दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला : सत्ता संरक्षण में फलफूल रहा अवैध रेत और शराब का कारोबार, किसानों को खाद-बीज से वंचित किया जा रहा

रायपुर/20 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अवैध रेत खनन पर अधिकारी मूकदर्शक बने हैं, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद के बरबसपुर में अवैध रेत खनन की भरमार है, समझ नहीं आया की राजस्थान में हैं कि राजस्थान में हैं, पूरे अवैध रेत खनन का उत्खनन कर शासन और प्रशासन के साथ बेचा जा रहा है, बरबसपुर में ढाई एकड़ नहीं बल्कि सौ एकड़ खेत का रेत का उत्खनन हो रहा है, मैं तीन दिनों से रेत खदानों को देखने गया, तीन दोनों में हमने देखा अवैध रेत…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: सीएम विष्णु देव साय जशपुर से करेंगे राष्ट्र को योग का संदेश, 33 जिलों में जनप्रतिनिधियों के साथ योगमय होगी छत्तीसगढ़ की सुबह

सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि जशपुर-रायपुर, 20 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक के  नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई…

Read More

प्राकृतिक आपदा में दो मौतें, जशपुर प्रशासन ने परिजनों को दी त्वरित 8 लाख की सहायता

जशपुर, 05 जून 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडांड़ निवासी आनंद राम का सर्पदंश से 28 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी समारी बाई एवं पुत्री कल्पनाकला और धनमती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

रायपुर, 5 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।

Read More

जशपुर : चलने में असमर्थ प्रदीप को मिला नया जीवन, बैटरी ट्राइसाइकिल ने बदली जिंदगी, सीएम कैंप बना मदद का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 2 जून 2025/ ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांग प्रदीप श्रीवास की खुशी बता रही है जैसे जीवन में उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। अब वे अपने कुछ कामों को खुद से अंजाम दे सकते हैं। प्रदीप दोनों पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले फरसाबहार निवासी प्रदीप को इससे उनके समान्य दिनचर्या में भी काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए मदद के लिए सीएम कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री…

Read More

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर : राज्य के 3 लाख 60 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिला पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड

राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से बेहतर स्थिति में है छत्तीसगढ़ अक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से किया जा राह है कार्य रायपुर, 25 मई 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की  गई  पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के 3 लाख 60…

Read More

नगर पंचायत कुनकुरी में विकास विरोध का नया चेहरा : अध्यक्ष विनयशील पर भाजपा पार्षदों ने लगाया सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र रचने का आरोप.. देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ..!

पार्षदों ने कहा – कांग्रेस शासनकाल के घोटालों पर मौन, 13 माह के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’ ढूंढने में व्यस्त कुनकुरी, 19 मई 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में इन दिनों विकास कार्यों को लेकर गंभीर राजनीतिक टकराव उभर कर सामने आया है। नगर पंचायत के भाजपा जनप्रतिनिधियों (पार्षदों) ने प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा…

Read More

सुशासन तिहार 2025 : तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर और देश के रक्षा में लगे सैनिक का किया गया सम्मान, समाधान शिविर ग्राम पंचायत बटाइकेला में योगा, बॉलीबॉल और रस्साकसी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

शिविर में समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान जशपुर, 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका समाधान कर रहा है। इसी तारतम्य में जिले के सभी विकास खंड में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली गई और ऑपरेशन सिंदुर और देश के रक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आने वाले आम नागरिकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

पत्रिका के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी जशपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विगत दिवस जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निः शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पाकर नागरिकों ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका में दी गई सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और आंकड़ों की जानकारी मिलती है जो की उनके लिए काफी लाभकारी है। जनमन पत्रिका के माध्यम से योजनाओं के अलावा करेंट अफेयर की भी जानकारी मिलती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर…

Read More