रायपुर, 10 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। यह नीति, नक्सल हिंसा में पीड़ित हुए व्यक्तियों एवं परिवारों जैसे कि मृत्यु, गंभीर घायल या स्थायी अपंगता के शिकार लोगों के…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़समाचार
‘मार डालूंगा’ कहते हुए पेट्रोल और चाकू लेकर पहुंचा युवक, दरवाजा खुलते ही किया हमला, सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश.
थाना – सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 184/2025, धारा 296, 115(2), 326(g), 331(5) , 118(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – लोकू उर्फ लख्कू उर्फ लोकनाथ राजपूत पिता दुजेराम राजपूत उम्र 24 वर्ष अशोक नगर अटल आवास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर. 7 अप्रैल 2025 : सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक दुर्दांत आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने और धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी लोकनाथ राजपूत को सरकंडा पुलिस…
Read Moreराम नवमी पर राम भक्तों से गूंजा गरियादोहर : बजरंग बली मंदिर में पूजन, नदी तट तक कलश यात्रा और अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन में शुरू हुआ हरे कृष्ण हरे राम का अखंड जाप.
कांसाबेल ब्लॉक के गरियादोहर में राम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब : झूम उठे हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, 8 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ किया जाएगा महाप्रसाद ग्रहण. विधायक गोमती साय ने किया सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि-पूजन, झारखंड-ओडिशा की मंडलियों संग गरियादोहर में गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण का जयकारा. विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जुटे हजारों श्रद्धालु भक्तगण. कुनकुरी. 6 अप्रैल 2025 : श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत गरियादोहर गांव…
Read More17 लाख की राशन चोरी का पर्दाफाश : महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष और विक्रेता गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचे गबन के गुनहगार, महिला नेता की मिलीभगत से सरकारी अनाज गायब, राशन घोटाले पर बड़ी कार्यवाही.
आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 409, 34 भादवि 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी – 01.केसर बाई उम्र 40 साल निवासी भवतरा थाना शिवरीनारायण (अध्यक्ष), 02.लालाराम कश्यप उम्र 42 साल निवासी भवतरा थाना शिवरीनारायण (विक्रेता). जांजगीर-चांपा. 5 अप्रैल 2025 : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान से लाखों रुपये की राशन सामग्री के गबन के मामले में महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं विक्रेता की संलिप्तता सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में राहौद…
Read Moreपत्थलगांव विकास खंड के धार्मिक स्थल किलकिला मंदिर के आस पास श्रमदान कर स्वच्छता का दिया गया संदेश
जशपुर 5 अप्रैल 2025/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत् कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह 02 सार्वजनिक स्थानों में जनभागीदारी से जनपद स्तरीय स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत किलकिला के मंदिर परिसर में जन भागीदारी से स्वच्छता श्रमदान करके मंदिर परिसर की साफ सफाई किया गया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विरेन्द्र राठौर, जनपद…
Read Moreजशपुर की बिरजमनी महली को मिला पक्का मकान, अब नहीं डरेगी बारिश से – PM आवास योजना बनी उम्मीद की छत
महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ सशक्त हो रहा परिवार जशपुर 5 अप्रैल 2025/ कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका नया घर निर्माण की अंतिम अवस्था में है। श्रीमती बिरजमनी महली…
Read Moreकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की
रायपुर, 05 अप्रैल 2025/ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read Moreछत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का भव्य स्वागत! बिलासपुर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया अभिनंदन
रायपुर, 30 मार्च 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा हेलीपैड पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने हेलीपैड पर उनकी अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया और राज्य की विकास योजनाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बदल रहा है बस्तर – भय से भरोसे की ओर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई
रायपुर 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की तस्वीर बदलने की पहल, 2.98 करोड़ से बनेगी चोंगरीबाहर-कोरंगा पक्की सड़क, मिलेगा सुगम आवागमन
जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों…
Read More