। देश के प्रत्येक राज्य के हर जिले…
Read Moreपीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक 5 लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 97 वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस “फोरम ऑफ रेगुलेटर्स” की बैठक में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य, देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत में छत्तीसगढ़ काफी आगे रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हमारा प्रयास इससे भी आगे बढ़कर इसे 5 लाख छतों तक पहुँचाने का है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बड़ी सब्सिडी दी जा…
Read Moreराज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन : अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने ली अधिकारियों की बैठक
रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले राज्योत्सव पर भारतीय वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन होगा। सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम आसमान में आकर्षक करतब दिखायेगी। इस शौर्य प्रदर्शन में वायु सेना के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में राज्योत्सव की तैयारियां को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विमानन विभाग एवं वायु सेना के अधिकारियों ने विभिन्न तकनीकी जानकारी प्रस्तुत की। अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन के…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिलों में रंगोली, क्विज, भाषण, मिलेट्स प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन
रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। दुर्ग, जशपुर, बीजापुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल पर आज रंगोली प्रतियोगिता, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, महिला सशक्तीकरण और पोषण आहार मेला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुर्ग जिले के आयुष विभाग द्वारा ’हर दिन हर घर आयुर्वेद’ की थीम पर मिलेट्स प्रदर्शनी और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा शहरी एवं अनेक संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सियान जतन कार्यक्रम में…
Read Moreविष्णु देव साय जी का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात – अमित चिमनानी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों पर फिर लगी जनता की मुहर – अमित चिमनानी रायपुर, 29 अगस्त 2025 : इंडिया टुडे के सी वोटर के MOTN सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। एक तरफ उनके नेतृत्व में…
Read Moreराष्ट्रपति भवन में सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात, मिली बधाई और शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ, उज्ज्वल भविष्य की कामना की रायपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर…
Read Moreछत्तीसगढ़ का नाम रोशन: जशपुर की सुमन तिर्की चुनी गईं देश की 10 हितग्राहियों में, एट होम रिसेप्शन में हुईं शामिल
एट होम रिसेप्शन में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व, कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी थे शामिल छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी सुमन तिर्की को ही मिला यह अवसर जशपुर, 17 अगस्त 2025/ यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे माननीय राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला। वार्तालाप के दौरान मैने शासकीय योजनाओं के…
Read Moreआज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया तिरंगा, बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर विकास व विश्वास की ओर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 16 अगस्त 2025/ आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा…
Read More