आज हम पते में जिस “छत्तीसगढ़” शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन – मुख्यमंत्री श्री साय

भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 16 अगस्त 2026/ आज हम छत्तीसगढ़वासी अपने पते में जिस “छत्तीसगढ़” शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन है। वे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अवंती विहार चौक पर आयोजित माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए…

Read More

कुनकुरी खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने फहराया तिरंगा

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के 79वें पर्व पर कुनकुरी ने देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखा। परंपरागत गरिमा के साथ आयोजित इस समारोह में नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। जयस्तंभ चौक से खेल मैदान तक गूंजा देशभक्ति का जोश कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात 8:30 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने जयस्तंभ चौक पर…

Read More

छत्तीसगढ़ की शान बनीं नमी राय पारेख: एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात रायपुर 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को रायपुर निवासी सुश्री नमी राय पारेख ने बताया कि 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग…

Read More

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम, 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा आयोजन

‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर केंद्रित होगा कार्यक्रम रायपुर, 03 अगस्त 2025/  देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। ‘‘हर घर तिरंगा,…

Read More

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी दिव्यांग प्रतिभा, यूनिफाइड गेम्स में सिमरन-सौम्या की जोड़ी ने जीते दो स्वर्ण पदक  

स्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा बिलासपुर, 31 जुलाई 2025/स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बोच्ची प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जुलाई तक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 250 बौद्धिक दिव्यांग एथलीट, 50 कोच और 20 रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। जहां बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।      समारोह में बिलासपुर विधायक श्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ, विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सना, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण

रायपुर, 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़…

Read More

बिल्हा ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – स्वच्छता में देशभर में प्रथम, ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना

रायपुर, 27 जुलाई 2025// छत्तीसगढ़ की नगर पंचायत बिल्हा ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में 20,000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए दिनांक 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिल्हा नगर पंचायत को सम्मानित किया गया था। आज इस गौरवशाली उपलब्धि की प्रतिध्वनि ‘मन की बात’ के राष्ट्रीय मंच तक पहुँची,…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा की मातृशक्ति का उल्लेख – छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण रायपुर, 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर श्री विकास मरकाम, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

बिलासपुर रेलवे स्टेशन बना स्मार्ट विकास और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक, यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और गौरव का केंद्र

बिलासपुर, 24 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मध्य में बसा बिलासपुर शहर सिर्फ एक भौगोलिक केंद्र नहीं, बल्कि रेलवे के व्यापक नेटवर्क का एक अहम हिस्सा भी है । यहां का बिलासपुर रेलवे स्टेशन, जो शहर के हृदयस्थल पर स्थित है, न सिर्फ यात्रा की शुरुआत का बिंदु है बल्कि शहरवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का भी अभिन्न हिस्सा बन चुका है । हर दिन हजारों यात्री इस स्टेशन से अपनी मंज़िल की ओर रवाना होते हैं, तो दूसरी ओर, विभिन्न शहरों से आए छात्र, परिश्रमी मजदूर, व्यवसायी और नौकरीपेशा…

Read More

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत…

Read More